ऑफिस से आप घर पहुंची हैं, जल्दी-जल्दी खाना तैयार किया है, ये सोचकर की सब बैठकर आराम से खाना खाएंगे. तभी पति को ऑफिस से आने में टाइम लगने वाला है, बच्चे अपना स्कूल का होमवर्क करने में बिजी हैं... नतीजतन खाना ठंडा हो जाता है. इसके बाद हर खाने को गर्म करने की कवायद शुरू होती है. ये न केवल समय खाती है बल्कि सिंक में बर्तनों का ढेर भी लगवा देती है. लगभग हर भारतीय घर में आपको ये समस्या देखने को मिल जाएगी. यहीं पर कैसरोल किचन का फेवरेट बर्तन बनकर सामने आता है. बार-बार खाने को गर्म करने की बजाए खाना बनाने और सर्व करने तक उसकी गर्माहट को बनाए रखने के लिए इंसुलेटेड कैसरोल खूब काम आते हैं.
अब चूंकि Amazon Great Indian Festival Sale चल रही है, ऐसे में किचन एसेंशियल पर यहां कई बजट फ्रेंडली प्रोडक्ट शामिल किए गए हैं, कैसरोल इसी का हिस्सा हैं. स्टेनलेस स्टील से लेकर कांच के कैसरोल यहां से आसानी से ऑर्डर कर सकते हैं. मजेदार बात यह है कि ये न केवल खाने को गर्म रखेंगे, बल्कि डाइनिंग टेबल की खूबसूरती भी बढ़ा देंगे.
यह भी पढ़ें | ट्रॉली से लेकर सिरेमिक कप सेट तक, Amazon Solimo के ये प्रोडक्ट्स घर को बना देंगे खूबसूरत
यह भी पढ़ें | ये है Amazon Sale की सबसे सस्ती Deal, ₹99 से भी कम में मिल रहे हैं किचन टूल्स, डेली लाइफ हो जाएगी आसान
| प्रोडक्ट | रेटिंग | कीमत |
| MILTON Pearl 1000 Insulated Casserole | 4.2 | ₹486 |
| Asian Cosmos Inner Steel Casserole | 4.2 | ₹247 |
| CELLO Aurum Insulated Casserole | 4.1 | ₹473 |
| WARMEO Steam Stainless Steel Casserole | 4.1 | ₹399 |
| Borosil Square Baking And Serving Dish | 4.5 | ₹497 |
ये हैं Amazon Sale में उपलब्ध टॉप 5 Casseroles
1. MILTON Pearl 1000 Insulated Casserole
860 ml का ये कैसरोल रोटी के लिए एकदम सही है. इसमें अंदर की तरफ स्टेनलेस स्टील दिया गया है, वहीं फूड ग्रेड प्लास्टिक बॉडी होने के चलते ये हमारे शरीर को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता. इसमें PU insulation और metallised foil मौजूद है, जो खाने को गरम रखने में मदद करते हैं. इसके अलावा इसका ढक्कन लीक नहीं होता. इसमें आपको हैंडल भी देखने को मिलेंगे, जिससे इसे कहीं भी उठाकर ले जाना काफी आसान है.
2. Asian Cosmos Inner Steel Casserole
चलिए आपकी डाइनिंग टेबल को स्टाइलिश बनाते हैं. ऑरेंज और ग्रे कलर के कॉम्बो में आने वाला यह कैसरोल काफी अच्छा लगता है. इसके अंदर 1500ml स्पेस दिया गया है, जिससे परिवार के लिए खाना इसमें आसानी से रखा जा सकता है. इसका PU इन्सुलेशन खाना गरम रखता है. अंदर स्टील होने की वजह से इसमें खाना एकदम सेफ है.
3. CELLO Aurum Insulated Casserole
जिन घरों में रोज चावल, बिरयानी या रोटी बनती है, उनके लिए ये कैसरोल सही रहने वाला है. 1250ml वाले इस कैसरोल में अंदर स्टील दी गई है, जबकि इसका ढक्कन गर्मी और नमी को बाहर नहीं जाने देता. डेली यूज करने, गेस्ट के आगे सर्व करने और पिकनिक पर ले जाने के लिए ये बहुत पसंद किया जाता है.
4. WARMEO Steam Stainless Steel Casserole
ये कैसरोल अपनी शाइनी स्टेनलेस स्टील बॉडी और डबल लेयर डिजाइन के चलते सभी की पसंद बना हुआ है. इसमें आप रोटी, चावल आसानी से रख सकते हैं. इसके साथ स्टील का ढक्कन आता है, जो खाने की गरमाहट को बाहर नहीं निकलने देता है. इसके साइड हैंडल खाना टेबल पर ले जाते समय पकड़ने में बहुत आराम देते हैं. इसे डिशवॉशर में भी धोया जा सकता है, जिससे खाने के बाद इसे साफ करना भी आसान है.
5. Borosil Square Baking And Serving Dish
सर्विंग के हर बर्तन में इन्सुलेशन हो, ये जरूरी नहीं है. कभी-कभी एक ही बर्तन बेक करने, दोबारा खाना गर्म करने और सर्व करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता ज़्यादा काम आता है. बोरोसिल का यह चौकोर कैसरोल कांच से बनाया गया है. आर-पार दिखने वाले कांच की वजह से हम अंदर रखा खाना आराम से देख सकते हैं. छोटे साइज के चलते इसमें बेक की गई सब्ज़ियां, मीठे और बचे हुए थोड़े से खाने को आसानी से रखा जा सकता है.
कैसरोल को केवल रोटी रखने के लिए इस्तेमाल करने का टाइम जा चुका है. अब लोग इसे बेकिंग करने, डाइनिंग टेबल पर रखने और पिकनिक पर ले जाने के लिए भी खरीदने लग हैं. आप भी अगर इन्हें खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो Amazon Great Indian Festival आपके लिए एकदम सही मौका है. डील्स का फायदा उठाएं, और पैसे बचाते हुए कैसरोल अपने घर ले आएं.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील