विज्ञापन

Men's Winter Wear: ऑफिस से लेकर शादी तक, आपके विंटर लुक को परफेक्ट बनाएंगे ये स्टाइलिश वूलन ट्रेंच कोट

Overcoats Under 17,000:अब ठंड आपको नहीं सताएगी, जी हां, Amazon मेंस वूल ओवरकोट लेकर आया है वो भी मात्र ₹17000 के अंदर. INVACHI, FTCayanz, iCKER जैसे ब्रांड्स के ये वूल ओवरकोट्स न केवल गर्माहट देते हैं बल्कि फैशन का बेहतरीन कॉम्‍बो भी साबित होते हैं.

Men's Winter Wear: ऑफिस से लेकर शादी तक, आपके विंटर लुक को परफेक्ट बनाएंगे ये स्टाइलिश वूलन ट्रेंच कोट
Overcoats देंगे सर्दी में आराम. फोटो: AI

Overcoats Under 17,000: उत्तर भारत में सर्दियों का मौसम मजेदार होने के साथ-साथ मुश्किल भी होता है. दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, लखनऊ और अमृतसर में टेंपरेचर काफी नीचे गिर जाता है. ऐसे में मोर्निंग वॉक हो या इवनिंग में ऑफिस से थकहार कर घर लौटना हो, तेज और ठंडी हवाओं का सामना करना ही पड़ता है. इसी समय वूल ओवरकोट की याद आने लगती है. यह बॉडी के ऊपरी हिस्से को अच्छे से कवर कर लेता है और आपके विंटर लुक को ऐसा निखारता है कि हर कोई इंप्रेस हो ही जाता है. ऑफिस के लिए निकलना हो, किसी शादी में शरीक होना हो या दोस्तों के साथ डिनर का प्लान हो, परफेक्‍ट फिटिंग वाला ओवरकोट आपको सर्दियों में भी स्‍टाइलिश बनाए रखता है. यह कैजुअल और फॉर्मल दोनों तरह से यूज किया जा सकता है.

मेंस के वूल ओवरकोट कई तरह के स्टाइल में आते हैं. इनमें स्लिम फिट, रेगुलर फिट और लॉन्‍ग लेंथ वाले कट काफी पसंद किए जाते हैं. आप अपनी पसंद के हिसाब से सिंगल-ब्रेस्टेड या डबल-ब्रेस्टेड डिजाइन सेलेक्‍ट कर सकते हैं. अगर आप इस सीजन अपने विंटर कलेक्शन को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो Amazon 17,000 रुपये से कम कीमत में बेहतरीन वूल ओवरकोट लेकर आया है.

यह भी पढ़ें | Top Portable Room Heaters Under 1000: बजट में सर्दी से राहत, ज़बरदस्त डील्स पर खरीदें हीटर

ये हैं ₹17,000 में आने वाले बेस्‍ट वूल ओवरकोट

1. INVACHI Men's Double-Breasted Wool Blend Long Pea Coat

यह कोट अपने डबल-ब्रेस्टेड डिजाइन की वजह से क्लासिक विंटर लुक देता है. इसमें 30% वूल, 65%  पॉलिएस्टर और 5% अन्य मटेरियल मिला हुआ है. यह कोट काफी लंबा है, इसलिए ये ठंड में शरीर के ज्यादा हिस्से को ढककर रखता है. इसमें नॉच कॉलर, फुल स्‍लीव्‍स और दो तिरछी पॉकेट भी दी गई हैं.

खासियतें:

  • डबल-ब्रेस्टेड बटन क्लोजर
  • 30% वूल ब्लेंड से बनाया गया है
  • इसमें दो तिरछी पॉकेट भी हैं
  • लॉन्‍ग स्‍टाइल हर किसी पर सूट करता है

2. FTCayanz Men's Wool Blend Slim Fit Trench Coat

क्या आपको कुछ ऐसा चाहिए, जो फॉर्मल लगे लेकिन कैजुअल घूमने-फिरने में भी पहना जा सके? तो यह कोट खरीदा जा सकता है. इसमें स्लिम-फिट कट, स्टैंड कॉलर और सिंगल-ब्रेस्टेड बटन बंद करने का डिजाइन मिलता है. इतना ही नहीं इसमें अंदर की तरफ पॉलिएस्टर की लाइनिंग भी लगाई गई है, जिससे ये काफी गर्म रहता है.

खासियतें:

  • इसे 40% ऊन और 60% पॉलिएस्‍टर फैब्रिक से बनाया गया है
  • स्लिम फिट में आता है
  • इसमें दोनों तरफ साइड पॉकेट दी गई है
  • ऑफिस में भी पहना जा सकता है

3. iCKER Men's Wool Blend Winter Trench Coat

यह ओवरकोट सिंपल ब्‍लैक कलर में आता है, जिसमें रेगुलर फिट और लॉन्‍ग स्‍लीव्‍स दी गई हैं. इसकी आउटर लेयर वूल की है, और अंदर पॉलिएस्टर की लाइनिंग भी लगी हुई है. इंसुलेटेड होने के चलते आप इसे पतझड़ और सर्दी दोनों मौसम में पहन सकते हैं.

खासियतें:

  • इसे पॉलिएस्टर लाइनिंग वाले ऊनी स्‍टफ से बनाया गया है
  • इसे सर्दियों में पहनने के लिए इंसुलेटेड रखा गया है
  • इसमें दो तिरछी पॉकेट भी हैं
  • इसमें कैप भी मौजूद है

4. Litteking Men's Winter Pea Coat Casual Woollen Trench Coat

खाकी कलर का यह वूलन ट्रेंच कोट स्लिम फिट में आता है, जो एक अलग लुक देता है. इसके कपड़े में 40% वूल और 60% पॉलिएस्टर मिलाया गया है, और अंदर की लाइनिंग भी पॉलिएस्टर की है. इसकी लेंथ कम होने के चलते ये ट्रेडिशनल ओवरकोट से अलग लगता है.

खासियतें:

  • 40% ऊन और 60% पॉलिएस्टर फैब्रिक से बना है
  • कॉलर डिजाइन स्‍टाइलिश लगता है
  • इसमें सिंगल-ब्रेस्टेड बटन क्लोजर भी दिया गया है

5. ESSENTIELE Men's Charcoal Grey Wool Blend Trench Coat

जो लोग ज्यादा पैसे खर्च किए बिना अच्छी गर्माहट वाले कोट लेना चाहते हैं, उनके लिए वूल ब्लेंड से बना यह चारकोल ग्रे कोट सही रह सकता है. इसकी फिटिंग रेगुलर है और यह नॉच लैपल कॉलर डिजाइन में आता है. अगर इसके कपड़े की बात करें, तो इसे 75% पॉलिएस्टर और 25% वूल से तैयार किया गया है.

खासियतें:

  • 25% ऊन और 75% पॉलिएस्टर ब्लेंड मटेरियल से बनाया गया है
  • सिंगल-ब्रेस्टेड क्लोजर इसे यूनिक बनाता है
  • इसमें दो पॉकेट मौजूद हैं
  • मिड-थाई लेंथ हर किसी पर सूट करती है

सर्दियां भले ही थोड़े दिन के लिए आती हों, लेकिन इस दौरान हमारे मोटे-मोटे कंबल, रजाई और कोट अपने आप बाहर आ ही जाते हैं, खासकर उन लोगों के जिनका ज्यादातर दिन घर से बाहर गुजरता हो. अच्छा वूल ओवरकोट आपको न केवल आराम देता है बल्कि सर्दी में भी स्‍टाइलिश दिखाने में मदद भी करता है. यही कारण है Amazon इन कोट पर डिस्‍काउंट भी लेकर आया है. इंतजार न करें, आज ही Amazon पर ये शानदार वूल ओवरकोट जरूर खरीदें.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: