How to reduce blood sugar naturally at home: 30 की उम्र के बाद खाने से लेकर सोने के समय में अगर परिवर्तन कर लिया जाए तो शरीर के आधे से ज्यादा रोग खुद-ब-खुद कम हो जाते हैं. हेल्दी रहने के लिए कहा जाता है कि 30 के बाद डाइट में मीठा और नमक दोनों की मात्रा आधी कर देनी चाहिए, लेकिन सभी के लिए ये करना बहुत मुश्किल है. बात चाहे सामान्य लोगों की हो या फिर डायबिटीज से पीड़ित लोगों की, आज हम ऐसे सुपरफूड्स की जानकारी लेकर आए हैं, जिनसे ब्लड में शूगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है.
आयुर्वेद में आहार को भी औषधि माना है. अगर आहार संतुलित है तो जीवन भी संतुलित है. भविष्य में होने वाली डायबिटीज से बचने के लिए या इसे कंट्रोल करने के सारे गुण आहार में मौजूद हैं. आप इन खाद्य पदार्थों को Flipkart से बेहद कम दाम में ऑर्डर किया जा सकता है.
मेथी दाना और ओट्स
सबसे पहले आता है मेथी दाना और ओट्स. मेथी दाना और ओट्स दोनों ही डायबिटीज को नियंत्रित करने और इंसुलिन रेजिस्टेंस को संतुलित करने में मदद करते हैं. दोनों में ग्लूकोमैनन और बीटा-ग्लूकान होता है जो घुलनशील फाइबर होते हैं और ब्लड में शूगर लेवल को बढ़ने नहीं देते.
दालचीनी और करेला
दूसरा है दालचीनी और करेला. दालचीनी और करेला दोनों ही भारतीय रसोई का हिस्सा हैं. डायबिटीज से बचाव के लिए हफ्ते में तीन बार करेले का सेवन करना चाहिए और दालचीनी का इस्तेमाल खाने में और सुबह खाली पेट पानी पीने में कर सकते हैं. करेला और दालचीनी सेल्स को एक्टिव करते हैं, जिससे सेल्स ग्लूकोज का अच्छे से इस्तेमाल कर पाते हैं.
तीसरा है दालें, अलसी, सत्तू, और इसबगोल
यह सारी चीजें आसानी से किचन में मिल जाती हैं, बस उन्हें अपने आहार का हिस्सा बनाना जरूरी है. इन सभी में मैग्नीशियम, ओमेगा-3, और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, और ये इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाते हैं.
चौथा है फलों का सेवन. आहार तभी पूर्ण होता है जब दिन में एक फल का सेवन जरूर किया जाए. डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को अमरूद, सेब और नाशपाती का सेवन करना चाहिए, क्योंकि ये फल लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल होते हैं जो शुगर तेजी से नहीं बढ़ने देते. इसके अलावा डेली रूटिन में कई तरह के बदलाव करने की जरूरत होती है, जैसे रोजाना 30 मिनट पैदल चलना, हल्की एक्सरसाइज, प्रोसेस्ड फूड और मीठे पेय से दूरी और आखिर में पूरी नींद.
अगर आप भी चाहते हैं डायबिटीज आपको परेशान न करें, तो Flipkart से इन खाद्य पदार्थों को बेहद कम दाम में ऑर्डर किया जा सकता है.
FAQ
सवाल 1: मेथी दाना और ओट्स डायबिटीज में कैसे मदद करते हैं?
जवाब: मेथी दाना और ओट्स में घुलनशील फाइबर होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करते हैं.
सवाल 2: दालचीनी और करेला डायबिटीज के लिए क्यों जरूरी हैं?
जवाब: दालचीनी और करेला सेल्स को एक्टिव करते हैं जिससे ग्लूकोज का बेहतर उपयोग होता है.
सवाल 3: कौन-कौन से खाद्य पदार्थ इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाते हैं?
जवाब: दालें, अलसी, सत्तू और इसबगोल मैग्नीशियम, ओमेगा-3 और फाइबर से भरपूर होते हैं.
इनपुट: IANS
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील