विज्ञापन

बच्चों के टिफिन की टेंशन होगी खत्म, टोस्ट और रोटी को मजेदार बना देंगे ये 5 चाकलेट और मिक्स बेरी स्प्रेड्स

सुबह के नाश्ते के लिए कई तरह के ब्रेकफास्ट स्प्रेड जैसे व्हाइट चॉकलेट, मिक्स्ड बेरी जैम, पीनट बटर और हेज़लनट चॉकलेट स्प्रेड इन दिनों काफी पसंद किए जा रहे हैं, अगर आप भी इन्‍हें खरीदना चाहते हैं. तो Amazon आपको बेहद कम दाम में इन्‍हें खरीदने का मौका दे रहा है.

बच्चों के टिफिन की टेंशन होगी खत्म, टोस्ट और रोटी को मजेदार बना देंगे ये 5 चाकलेट और मिक्स बेरी स्प्रेड्स
अब ब्रेकफास्‍ट बनेगा जबरदस्‍त. फोटो: AI

सुबह की भागदौड़ में नाश्ता बनाना किसी आफत से कम नहीं होता. बच्चों का टिफिन पैक करना, ऑफिस जाने की तैयारी करना और घर के काम निपटाना, इन सबके बीच रोज भारी-भरकम खाना बनाना मुमकिन नहीं हो पाता. ऐसे में एक जार ब्रेकफास्ट स्प्रेड आपके बहुत काम आ सकता है. सादे टोस्ट पर चॉकलेट स्प्रेड का एक चम्मच उसे मीठी ट्रीट बना देता है, और पीनट बटर से झटपट सैंडविच तैयार हो जाता है. बची हुई रोटियों पर फ्रूटी जैम लगाकर उन्हें भी मजेदार बनाया जा सकता है. Amazon Sale में अलग-अलग टेस्‍ट और जरूरत के हिसाब से कई तरह के ब्रेकफास्ट स्प्रेड मिल रहे हैं. 

क्रीमी व्हाइट चॉकलेट, मिक्स्ड बेरी जैम, क्रंची पीनट बटर और हेज़लनट स्प्रेड जैसी कई चीजें यहां उपलब्ध हैं. कुछ विकल्प एकदम सादी चीजों से बने हैं, तो कुछ नाश्ते को डेजर्ट जैसा टेस्‍ट दे देते हैं. हमने झटपट नाश्ते, बच्चों के टिफिन और शाम की छोटी-मोटी भूख के लिए ऐसे ही बेहतरीन स्प्रेड चुने हैं.

ये हैं ब्रेकफास्‍ट के लिए बने स्‍प्रेड

1. La Casa White Chocolate Spread

व्‍हाइट चॉकलेट पसंद करने वालों को यह क्रीमी स्प्रेड बहुत पसंद आने वाला है. ये स्‍प्रेड 350 ग्राम के जार में आता है और इसका टेस्‍ट मीठा है. इसमें आर्टिफिशियल कलर, एसेंस या प्रिजरवेटिव नहीं मिलाए गए हैं. इन स्प्रेड्स को छोटे बैच में तैयार किया जाता है, जिससे इसकी क्वालिटी हमेशा एक जैसी बनी रहती है. गर्म टोस्ट हो या स्ट्रॉबेरी, इसे किसी के साथ भी खाया जा सकता है.

2. Sweetmate Mix Berry Jam

फलों वाला जैम सिंपल ब्रेड को भी काफी टेस्‍टी बना देता है, खासकर तब जब सुबह कुछ नया बनाने का टाइम ही न हो. इसमें 60% मिक्स बेरी का पल्प और नेचुरल फलों के रेशे मिलाए गए हैं. इस रेसिपी में कोई भी आर्टिफिशियल कलर, टेस्‍ट या प्रिजरवेटिव नहीं मिलाया गया है. इसका बेरी वाला टेस्‍ट, रोटी, पैनकेक और दही के साथ बहुत अच्‍छा लगता है.

3. Alpino Natural Crunchy Peanut Butter

जो लोग मीठे के बजाय नट्स वाला और क्रंची स्वाद पसंद करते हैं, उन्हें ये पीनट बटर जरूर खाना चाहिए. ये 1kg वाले पैक को पूरी तरह भुनी हुई मूंगफली से बनाया गया है, जिसमें चीनी या नमक बिल्कुल नहीं मिलाया जाता है. इसका क्रंची टेक्सचर सैंडविच और नाश्ते के कटोरे में एक बेहतरीन स्वाद जोड़ता है.

4. Gladful Hazelnut Almond Chocolate Spread

चॉकलेट और नट्स का कॉम्बिनेशन काफी टेस्‍टी होता है. इस जार में 300ग्राम का स्‍प्रेड आती है. धीमी आंच पर भुने हुए हेजलनट्स, बादाम और कोको सॉलिड्स वाला ये स्‍प्रेड अपने क्रीम टेक्सचर और नटी फ्लेवर के लिए सभी का दिल जीत रहा है. रिफाइंड ऑयल, दूध और सनफ्लावर लेसिथिन वाले आम चॉकलेट स्‍प्रेड के मुकाबले इसमें पाम ऑयल या कोई भी प्रिजर्वेटिव शामिल नहीं किए गए हैं. टोस्‍ट, पैनकेक और रोटी पर ये बहुत टेस्‍टी लगता है.

5. Eatopia Mixed Berry Honey Jam

जैम हमेशा से ही भारतीय ब्रेकफास्‍ट का हिस्‍सा रहा है, लेकिन अब इसमें ट्रेडिशनल फ्लेवर को भी शामिल किया जा रहा है. इसमें  70% असली बेरी और 29% शहद होता है, जिससे फ्रूट और नैचुरल मिठास का दमदार टेस्‍ट आता है. 240g के इस जैम में रिफाइंड शुगर, आर्टिफिशियल फ्लेवर या प्रिजर्वेटिव नहीं मिलाए गए हैं.

जब सुबह समय कम हो तो ब्रेकफास्‍ट की चिंता सबसे ज्‍यादा होती है. यही समय होता है जब ये स्‍प्रेड आपकी मदद कर सकते हैं. चाहे आपको क्रीमी चॉकलेट स्प्रेड पसंद हो, फलों से भरपूर जैम या क्रंची पीनट बटर, ये सभी ऑप्‍शन बोरिंग नाश्‍ते को मजेदार बना देंगे. Amazon Sale ऐसा मौका है, जहां आप ऐसे ब्रेकफास्ट स्प्रेड देख सकते हैं, जो टोस्ट से आगे बढ़कर रोल, पैनकेक, स्मूदी और शाम के स्नैक्स में भी काम आते हैं.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: