विज्ञापन

ऑफिस से लेकर वीकेंड पार्टी तक, Myntra Sale से हैवी डिस्‍काउंट पर खरीदें Lino Perros और Eridani के ये स्टाइलिश

Deals on Women Bags: खत्‍म होने वाला है इंतजार. आ रही है Myntra की सबसे बड़ी Big Fashion Festival Sale. यहां से आप आउटफिट फुटवेयर, एंटीरियर समेत बंपर डिस्‍काउंट में एक्‍सेसरीज भी खरीद सकते हैं. आज हम आपको इस सेल में ऑफर किए जा रहे Lino Perros और Eridani के स्टाइलिश और फंक्शनल वुमेंस बैग्स के बारे में बताने वाले हैं.

ऑफिस से लेकर वीकेंड पार्टी तक, Myntra Sale से हैवी डिस्‍काउंट पर खरीदें Lino Perros और Eridani के ये स्टाइलिश
बैग पर आ गया है बंपर डिस्‍काउंट. फोटो: AI

Deals on Women Bags: फैशन से जुड़ी सेल हो, तो शॉपिंग करना और भी ज्‍यादा मजेदार लगने लगता है. सोने पर सुहागा होता है जब फेस्टिवल भी आने वाले हों. लेकिन इस शॉपिंग का असली मजा तब आता है, जब खरीदी हुई चीज सिर्फ फोन की स्क्रीन पर ही अच्छी न लगे, बल्कि डेली लाइफ में काम भी आए. स्‍मॉल शोल्डर बैग कॉफी पीने जाते वक्त काम आता है, तो वहीं सही कंपार्टमेंट वाला टोट बैग दफ्तर का सामान गुम होने से बचाता है. इसी तरह लैपटॉप बैग को काम का होने के साथ-साथ दिखने में भी स्मार्ट होना च‍ाहिए, ताकि ये भारी-भरकम दफ्तर का झोला न लगे. 

Myntra Big Fashion Festival में Lino Perros and Eridani के ऐसे ही बैग्स मिल रहे हैं, जो आपकी रोज की भागदौड़ को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं. ऑफिस ले जाने के लिए केक्रॉक टेक्सचर वाले बैग्स से लेकर छोटे हाफ-मून स्टाइल के बैग तक, हम आपके लिए कई बढ़िया बैग्‍स के बारे में बताने वाले हैं.

यह भी पढ़ें | Myntra Sale: दिवाली की भीड़ से पहले खरीदें BIBA के अनारकली और शरारा सेट्स, मिल रहे हैं बंपर डिस्काउंट पर

यह भी पढ़ें | शादी-पार्टी हो या कोई त्योहार, मिनिमम 50% की भारी छूट पर खरीदें ये 5 खूबसूरत साड़ियां

दफ्तर से लेकर वीकेंड पर फ्रेंड्स के साथ गेट-टू-गेदर करने तक, ये हैं बेहतरीन बैग

1. Lino Perros Swagger Shoulder Bag

यह स्वैगर शोल्डर बैग अपने हाफ मून जैसे छोटे डिजाइन की वजह से बहुत ही प्यारा लगता है. इसका बेज कलर हल्का होने की वजह से किसी भी सिंपल आउटफिट, जींस, कुर्ते या को-ऑर्ड सेट के साथ आसानी से मैच हो जाता है. सिंथेटिक लेदर से बना होने की वजह से यह दिखने में काफी क्लासी लगता है पर बहुत ज्यादा फॉर्मल भी नहीं लगता.
इसमें चैन से बंद होने वाला एक मेन पार्ट और अंदर की तरफ एक छोटी जेब दी गई है, जिसमें चाबी या कार्ड्स रखे जा सकते हैं.

2. Eridani Structured Two Handles Tote Bag

जब आउटफिट के साथ थोड़ा निखरा और क्‍लीन लुक चाहिए हो, तो इस तरह का टोट बैग बहुत सही रहता है. यह टैन कलर का बैग देखने में काफी सिंपल लगता है. इसमें दो हैंडल दिए गए हैं. बाहर की तरफ बनी जेब में वो सामान रखा जा सकता है, जिसकी बार-बार जरूरत पड़ती है, जैसे मेट्रो कार्ड या चाबी. बहुत ज्यादा बड़ा न होने की वजह से इसे उन इवेंट्स पर ले जाया जा सकता है जब बड़ा बैग भारी लगता हो. ऑफिस के पैंट-शर्ट, वन-पीस ड्रेस या नॉर्मल कपड़ों के साथ यह बहुत अच्छा दिखता है.

3. Lino Perros Croc Textured Structured Laptop Bag

लैपटॉप बैग केवल आपकी जरूरत पूरी करने वाला ही नहीं होना चाहिए, बल्कि ये दिखने में भी बढ़िया होना चाहिए. यह कॉफी-ब्राउन कलर का बैग मगरमच्छ की चमड़ी जैसी क्रॉक फिनिश के साथ आता है, जो ऑफिस आउटफिट कपड़ों को एक अलग ही रॉयल लुक देता है. इसमें अंदर कुशन वाला हिस्सा दिया गया है जिसमें 16 इंच तक का लैपटॉप आराम से आ जाता है. साथ में कंधे पर टांगने के लिए बेल्ट भी मिलती है जिसे जरूरत न होने पर हटाया भी जा सकता है. हाथ में पकड़ने के लिए दो मजबूत हैंडल दिए गए हैं.

4. Eridani Textured Tote Bag

अगर आपका सामान भी बैग के अंदर अकसर खो जाता है, तो यह बैग आपके बहुत काम आएगा. एक ही बड़े खाली डिब्बे जैसा होने के बजाय इसमें दो मेन हिस्‍से, अंदर एक पॉकेट और बाहर भी जेब दी गई है. ब्राउन कलर का यह टेक्सचर्ड बैग दफ्तर के काम और वीकेंड की मस्‍ती दोनों में बहुत सही रहता है. दो हैंडल की मदद से इसे उठाना आसान रहता है और चैन लगी होने से सामान भी सेफ रहता है. जिन्हें चीजें संभालकर और अलग-अलग करके रखने की आदत है, उन्हें यह काफी पसंद आएगा.

5. Lino Perros Women Backpack

सफर करने, शॉपिंग करने या ज्यादा पैदल चलने वाले दिनों में पीठ पर टांगने वाला बैकपैक सबसे सही रहता है. लेवेंडर कलर का यह बैकपैक 12.3 लीटर का है, जो नॉर्मल ट्रैवल बैग जैसा बहुत बड़ा या अजीब नहीं लगता. इसमें चैन वाला एक मेन हिस्‍सा, टैबलेट रखने की जगह, बाहर तीन जेबें और दो छोटी पॉकेट्स दी गई हैं. इतनी सारी जेबें होने की वजह से चार्जर, इयरफोन और मेकअप का सामान तुरंत हाथ में आ जाता है. इसका लेवेंडर कलर इसे बहुत ही सुंदर और नया लुक देता है.

रोज की जरूरत के हिसाब से सही बैग चुनना अब न तो आपको मुश्किल लगेगा और न ही जेब पर एक्‍स्‍ट्रा बोझ डालेगा. छोटे कामों के लिए शोल्डर बैग बढ़िया रहता है, तो दफ्तर के लिए लैपटॉप बैग या ज्यादा हिस्‍सों वाला टोट बैग काम आसान कर देता है. Myntra Sale में इस समय काफी अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं. स्टॉक खत्म होने से पहले Myntra पर जाकर अपनी पसंद का बैग चुनें और आज ही ऑर्डर करें.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: