विज्ञापन

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ये है ‘सुपरफ्रूट’, गठिया में भी करता है आराम, दाम ऐसे कि हर कोई खरीदना चाहेगा

अंजीर विटामिन और मिनरल्स से भरपूर सुपरफ्रूट माना जाता है, जो स्किन को शाइनी बनाता है और गठिया में राहत भी देता है. अंजीर में पोटैशियम, कैल्शियम, विटामिन सी जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियां मजबूत करते हैं और इम्‍यूनिटी बढ़ाते हैं.

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ये है ‘सुपरफ्रूट’, गठिया में भी करता है आराम, दाम ऐसे कि हर कोई खरीदना चाहेगा
अंजीर के हैं दमदार फायदे, आज से ही करें डाइट में शामिल. फोटो: Copilot

विटामिन और मिनरल्स से भरपूर अंजीर एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जो न केवल स्किन को शाइनी बनाने में मदद करता है, बल्कि इसके रोजाना सेवन से गठिया, लकवे तथा पेशाब में जलन जैसी समस्याओं में भी राहत मिलती है. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अंजीर खाने से लोगों को कई तरह के फायदे होते हैं. इसके नियमित सेवन से शरीर को मजबूती मिलती है. फाइबर की अधिकता से पाचन क्रिया भी ठीक तरीके से काम करती है. भरपूर मात्रा में मिनरल्स होने के कारण इसका नियमित सेवन खासकर त्वचा के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है. इससे त्वचा स्वस्थ और चमकदार होती है. इसके अलावा, इसमें भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है, जो दिल को स्वस्थ और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है.

सुपरफ्रूट है अंजीर

भारत सरकार का आयुष मंत्रालय इसके रोजाना सेवन की सलाह देता है. मंत्रालय के अनुसार, “अंजीर एक ‘सुपरफ्रूट' है जो केवल स्वाद ही नहीं, सेहत की गारंटी भी देता है. यह शरीर की ताकत बढ़ाता है, प्राकृतिक रूप से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है और गठिया, लकवे तथा पेशाब में जलन जैसी समस्याओं में राहत देता है. रोजाना अंजीर का सेवन बेहद फायदेमंद होता है.”

ये भी देखें: ये है छोटा पैकेट, बड़ा धमाका, मिल रहा है इनपर बंपर डिस्‍काउंट, आज ही कर लें ऑर्डर

पोषक तत्‍वों से भरपूर है अंजीर 

अंजीर में विटामिन सी होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और बीमारियों से लड़ने में मदद करता है. अंजीर में कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार है. इसमें कार्बोहाइड्रेट और नेचुरल शुगर होता है, जो शरीर को ऊर्जा देता है.

ये भी देखें: पेट को देगा राहत, डाइजेशन करेगा जबरदस्‍त, हरा चना आज ही करें ऑर्डर

कैसे करें अंजीर का सेवन

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं, अंजीर को रात में पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से इसका सबसे ज्यादा फायदा मिलता है. इसका पानी पीना भी बेहद फायदेमंद होता है. अंजीर का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जो वजन घटाने में सहायक होता है. यह शरीर में फैट बर्निंग प्रोसेस को भी बढ़ाने में मदद करता है.

ये भी देखें: मीठे की क्रेविंग होगी कम, ट्राई करें इन सुपरफूड्स को, जो कंट्रोल कर सकते हैं Diabetes

अंजीर में पोटैशियम के अलावा कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. इसमें मौजूद फाइबर पेट से जुड़ी समस्‍या में बेहद फायदेमंद होता है. इसके साथ ही यह वजन को कम करने में भी अहम भूमिका निभाता है. अंजीर अपने गुणों के चलते बेहद खास है. हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए.

FAQ
सवाल 1: अंजीर खाने के क्या फायदे हैं?

जवाब: अंजीर विटामिन, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होता है, जो त्वचा, हड्डियों और दिल के लिए फायदेमंद माना गया है.

सवाल 2: अंजीर का सेवन कैसे करना चाहिए?
जवाब: रात में पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट अंजीर और उसका पानी सेवन करना लाभकारी होता है.

सवाल 3: अंजीर में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?
जवाब: अंजीर में विटामिन सी, कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और फाइबर मौजूद होते हैं.
 

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: