लो जी, शुरू हो गया है शादियों का सीजन. अब खूब न्यौते आएंगे, कभी लड़के की तो, कभी लड़की की शादी के लिए उत्साह होगा. शादी की तैयारियों के दौरान सिर उठाने की फुर्सत नहीं मिलती. कपड़ों की शॉपिंग, मेकअप आर्टिस्ट की बुकिंग और फंक्शन की लिस्ट के चक्कर में स्किनकेयर पीछे छूट जाता है. जबकि यह नहीं होना चाहिए. शादी वाले दिन चेहरा फ्रेश, हाइड्रेटेड और हेल्दी दिखे, इसके लिए पहले से वक्त और ध्यान देना पड़ता है. यहीं पर प्री-ब्राइडल फेशियल किट काफी काम आ सकती है. ज्यादातर किट में क्लींजर, स्क्रब, मसाज क्रीम, फेस पैक और सीरम होते हैं, जो त्वचा साफ करते हैं, डेड सेल्स हटाते हैं और लुक को बेहतर बनाते हैं. कुछ में विटामिन C, हल्दी, केसर और हयालूरोनिक एसिड भी मिल जाते हैं, जो स्किनकेयर में खूब चलते हैं.
अब हर सेशन के लिए पार्लर जाना अब जरूरी नहीं रहा. घर पर ही मल्टी-स्टेप रूटीन करने वाली कई किट्स आ गई हैं. दाम में भी काफी फर्क है, तो बजट और स्किन दोनों के हिसाब से कौन-सी किट हमारे लिए सही रहेगी, ये सेलेक्ट करना अब आपको मुश्किल नहीं लगेगा. Amazon 500 रुपये के अंदर मिलने वाली 5 प्री-ब्राइडल फेशियल किट्स लेकर आया है.
यह भी पढ़ें | Amazon Shopping: ₹3000 के बजट में मिल रहे हैं Metro और Mochi जैसे बड़े ब्रांड्स के ये शानदार फेस्टिव स्लिप-ऑन
यह भी पढ़ें | लास्ट मिनट पर नहीं लगाने पड़ेंगे पार्लर के चक्कर, वेडिंग सीजन के लिए बेस्ट हैं ये 5 हेयर रिमूवल गैजेट्स
| प्रोडक्ट | रेटिंग | कीमत |
| Aroma Magic 7 Step Bridal Glow Facial Kit | 4.2 | ₹157 |
| NutriGlow Gold Kesar Facial Kit | 4.0 | ₹271 |
| VLCC Bridal Glow Facial Kit | 4.0 | ₹296 |
| SWISS BEAUTY Care Bride & Bright Facial Kit | 4.1 | ₹224 |
| GloWhite Herbals Bridal Glow Facial Kit | 4.2 | ₹275 |
ये हैं 500 रुपये में आने वाली टॉप 5 Pre-Bridal Facial Kits
1.Aroma Magic 7 Step Bridal Glow Facial Kit
ब्राइडल ग्लो के लिए हर बार महंगे पार्लर जाने की जरूरत नहीं है. इस किट में सात पाउच आते हैं. क्लींजर, एक्सफोलिएटिंग जेल, स्किन सीरम, नरिशिंग क्रीम, फेस पैक, हाइड्रेटिंग जेल और सनस्क्रीन आपको सब कुछ इसमें मिल जाएगा. हल्दी, गुलाब के अर्क, CVD, नेरोली और जेरेनियम एसेंशियल ऑयल्स से बना इसका फॉर्मूला स्किन को फ्रेशनेस देता है.
खासियतें:
- यह नेचुरल चमक वापस लाता है
- सात स्टेप वाला फेशियल किट
- हल्दी और गुलाब के अर्क से भरपूर
- हाइड्रेटिंग जेल और सनस्क्रीन भी साथ है
2. NutriGlow Gold Kesar Facial Kit
गोल्ड और केसर स्किन केयर में कभी पुराने नहीं हैं. छह स्टेप वाली इस किट में हल्दी भी मिलाई गई है. डीप क्लींजर, एक्सफोलिएशन स्क्रब, नरिशिंग जेल, ब्राइटनिंग क्रीम और फर्मिंग मास्क के अलावा इसमें 10ml का सीरम अलग से पैक होकर आता है.
खासियतें:
- सोना, केसर और हल्दी शामिल
- छह स्टेप फेशियल रूटीन
- 10 ml सीरम अलग से मिलता है
- इससे कई फेशियल कराए जा सकते हैं
3. VLCC Bridal Glow Facial Kit
रूटीन में थोड़ी एक्स्ट्रा शाइन चाहिए, तो यह छह-स्टेप वाला ट्रीटमेंट आपको निराश नहीं करेगा. यह साफ करता है, स्क्रब करके पोषण देता है और ब्राइटनेस बढ़ाता है. हयालूरोनिक एसिड, नियासिनमाइड और विटामिन C इसके अहम हिस्से हैं, जो नमी और बेहतर स्किन टोन देने में मदद करते हैं.
खासियतें:
- छह-स्टेप ब्राइडल रूटीन
- हयालूरोनिक एसिड, नियासिनमाइड और विटामिन C
- तीन टिंटेड फिनिशिंग स्ट्रोब क्रीम
- इसमें तीन टिंटेड स्ट्रोब क्रीम भी है
4. SWISS BEAUTY Care Bride & Bright Facial Kit
ये छह-स्टेप वाली किट उन दुल्हनों के लिए बनी है, जो शादी से पहले सिपंल रूटीन चाहती हैं. इसमें आपको क्लींजर, फेस स्क्रब, मसाज क्रीम, फेस पैक, सीरम और सनस्क्रीन मिलते हैं. क्लींजर के अल्फा आर्बुटिन और हयालूरोनिक एसिड त्वचा को सुखाए बिना गंदगी निकालते हैं. स्क्रब डेड स्किन हटाता है, मसाज क्रीम पोषण देती है और सीरम डार्क स्पॉट्स कम दिखाकर क्लेरिटी बढ़ाता है.
खासियतें:
- अल्फा आर्बुटिन और हयालूरोनिक एसिड
- पूरे फेशियल के लिए छह प्रोडक्ट
- सीरम और सनस्क्रीन भी शामिल
- स्किन को नरिश करती है
5. GloWhite Herbals Bridal Glow Facial Kit
छह-स्टेप वाली इस किट में अल्फा आर्बुटिन, विटामिन C, नियासिनमाइड और सेब का अर्क शामिल किया गया है, जिससे स्किन को पोषण मिलता है. ये स्किन की शाइन और कॉम्पलेक्शन को इवन रखने के लिए डाले गए हैं.
खासियतें:
- अल्फा आर्बुटिन, विटामिन C और सेब का अर्क
- छह-स्टेप फेशियल रूटीन
- SPF 50 लोशन साथ मिलता है
- इसमें विटामिन E और एलोवेरा भी है
प्री-ब्राइडल स्किनकेयर में थोड़ी प्लानिंग तो लगती ही है, लेकिन जब इसका रिजल्ट सामने आता है, तो मन खुश हो जाता है. कोई भी एक फेशियल, चाहे कितना ही बढ़िया हो, शादी से ठीक पहले हर दिक्कत अकेले ठीक नहीं कर सकता. हेल्दी दिखती त्वचा के लिए रेगुलर केयर, र्प्याप्त पानी पीना और धूप से बचाव भी उतना ही मायने रखता है. शादी से एक-दो दिन पहले कोई भी नया फेशियल प्रोडक्ट आजमाने से बचना ही ठीक है, क्योंकि उस वक्त कोई रिएक्शन आ गया तो संभालना मुश्किल हो जाएगा. अपनी स्किन को समझें और आज ही Amazon से ऑर्डर करें.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील