विज्ञापन

Navratri Bhog: भोग की कर रहे हैं तैयारी, तो भगवती की प्रिय इन चीजों को समय रहते कर दें ऑर्डर

Navratri Bhog: Navratri में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए लौंग, ज्वार का रस, किशमिश, गुड़, तिल और इलायची जैसे भोग चढ़ाए जाते हैं. ये भोग न केवल देवी को प्रिय हैं बल्कि आयुर्वेद में इनके औषधीय गुण डाइजेशन और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं. Flipkart पर नवरात्रि से पहले इन भोग पर डिस्काउंट मिल रहा है, इसलिए समय रहते ऑनलाइन ऑर्डर करना फायदेमंद होगा.

Navratri Bhog: भोग की कर रहे हैं तैयारी, तो भगवती की प्रिय इन चीजों को समय रहते कर दें ऑर्डर
माता को पसंद है लौंग, शहद, इलायची. फोटो: Copilot

Navratri 2026 Special Bhog: 19 जनवरी से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. इस दौरान भक्त मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए कई विशेष चीजें अर्पित करते हैं, जैसे लौंग, ज्वार-ज्वारे का रस, पान का पत्ता, किशमिश, गुड़, तिल और इलायची. ये न केवल देवी को प्रिय हैं, बल्कि आयुर्वेद में इन्हें औषधीय गुणों का खजाना माना जाता है. देवी को प्रिय ये चीजें सेहत का खजाना भी हैं, जो डाइजेशन, रोग प्रतिरोधक क्षमता, श्वसन और तन मन दोनों के स्वास्थ्य को मजबूत बनाती हैं. नवरात्रि में इनका भोग लगाने से आध्यात्मिक और शारीरिक लाभ दोनों मिलते हैं.

अगर आप भी इन्‍हें खरीदने का मन बना रहे हैं, तो नवरात्रि का त्‍योहार आने से पहले और डिस्‍काउंट पाने क लिए Flipkart से इन्‍हें ऑर्डर करना बेहतर साबित हो सकता है. 

ये हैं माता का प्रिय भोग

1. लौंग

कहा जाता है कि जिन लोगों के घर लौंग और बताशा की उपलब्‍धता सदा रहती है, उन्‍हें माता दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्‍त होती है. 

2. ज्वार-ज्वारे का रस

महिषासुर के आतंक से परेशान होकर जब देवताओं ने दुर्गा जी का आह्वान किया था, तो माता ने महिषासुर का वध करने के लिए ज्वार-ज्वारे का रस पीकर अपनी ऊर्जा बढ़ाई थी. तब से माता दुर्गा को ज्वार-ज्वारे का रस चढ़ाया जाता है.

3. किशमिश 

देवी को प्रिय किशमिश आयुर्वेद में रक्त शोधक और बलवर्धक मानी जाती है. यह आयरन से भरपूर होती है, जो एनीमिया दूर करती है और खून बढ़ाती है. किशमिश पाचन सुधारती है, कब्ज से राहत देती है और हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छी है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा चमकाते हैं और थकान मिटाते हैं.

4. गुड़

नवरात्रि का सातवां दिन मां काली को समर्पित होता है, जिन्हें गुड़ बेहद प्रिय है. आयुर्वेद में इसे मिठास का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है. यह आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम से युक्त होता है, जो एनीमिया रोकता है और हड्डियां मजबूत करता है. 

5. तिल 

तिल को शक्ति और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है, इसलिए माता दुर्गा को तिल का भोग लगाया जाता है. नवरात्रि के दौरान तिल का भोग लगाने से माता दुर्गा प्रसन्न होती हैं.

6. इलायची 

यूं तो लगभग हर पूजन में इलायची का प्रयोग किया जाता है. लेकिन नवरात्रि में इसका विशेष महत्‍व होता है. इलायची को शुभता, सुगंध और शीतलता का प्रतीक माना गया है. 

7. शहद

शहद जीवन में मिठास घोलने का काम करता है. माता को यह बेहद पसंद है. ये घर में पॉजिटिव एनर्जी लाने का भी काम करता है.

FAQ

सवाल 1: नवरात्रि में मां दुर्गा को कौन-कौन सी चीजें अर्पित की जाती हैं?
जवाब: लौंग, ज्वार-ज्वारे का रस, पान का पत्ता, किशमिश, गुड़, तिल, इलायची और शहद मां दुर्गा को अर्पित की जाती हैं.

सवाल 2: नवरात्रि में ज्वार-ज्वारे के रस का महत्व क्या है?
जवाब: माता दुर्गा ने महिषासुर का वध करने से पहले ज्वार-ज्वारे का रस पीकर ऊर्जा बढ़ाई थी, इसलिए इसे भोग के रूप में अर्पित किया जाता है.

सवाल 3: किशमिश को नवरात्रि में क्यों प्रिय माना जाता है?
जवाब: किशमिश आयरन से भरपूर होती है, जो एनीमिया दूर करती है, पाचन सुधारती है और हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है.

नवरात्रि का त्‍योहार पूरे धूमधाम से देशभर में मनाया जाता है. माता की चौकी, वस्‍त्र, कलश, श्रृंगार का सामान से लेकर पूजन सामग्री तक, कई चीजों की जरूरत होती है. जिसके लिए हम अकसर बाजार के चक्‍कर लगाते रहते हैं. ऐसे में हम आपके लिए Flipkart से किफायती दाम में माता को भोग लगाने के लिए ग्रोसरी आइटम लेकर आ चुके हैं. अब देर न करें, समय रहते इन्‍हें ऑर्डर करना न भूलें.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: