विज्ञापन

करवा चौथ की थाली: गोटे, सितारों और लाल मखमली कपड़े से सजी ये डिजाइनर Thali Set समय रहते करें ऑर्डर

करवा चौथ की तैयारी लगभग हर घर में शुरू हो चुकी है. पति की लंबी आयु और सौभाग्य के लिए मनाए जाने वाले इस व्रत को लेकर महिलाए काफी उत्‍साहित रहती हैं. इस दिन मिट्टी और स्टील के डिजाइनर करवे तथा सजी थालियां सबसे जरूरी होती है.

करवा चौथ की थाली: गोटे, सितारों और लाल मखमली कपड़े से सजी ये डिजाइनर Thali Set समय रहते करें ऑर्डर
समय है कम, आज ही ऑर्डर करें करवा चौथ के लिए थाली सेट. फोटो: AI

देशभर में करवा चौथ का पर्व बड़ी धूमधाम और आस्था के साथ मनाया जाता है. यह दिन हर विवाहित महिला के लिए बेहद खास होता है, क्योंकि इस व्रत का संबंध पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य से जुड़ा है. ऐसे में बाजारों में भी खास रौनक देखने को मिलती है. महिलाएं इस दिन 16 श्रंगार करती हैं, सजती-संवरती हैं. सुहाग के प्रतीक लाल साड़ी, सिंदूर, चूड़ियां, बिंदिया, महावर और गहनों से सजी महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की प्रार्थना करती हैं. इस व्रत को लेकर महिलाएं कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं. घरों में साज-सज्जा, पूजा की थालियां सजाना और करवे खरीदना सबसे पहले से लिया जाता है.

इस दौरान पूजा की अनिवार्य सामग्री माने जाने वाले करवे, पूजा की थालियां और श्रृंगार के सामानों की भरमार होती है. इस बार मिट्टी और स्टील के डिजाइनर करवे खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. कलरफुल करवे और सुंदर सजी हुई थालियां महिलाओं को काफी पसंद आ रही हैं.

यह भी पढ़ें | Karwa Chauth 2026: बांधनी साड़ी से लेकर 3-पीस को-ऑर्ड सेट तक, बजट में पाएं बॉलीवुड एक्ट्रेस जैसा रॉयल लुक

करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है. इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोलती हैं. इस बार करवा चौथ 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा.

यह भी पढ़ें | Karwa Chauth Makeup: पार्लर में न करें पैसे खर्च, ये मेकअप प्रोडक्ट घर पर ही आपके लुक में लगा देंगे चार-चांद

गोटे, लाल कपड़े, सिप्‍पी और सितारों से सजी थालियां इस दौरान सबसे ज्‍यादा खरीदी जाती हैं. इस दौरान बाजारों में भी भारी भीड़ देखने को मिलती है, अगर आपके पास समय की कमी है और आप अपनी जिम्मेदारियों के चलते मार्केट नहीं जा पा रहे हैं, तो Amazon आपको मौका दे रहा है, डिजाइनर थाली सेट खरीदने का. समय गंवाए बिना आज ही इन्‍हें ऑर्डर कर दें.

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: