विज्ञापन

पेट को देगा राहत, डाइजेशन करेगा जबरदस्‍त,  हरा चना आज ही करें ऑर्डर

Benefits Of Green Gram: हरा चना पाचन तंत्र को मजबूत करता है और आयुर्वेद के अनुसार पित्त और कफ दोष संतुलित करता है. डाइटरी फाइबर से भरपूर हरा चना कब्ज, गैस और सूजन जैसी समस्याओं में राहत देता है. हरा चना ब्लड शुगर कंट्रोल, मांसपेशियों की ताकत और रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है.

पेट को देगा राहत, डाइजेशन करेगा जबरदस्‍त,  हरा चना आज ही करें ऑर्डर
Benefits Of Green Gram: सेहत के लिए फायदेमंद है हरा चना. फोटो: Copilot

Benefits Of Green Gram: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में सबसे ज्यादा असर हमारे डाइजेशन सिस्‍टम तंत्र पर पड़ रहा है. गलत समय पर खाना, फ्राईड खाना, फाइबर की कमी और स्‍ट्रेस की वजह से गैस, अपच, कब्ज और पेट का भारीपन जैसी समस्याएं आम हो गई हैं. इसका समाधान हमारी रसोई में ही मौजूद है. हरा चना पाचन के लिए बेहद लाभकारी है.

आयुर्वेद के अनुसार, हरा चना त्रिदोष संतुलन में सहायक माना जाता है. खासतौर पर यह पित्त और कफ दोष को कंट्रोल करने में मदद करता है. यह पेट में जमी एक्‍स्‍ट्रा नमी और चिपचिपेपन को कम करता है. यही कारण है कि हरा चना खाने से पेट साफ रहता है और आंतों की गतिविधि बेहतर होती है. आयुर्वेद मानता है कि हरा चना अग्नि यानी डाइजेशन पावर को धीरे-धीरे मजबूत करता है, जिससे भोजन सही तरह से पचता है और शरीर को पूरा पोषण मिलता है.

डाइटरी फाइबर का बेहतरीन स्रोत

वैज्ञानिकों की मानें तो हरा चना डाइटरी फाइबर का बेहतरीन स्रोत है. फाइबर पाचन प्रक्रिया के लिए बेहद अहम है. यह आंतों में भोजन को आगे बढ़ाने में मदद करता है और मल को नरम बनाता है, जिससे कब्ज की समस्या दूर रहती है. हरे चने में मौजूद घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर होते हैं, जो पाचन को दुरुस्त रखते हैं और गैस व सूजन जैसी परेशानियों को कम करते हैं.

हरा चना धीरे-धीरे पचने वाला भोजन है, इसलिए यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है. इससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचाव होता है. यही वजह है कि वजन नियंत्रित रखने वालों के लिए भी हरा चना फायदेमंद होता है.

इंसुलिन के स्तर को कंट्रोल करता है

वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि फाइबर और प्रोटीन से भरपूर भोजन इंसुलिन के स्तर को संतुलित रखने में मदद करता है, जिससे पाचन के साथ-साथ ब्लड शुगर कंट्रोल में भी सहायता मिलती है.

हरे चने में आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं. ये तत्व आंतों की अंदरूनी परत को मजबूत बनाते हैं और सूजन को कम करते हैं. जिन लोगों को अक्सर एसिडिटी या जलन की शिकायत रहती है, उनके लिए हरा चना पेट को ठंडक देने वाला साबित हो सकता है.

हरा चना कई दूसरी समस्याओं में भी राहत देता है. इसमें मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों को ताकत देता है और कमजोरी को दूर करता है. आयरन की अच्छी मात्रा खून की कमी में सहायक होती है. फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स दिल की सेहत के लिए लाभकारी माने जाते हैं और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं. इसके अलावा, हरा चना शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाता है.

हरे चने को सब्जी, सूप, सलाद, पुलाव या हल्के स्नैक के रूप में खाया जा सकता है.

अगर आप भी इसे ऑर्डर करना चाहते हैं, तो Amazon आपके लिए बेहतर ऑप्‍शन लेकर आ चुका है. यहां से आप किफायती दाम में हरा चना ऑर्डर कर सकते हैं-

FAQ

सवाल 1: हरा चना पाचन तंत्र के लिए कैसे लाभकारी है?
जवाब: हरा चना त्रिदोष संतुलन में सहायक, पाचन शक्ति बढ़ाता है और पेट की समस्याएं कम करता है.

सवाल 2: हरे चने में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?
जवाब: इसमें आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं.

सवाल 3: हरा चना वजन नियंत्रण में कैसे मदद करता है?
जवाब: यह धीरे पचने वाला भोजन है जो भूख कम करता है और ओवरईटिंग से बचाता है.

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: