विज्ञापन

अब आलस होगा आपसे दूर, डाहट में आज ही शामिल कर लें ये चीजें

Iron-rich foods:आयरन की कमी से थकान, सुस्ती और कमजोरी होती है, जो खासकर महिलाओं और बच्चों को प्रभावित करती है. सही आहार से इसे रोका जा सकता है. गुड़, तिल, हरी पत्तेदार सब्जियां, चना, काली दाल और मूंगफली आयरन के प्रमुख स्रोत हैं. विटामिन सी युक्त फल के साथ सेवन से आयरन बेहतर अवशोषित होता है. आयरन शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है. नियमित संतुलित आहार से आप दिनभर ऊर्जा और स्वास्थ्य बनाए रख सकते हैं.

अब आलस होगा आपसे दूर, डाहट में आज ही शामिल कर लें ये चीजें
क्या पूरे दिन छाई रहती है सुस्ती और थकान? आहार में शामिल करें ये चीजें 

Iron-rich foods: अकसर लोगों को पूरे दिन सुस्ती, थकान और कमजोरी महसूस होने की शिकायत करते हुए आपने देखा होगा. इसका एक बड़ा कारण हो सकता है शरीर में आयरन की कमी यानी एनीमिया.नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, सही आहार से आयरन की पूर्ति करके इस समस्या से आसानी से निजात पाया जा सकता है और दिनभर तरोताजा महसूस किया जा सकता है. स्वस्थ जीवन की शुरुआत सही पोषण से होती है. आयरन शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है. जब आयरन कम होता है तो खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा घट जाती है, जिससे थकान, सुस्ती, चक्कर आना और कमजोरी जैसी शिकायतें बढ़ जाती हैं. खासकर महिलाएं, बच्चे और युवा इस समस्या से ज्यादा प्रभावित होते हैं.

अच्छी बात यह है कि रोजमर्रा के आहार में कुछ साधारण चीजें शामिल करके आप आयरन की कमी को पूरा कर सकते हैं. इसके लिए आहार में गुड़, तिल, हरी पत्तेदार सब्जियां, चना, काली दाल, मूंगफली आदि को शामिल करें.

ये भी देखें: Navratri Bhog: भोग की कर रहे हैं तैयारी, तो भगवती की प्रिय इन चीजों को समय रहते कर दें ऑर्डर

ये भी देखें: अब दांतों की सड़न, बदबू होगी दूर, आज ही मंगवाए ये टूथपेस्‍ट

इन खाद्य पदार्थों को रोजाना आहार में शामिल करने से शरीर में आयरन का स्तर सुधरता है, खून साफ होता है और ऊर्जा बनी रहती है. विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि विटामिन सी युक्त फल जैसे नींबू, संतरा, आंवला के साथ आयरन वाले भोजन लें, क्योंकि विटामिन-सी आयरन के अवशोषण में मदद करता है. सही खान-पान से आप दिनभर फुर्तीले और स्वस्थ रह सकते हैं.

गुड़ के हैं ढेरों फायदे

गुड़ आयरन का सबसे अच्छा और सस्ता स्रोत है. रोजाना एक छोटा टुकड़ा गुड़ खाने से शरीर में आयरन की अच्छी मात्रा मिलती है. इसे चने या मूंगफली के साथ खाने से फायदा और बढ़ जाता है.

काले चने, मसूर दाल, उड़द दाल और राजमा में भरपूर आयरन होता है. इन्हें नियमित रूप से डाइट में शामिल करें.

पालक, मेथी, सरसों का साग और बथुआ जैसी सब्जियां आयरन से भरपूर होती हैं. इन्हें सलाद, सब्जी या साग के रूप में खा सकते हैं.

मूंगफली न सिर्फ टेस्‍टी है, बल्कि आयरन का अच्छा स्रोत भी है. भुनी हुई मूंगफली या मूंगफली की चटनी रोजाना थोड़ी मात्रा में लें.

तिल में भी आयरन की अच्छी मात्रा होती है. इसे चटनी, लड्डू या सलाद में मिलाकर खा सकते हैं. इसके सेवन से शरीर को एनर्जी के साथ ही कई लाभ मिलते हैं.

अगर आप भी इन्‍हें अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं, तो देर किए बिना Flipkart पर मौजूद इन प्रोडक्‍ट को आज ही ऑर्डर करें.

FAQ

सवाल 1: आयरन की कमी के लक्षण क्या हैं?
जवाब:आयरन की कमी से थकान, सुस्ती, चक्कर आना और कमजोरी जैसी समस्याएं होती हैं.

सवाल 2: आयरन किस प्रकार शरीर में काम करता है?
जवाब: आयरन शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

सवाल 3: आयरन युक्त कौन से खाद्य पदार्थ हैं?
जवाब: गुड़, तिल, हरी पत्तेदार सब्जियां, चना, काली दाल, मूंगफली आयरन के अच्छे स्रोत हैं.

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: