विज्ञापन

पेट में हो ऐंठन या सूजन, सौंफ देगी आपको आराम, थकान भी करती है दूर

Fennel drink benefits: सौंफ की चाय पेट की सूजन, दर्द और गैस की समस्याओं में राहत देती है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है. यह आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर है. सौंफ की चाय पाचन तंत्र को आराम देती है, इरिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी समस्याओं में मदद करती है और पित्त दोष को संतुलित करती है. सौंफ की चाय बनाने का तरीका सरल है. इसे भोजन के बाद पीना फायदेमंद होता है. अधिक सेवन से बचें और गर्भवती महिलाएं डॉक्टर से सलाह लें.

पेट में हो ऐंठन या सूजन, सौंफ देगी आपको आराम, थकान भी करती है दूर
Benefits of fennel tea: सौंफ की चाय के हैं दमदार फायदे. फोटो: Copilot

Fennel drink benefits: दिन भर की ऑफिस की थकान हो या पीरियड्स में होने वाली पेट की ऐंठन या सूजन, इन समस्याओं से राहत दिलाने में कारगर है सौंफ की चाय. यह चाय न केवल टेस्‍टी होती है, बल्कि यह हमारी हेल्‍थ पर ही सकारात्‍मक असर डालती है. सौंफ के सूखे बीजों से बनाई जाने वाली यह चाय मुलेठी जैसा मीठा स्वाद देती है.

सौंफ डाइजेशन सिस्‍टम के लिए एक नेचुरल सहायक के रूप में जानी जाती है. इसे पीने से पेट की कई आम परेशानियां जैसे दर्द, सूजन और गैस में काफी राहत मिल सकती है. सौंफ में मौजूद विशेष गुण गैस को कम करते हैं, पेट की ऐंठन को शांत करते हैं और पाचन क्रिया को सुचारू बनाते हैं. यह चाय खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकती है जिन्हें इरिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी पुरानी पाचन संबंधी समस्या है. 

गर्म पानी के साथ सौंफ के तत्व मिलकर पाचन तंत्र को आराम देते हैं, सूजन कम करते हैं और आंतों की गतिविधि को संतुलित रखते हैं.

ये भी देखें: पेट को देगा राहत, डाइजेशन करेगा जबरदस्‍त,  हरा चना आज ही करें ऑर्डर

ये भी देखें: मीठे की क्रेविंग होगी कम, ट्राई करें इन सुपरफूड्स को, जो कंट्रोल कर सकते हैं Diabetes

नियमित रूप से सौंफ की चाय का सेवन करने से पाचन संबंधी लक्षणों में सुधार आता है और रोजमर्रा की जिंदगी की क्‍वालिटी बेहतर हो सकती है. भोजन के बाद या जब भी पेट में भारीपन या असहजता महसूस हो, एक कप सौंफ की चाय पीना एक सरल और प्रभावी घरेलू उपाय साबित हो सकता है.

क्‍या कहता है आयुर्वेद

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद के अनुसार, सौंफ की चाय पाचन तंत्र को मजबूत करती है और कई स्वास्थ्य समस्याओं में राहत देती है. सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और दर्द निवारक गुण होते हैं. यह पाचन में सहायक है और गैस, ब्लोटिंग (पेट फूलना), अपच और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करती है. सौंफ ऐंठन और पेट दर्द को रोकती है, साथ ही थकान को कम कर मन को तरोताजा रखती है.

पित्त को करती है बैलेंस

आयुर्वेद में सौंफ को पित्त दोष संतुलित करने वाली माना जाता है. यह सूजन कम करती है, सांस की तकलीफ में राहत देती है और शरीर से अतिरिक्त पानी निकालने में मदद करती है. नियमित सेवन से वजन नियंत्रण, हार्मोन बैलेंस और त्वचा की चमक भी बढ़ती है.

सौंफ की चाय बनाने का तरीका भी आसान है, इसके लिए 1 चम्मच सौंफ के बीजों को 1 कप पानी में 5-10 मिनट उबालें और छानकर गर्म पिएं. भोजन के बाद पीने से सबसे अच्छा फायदा मिलता है. स्वाद के लिए इसमें शहद भी मिला सकते हैं. हालांकि अधिक मात्रा में सेवन से बचें और गर्भवती महिलाएं डॉक्टर से सलाह लें.

अगर आप भी अपनी डाइट में सौंफ को शामिल करना चाहते हैं, तो Flipkart पर मौजूद ये ऑप्‍शन आपको बिना किसी देरी के ऑर्डर कर देने चाहिए.

FAQ

सवाल 1: सौंफ की चाय पीने के क्या फायदे हैं?
जवाब: सौंफ की चाय पेट की ऐंठन, सूजन, गैस और पाचन समस्याओं में राहत देती है. यह थकान कम करती है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है.

सवाल 2: सौंफ की चाय कैसे बनाते हैं?
जवाब: एक कप पानी में एक चम्मच सौंफ के बीज 5-10 मिनट उबालें, छानकर गर्म पिएं. स्वाद के लिए शहद मिलाया जा सकता है.

सवाल 3: सौंफ की चाय कब पीनी चाहिए?
जवाब: भोजन के बाद या पेट में भारीपन और असहजता महसूस होने पर सौंफ की चाय पीना सबसे अच्छा रहता है.
 

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: