एक समय था जब लॉन्ग नेकलेस सबसे ज्यादा पसंद किए जाते थे, लेकिन अब समय बदल चुका है. अब लंबे नेकलेस की जगह चोकर सेट ने ले ली है. ये न केवल आपको स्टाइलिश दिखाते हैं, बल्कि कई तरह की समस्याओं को भी अपने आप सुलझाते नजर आते हैं. मसलन हैवी एंब्रॉयडरी वाले ब्लाउज के साथ, जहां लंबे नेकलेस काम नहीं कर पाते, वहां चोकर सेट बेहद लग्जरी फील कराते हैं. इतना ही नहीं ये आपके सिंपल आउटफिट को भी इंस्टेंट अट्रैक्टिव बनाने का काम करते हैं. ऐसा भी नहीं है कि इन्हें केवल साड़ी के साथ ही पेयरअप किया जा सकता है, बल्कि एथनिक वेयर और एंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ ये बेहद अच्छे लगते हैं. स्टोन, मोती, शीशे से बेहद खूबसूरती से तैयार किए गए ये चोकर सेट हर उम्र की महिलाओं की पसंद बने हुए हैं.
अब चूंकि कुछ ही समय में फेस्टिव और वेडिंग सीजन शुरू हो जाएगा, बाद में जल्दबाजी में महंगी ज्वेलरी खरीदने से बेहतर है कि आप समय रहते अपने फेवरेट पीस को Myntra की विशलिस्ट में डाल लें. जैसी ही सेल शुरू होगी, आप इन्हें आसानी से ऑर्डर कर पाएंगे.
| प्रोडक्ट | रेटिंग | कीमत |
| . Designs By Jewels Galaxy Gold-Plated Pearl Choker | 4.4 | ₹360 |
| Yellow Chimes Pearl Dual Gold-Plated Choker | 4.3 | ₹244 |
| Tipsy Closet Triple Coil Spiral Snake Choker | 4.1 | ₹496 |
| SRJ Gold-Plated Pearl Choker | NA | ₹237 |
| GILHER Gold-Plated Stone And Bead Choker | NA | ₹354 |
ये हैं टॉप 5 स्टाइलिश चोकर सेट
1. Designs By Jewels Galaxy Gold-Plated Pearl Choker
ब्रास के बेस पर बना गोल्डन और व्हाइट कलर का ये चोकर सेट मोतियों के काम के साथ आता है, जिससे ये ट्रेडिशनल और मॉर्डन दोनों तरह का लुक देता है. इसका स्पेशल डिजाइन चौड़े गले वाले ब्लाउज के साथ बहुत अच्छा दिखता है, क्योंकि यह कॉलरबोन के आसपास की जगह को पूरी तरह कवर कर लेता है. इसमें लॉबस्टर लॉक दिया गया है जिससे इसे पहनना आसान होता है, वहीं इसकी गोल्डन पॉलिश जरी वर्क, शाइनी एंब्रायडरी या शाम के समय पहने जाने वाले लाइट आउटफिट के साथ काफी स्टाइलिश लगती हैं.
2. Yellow Chimes Pearl Dual Gold-Plated Choker
अगर आप हैवी ज्वेलरी पहनना पसंद नहीं करते, तो ये सेट आपका मन जीत लेगा. अलॉय मटीरियल और गोल्डन पॉलिश से बना यह मोतियों वाला चोकर लगभग 45.5 सेमी लंबा है. इसमें दिया गया लॉबस्टर लॉक इसे गले से गिरने नहीं देता. इसका डिजाइन थोड़ा उभरा हुआ है, जिसके चलते ये साड़ियों, खास कट वाले ब्लाउज पर बहुत अच्छा लगता है. इसके साथ एक महीने की वारंटी भी मिलती है.
3. Tipsy Closet Triple Coil Spiral Snake Choker
तीन फेरों वाला चोकर सेट उन ड्रेसेज के लिए बना है, जिनपर लाइट ज्वेलरी सूट नहीं करती. मोतियों या स्टोन के बजाय गोल्डन पॉलिश और स्टेनलेस स्टील से बनी इसकी बनावट इसे स्टाइलिश ऑप्शन बनाते हैं. इसका अलग सा डिजाइन सिंपल साटिन की साड़ियों, पतली पट्टी वाले ब्लाउज, जंपसूट या इवनिंग ड्रेसेज के साथ बहुत जंचता है.
4. SRJ Gold-Plated Pearl Choker
व्हाइट और गोल्डन कलर का यह चोकर ब्रास से बना है और इसपर मोतियों का काम दिया गया है, जो त्यौहारों और ट्रेडिशनल इवेंट के लिए परफेक्ट रहता है. बहुत पतले और सिंपल चोकर के मुकाबले इसमें ज्यादा डेकोरेशन की गई है, इसलिए यह कढ़ाई वाले ब्लाउज और सिल्क के आउटफिट के साथ बहुत अच्छा लगता है. इसके गोल्डन कलर के मोती हर आउटफिट के साथ मैच हो जाते हैं.
5. GILHER Gold-Plated Stone And Bead Choker
जब ब्लाउज खुद बहुत सिंपल लग रहा हो, तो कई तरह के वर्क वाला नेकलेस लुक को संवारने का काम कर सकता है. तांबे के बेस पर बना यह गिल्हर चोकर आर्टिफिशियल स्टोन, मोतियों और सुनहरी पॉलिश के साथ आता है. इसमें पीछे की तरफ डोरी दी गई है जो बंधे हुए लॉक के मुकाबले ज्यादा आरामदायक रहती है और इससे आप तय कर सकती हैं कि हार को गले से कितना सटाकर बांधना है.
एक अच्छा चोकर बिना पूरा गहनों का सेट पहने भी आपके आउटफिट को कंप्लीट कर सकता है. मोतियों वाले डिजाइन सादगी लाते हैं, वहीं स्टोन वाले पीस सेट में अट्रैक्शन लाते हैं, जबकि मेटल से बने चोकर इवनिंग पार्टी के लिए शानदार रहते हैं. किसी एक को चुनने से पहले अपने ब्लाउज का गला, उस पर की हुई एंब्रॉयडरी और इयररिंग्स को जरूर देख लें. सबसे अच्छा चोकर वही होता है जो आपके आउटफिट को कॉम्प्लीमेंट दे. तो अब देर किस बात की है Myntra पर जाएं, और शॉपिंग शुरू करें.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील