विज्ञापन

Solar Eclipse Glasses Price: सूर्य ग्रहण देखने के लिए सस्ते और अच्छे सोलर चश्मे

Solar Eclipse Glasses Price: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को वलयाकार रूप में लगेगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा बल्कि अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखेगा. ग्रहण का समय भारतीय समयानुसार दोपहर 3:26 से शुरू होकर शाम 7:57 तक रहेगा, लेकिन भारत में ग्रहण नहीं दिखने के कारण सूतक काल लागू नहीं होगा. सूर्य ग्रहण देखते समय आंखों की सुरक्षा के लिए विशेष सोलर चश्मे जरूरी हैं, जिनमें से कई Amazon पर उपलब्ध हैं और ये चश्मे ISO तथा CE सर्टिफाइड हैं.

Solar Eclipse Glasses Price: सूर्य ग्रहण देखने के लिए सस्ते और अच्छे सोलर चश्मे
2026 Solar Eclipse: समय रहते इन चश्‍मों को कर दें ऑर्डर. फोटो: Copilot

Best solar viewing glasses: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण दर्श अमावस्या (फाल्गुन अमावस्या) पर लग रहा है, जो मंगलवार यानी कल है. पंचांग के अनुसार, यह वलयाकार सूर्य ग्रहण है, जिसमें चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक नहीं पाता और सूर्य के चारों ओर 'रिंग ऑफ फायर' जैसा नजारा बनता है. हालांकि, यह ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा. 

कहां लग रहा है सूर्य ग्रहण

यह ग्रहण मुख्य रूप से दक्षिणी गोलार्ध के क्षेत्रों जैसे अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, जाम्बिया, तंजानिया, मॉरीशस और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में दृश्यमान होगा.

कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

17 फरवरी 2026 को लगने वाला वलयाकार सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से अंटार्कटिका के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा. यहां "रिंग ऑफ फायर" जैसा खूबसूरत नजारा बनेगा, जहां चंद्रमा सूर्य को लगभग पूरी तरह ढक लेगा, यह अंटार्कटिका महाद्वीप और दक्षिणी महासागर के आसपास के दूरस्थ क्षेत्रों में दिखेगा. वहीं, आंशिक सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका , दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अटलांटिक महासागर, दक्षिणी प्रशांत महासागर तथा अंटार्कटिका के अन्य भागों में दिखेगा.

यह ग्रहण भारत, श्रीलंका, नेपाल, अफगानिस्तान, म्यांमार या अन्य एशियाई देशों, यूरोप, उत्तर अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों, अफ्रीका के मध्य एवं उत्तरी क्षेत्रों तथा ऑस्ट्रेलिया से बिल्कुल नहीं दिखेगा.

क्‍या है सूर्य ग्रहण का समय

भारतीय समयानुसार, ग्रहण की शुरुआत दोपहर लगभग 3 बजकर 26 मिनट से होगी, यह अपने चरम पर शाम करीब 5 बजकर 42 मिनट पर आएगा और समापन शाम 7 बजकर 57 मिनट पर होगा. ग्रहण कुंभ राशि में धनिष्ठा नक्षत्र के साथ घटित हो रहा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले लगता है. लेकिन चूंकि यह ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं है, इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा.

क्‍या कहता है पंचांग

दृक पंचांग के अनुसार, जहां ग्रहण दिखाई नहीं देता, वहां सूतक के नियम लागू नहीं होते. इस कारण 17 फरवरी को भारत में कोई विशेष धार्मिक प्रतिबंध या सूतक नहीं रहेगा. लोग सामान्य रूप से शुभ कार्य, पूजा-पाठ या दैनिक जीवन निर्वाह कर सकते हैं.

कब शुरू होगी अमावस्‍या तिथि

17 फरवरी को अमावस्या तिथि शाम 5 बजकर 30 मिनट तक रहेगी. नक्षत्र धनिष्ठा रात 9 बजकर 16 मिनट तक है, उसके बाद शतभिषा शुरू होगा. चंद्रमा मकर राशि में संचार करेंगे. सूर्योदय 6 बजकर 58 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 13 मिनट पर होगा. शुभ समय की बात करें तो अभिजित मुहूर्त 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक विजय मुहूर्त 2 बजकर 28 मिनट से 3 बजकर 13 मिनट तक रहेगा. गोधूलि मुहूर्त 6 बजकर 10 मिनट से 6 बजकर 36 मिनट तक है. वहीं, अमृत काल 10 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 17 मिनट तक रहेगा.

कब होगा राहुकाल

वहीं, राहुकाल दोपहर 3 बजकर 24 मिनट से 4 बजकर 48 मिनट तक रहेगा, इसलिए इस दौरान कोई शुभ कार्य न करें. अन्य अशुभ समय में यमगण्ड 9 बजकर 47 मिनट से 11 बजकर 11 मिनट तक रहेगा. आडल योग 9 बजकर 16 मिनट से 6 बजकर 57 मिनट तक रहेगा.

अगर आप भी इस सूर्य ग्रहण को देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके पास सोलर चश्मे होना अनिवार्य हो जाता है. Amazon आपके लिए इन चश्‍मों पर स्‍पेशल डिस्‍काउंट लेकर आ चुका है.

ये हैं टॉप solar Eclipse glasses 

1. ABS Frame Solar Eclipse Glasses Eye Protection Safe Solar Viewer

प्रीमियम फ्रेम से बने ये चश्‍मे सूर्य ग्रहण देखते समय आपकी आंखों को जरा भी नुकसान नहीं होने देंगे. इन्‍हें P और ABS मटेरियल से तैयार किया गया है. इतना ही नहीं इसमें सोलर सेफ फिल्टर टेक्नोलॉजी दी गई है, जो आपको सूरज ग्रहण को सुरक्षित रूप से देखने में मदद करती है.

खासियतें:

  • ड्यूरेबल
  • लाइटवेट
  • स्‍टाइलिश लुक
  • फिल्टर टेक्नोलॉजी से लैस

2. Plastic Eclipse Glasses - Eclipse Shades

ये हाई क्वालिटी और प्रोटेक्टिव ऑप्टिक्स हैं. इसके नाक के ऊपर एक्स्ट्रा बड़े टेम्पल और शील्ड दी गई है, जो आसपास की लाइट के लीकेज को रोकती है. ये चश्‍मे सोलर व्यूइंग प्रोडक्ट CE और ISO सर्टिफाइड हैं. 

खासियतें:

  • CE और ISO सर्टिफाइड
  • माइक्रोफाइबर केस में आएगा
  • रैप-अराउंड स्टाइल
  • सॉलिड क्‍वालिटी
फोटो: Amazon

फोटो: Amazon

3. Solar Eclipse Glasses Adults and Kids 2025-Galaxium

सूर्य ग्रहण देखने की इच्‍छा केवल आपकी ही नहीं, बल्कि आपके बच्‍चों की भी हो सकती है. ऐसे में ये ग्‍लासेज उनकी आंखों की रक्षा करते हुए उन्‍हें सूर्य ग्रहण को करीब से देखने में मदद करते हैं.

खासियतें:

  • स्‍क्रैच रेजिस्‍टेंट लेंस
  • ISP सर्टिफाइड
  • ट्रेंडी डिजाइन
  • आई प्रोटेक्‍शन

4. Pack of 5 Premium ISO and Lunt Solar Eclipse Glasses

5 ग्‍लासेस का ये पैक आपको और आपके पूरे परिवार को आराम से सूर्य ग्रहण जैसी खगोलीय घटना का साक्षी बनने में मदद करने वाला है. 

खासियतें:

  • एडवांस फिल्टर तकनीक
  • फुल रिम फ्रेम
  • पॉलीकार्बोनेट लेंस
फोटो: Amazon

फोटो: Amazon

5. Blenders Eyewear Eclipse Polarized Sunglasses

ये ग्‍लासेज न केवल सूर्य ग्रहण के साक्षी बनने बल्कि साइकिल चलाना, दौड़ना, सर्फिंग, पैदल चलना आदि के लिए भी यूज किए जा सकते हैं. ये रैपअराउंड सनग्लास ज़्यादा से ज़्यादा टिकाऊपन के लिए डिज़ाइन किए गए हैं. इसमें पोलराइज़्ड ब्‍लू और रेड लेंस लगा है, जो एक सॉलिड ब्लैक/क्रिस्टल क्लियर फ्रेम फ़ेड को पूरा करते हैं.

खासियतें:

  • रैपअराउंड लेंस 
  • 100% UV प्रोटेक्शन
  • मैट-फिनिश 
  • क्रिस्टल क्लियर फ्रेम
फोटो: Amazon

फोटो: Amazon

FAQ

सवाल 1: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण कब है?
जवाब:  साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को अमावस्या तिथि पर लग रहा है.

सवाल 2: साल 2026 का वलयाकार सूर्य ग्रहण कहां दिखाई देगा?
जवाब: यह ग्रहण मुख्य रूप से अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, जाम्बिया, तंजानिया और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा.

सवाल 3: क्या यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा?
जवाब: नहीं, यह सूर्य ग्रहण भारत, श्रीलंका, नेपाल और अन्य एशियाई देशों में दिखाई नहीं देगा.

हम सभी जानते हैं, कि सूर्य ग्रहण को सीधे तौर पर नहीं देखना चाहिए. सूर्य ग्रहण एक ऐसी खगालिय घटना है, जिसका हर कोई साक्षी बनना चाहता है. अगर आप भी इन्‍हीं लोगों में शामिल हैं, तो आपके पास अच्‍छी क्‍वालिटी का सनग्‍लास होना अनिवार्य हो जाता है. आप भी बिना देरी किए Amazon से इन सनग्‍लास को ऑर्डर करना न भूलें.

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: