मुंह की स्वच्छता हमारी दिनचर्या का सबसे जरूरी हिस्सा है, लेकिन इसके बारे में बात करने से लोग बचते हैं. आमतौर पर धारणा है कि मुंह की स्वच्छता के लिए सिर्फ दांतों की सफाई आवश्यक है, लेकिन ऐसा नहीं है. इसमें जीभ की सफाई और ऑयल पुलिंग भी जरूरी है. आज के समय में मुंह की स्वच्छता के लिए लोग केमिकल से भरे टूथपेस्ट पर निर्भर हो गए हैं, जिनके प्रचार में लौंग और नमक की विशेषता बताई जाती है, लेकिन बाजार में मिलने वाले टूथपेस्ट न तो दांतों का पीलापन हटा पाते हैं और न ही पूरी तरह स्वच्छता दे पाते हैं.
अभी तक जामुन को फल की तरह खाया गया है लेकिन आयुर्वेद में जामुन में कुछ प्राकृतिक चीजों की सहायता से टूथपेस्ट बनाने की विधि बताई गई है, जिससे न सिर्फ दांत साफ होंगे, बल्कि दांतों को गहराई से पोषण भी मिलेगा. इसके लिए जामुन की गुठली और पत्तों को धूप में सुखाकर बारीक पाउडर बना लें. जामुन की गुठली और पत्तों के मिश्रण में लौंग का पाउडर, त्रिफला चूर्ण और सेंधा नमक मिलाए. सभी चीजों को मिलाकर कांच की शीशी में रख लें.
ये भी देखें: Quinoa या Oats, कौन देगा आपकी डाइट को Healthy Boost? जानिए हेल्थ बेनिफिट्स और पाएं बेस्ट डील्स
जामुन की गुठली में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो दांतों को कीड़ों और संक्रमण से बचाने में मदद करेंगे, जबकि जामुन की पत्तियों में पीलापन हटाने की शक्ति होती है. अगर दांतों में पायरिया लगा है, तो यह पाउडर कुछ ही समय में असर दिखाना शुरू कर देगा. लौंग दांतों को जड़ों से मजबूती देगी और सेंधा नमक भी संक्रमण को फैलने से रोकता है.
ये भी देखें: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे सीधा क्रीम से बना घी? आज ही खरीदें ये नेचुरल घी
अगर आप चाहते हैं कि आपके दांत हमेशा चमकते रहें, तो ये मौका आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है, Amazon पर टूथपेस्ट पर बंपर ऑफर दिया जा रहा है, देर किए बिना आज ही इन्हें ऑर्डर करें.
FAQ
सवाल 1: मुंह की स्वच्छता में किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए?
जवाब:दांतों की सफाई, जीभ की सफाई और ऑयल पुलिंग मुंह की स्वच्छता के लिए जरूरी हैं.
सवाल 2: जामुन का टूथपेस्ट कैसे बनाया जाता है?
जवाब: जामुन की गुठली और पत्ते सुखाकर पाउडर बनाएं, उसमें लौंग, त्रिफला और सेंधा नमक मिलाएं.
सवाल 3: जामुन के पाउडर के क्या फायदे हैं?
जवाब: यह दांतों को कीड़ों से बचाता है, पीलापन हटाता है और पायरिया में मदद करता है.
इनपुट: IANS
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील