Heavy discount on Mobile Phones: आज के दौर में किसी के हाथ में स्मार्टफोन नजर न आए, ये थोड़ा मुश्किल लगता है. कोई रैम, तो कोई बैटरी परफॉर्मेंस, वहीं कुछ लोग कैमरा और डिस्प्ले को ध्यान में रखकर मोबाइल खरीदते हैं. लेकिन इन सबके बीच आपका बजट भी सबसे ज्यादा मायने रखता है. अब बड़े-बड़े फीचर के चक्कर में मोटी कीमत खर्च करना जरूरी नहीं रह गया है. अब मात्र 15000 रुपये के बजट में रहकर भी दमदार फीचर वाले मोबाइल खरीदे जा सकते हैं. इन्हें खरीदते समय डिस्प्ले क्वालिटी, बैटरी की कैपेसिटी, कैमरा परफॉर्मेंस, रैम को कतई नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. हम सभी जानते हैं कि Great Indian Festival Sale की Early Deals में बंपर डिस्काउंट दिए जा रहे हैं. ऐसे में यहां हर कीमत के स्मार्टफोन ऑफर किए जाते रहे हैं. आज हम आपको 15000 रुपये में आने वाले स्मार्टफोन के बारे में बताने वाले हैं.
Lava Bold N4 Lite, Itel Zeno 100 Lite, Samsung Galaxy M07, Redmi A7 Pro 4G और Motorola G06 ऐसे फोन हैं, जो बजट में रहकर आपको अच्छे फीचर्स दे सकते हैं. बड़ी बैटरी, स्लीक डिस्प्ले, एक्स्पेंडेबल स्टोरेज और रैपिड चार्ज ऐसी कई खूबियां हैं, जो इन फोन को खरीदने के लिए आपको मजबूर कर देंगी.
| स्मार्टफोन | कीमत | रेटिंग |
| Lava Bold N4 Lite | 3.2 | ₹8,399 |
| Itel Zeno 100 Lite | 3.2 | ₹7,999 |
| Samsung Galaxy M07 | 4.2 | 11,999 |
| Redmi A7 Pro 4G | 3.4 | ₹12,688 |
| Motorola G06 | 3.8 | ₹12,999 |
Amazon Great Indian Festival Sale के ये हैं बेस्ट 5 स्मार्टफोन
1. Lava Bold N4 Lite
कम बजट में बड़ा डिस्प्ले, टिकाऊ बैटरी और बिना किसी फालतू ऐप वाला फोन ढूंढने वालों के लिए ये फोन बेस्ट रहने वाला है. इसका सिल्वर कलर वाला मॉडल 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ आता है. फोन में कॉल करने, मैसेज भेजने, इंटरनेट चलाने और वीडियो देखने जैसे डेली काम आसानी से किए जा सकते हैं.
फीचर्स:
- 8MP AI रेयर कैमरा
- 3GB RAM और 32GB स्टोरेज
- एंड्रॉयड 16 Go सॉफ्टवेयर
- फिंगरप्रिंट रीडर
2. Itel Zeno 100 Lite
सस्ते स्मार्टफोन की तलाश करने वालों के लिए ये बढ़िया फोन साबित होने वाला है. इसमें बैटरी लाइफ, स्मूथ चलने वाली स्क्रीन और काफी स्टोरेज का अच्छा कॉम्बो देखने को मिलता है. इसका टाइटेनियम गोल्ड मॉडल 3GB रैम, 64GB इंटरनल स्टोरेज और एंड्रॉयड 15 गो एडिशन के साथ आता है.
फीचर्स:
- 6.6-इंच HD+ डिस्प्ले
- 90Hz स्मूथ रिफ्रेश रेट
- 5000mAh बैटरी कैपेसिटी
- बड़ी स्क्रीन
3. Samsung Galaxy M07
कम बजट में थोड़ा ज्यादा फीचर्स वाला फोन पसंद करने वालों के लिए सैमसंग गैलेक्सी M07 बढ़िया फोन है. इसका ब्लैक मॉडल 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है. इसमें लगा मीडियाटेक हेलियो जी99 प्रोसेसर रोज के काम, वेब ब्राउजिंग और एक साथ कई ऐप्स चलाने में बिल्कुल नहीं अटकता.
फीचर्स:
- मीडियाटेक हेलियो G99 प्रोसेसर
- 5000mAh बैटरी
- OS अपग्रेड के छह साल
- फास्ट चार्जिंग
4. Redmi A7 Pro 4G
यह फोन उन बजट खरीदारों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिन्हें बड़ी स्क्रीन और ज्यादा चलने वाली बैटरी चाहिए. यह 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले ब्लैक वेरिएंट में मिलता है. इसमें दी गई 6.9-इंच की बड़ी डिस्प्ले पर शो देखना, इंटरनेट चलाना और किताबें पढ़ना बहुत मजेदार लगता है.
फीचर्स:
- 6.9-इंच बड़ा डिस्प्ले
- 120Hz स्मूथ रिफ्रेश रेट
- 6300mAh हाई कैपेसिटी बैटरी
- 8MP सेल्फी शूटर
5. Motorola G06
बजट में थोड़ा ऊपर जाकर स्मार्टफोन देखने वाले लोगों को मोटोरोला जी06 में बड़ी स्क्रीन, पावरफुल बैटरी और काफी स्टोरेज मिलेगी. इसका पेंटोन टेपेस्ट्री कलर वाला मॉडल 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. फोटो, वीडियो और फाइलें रखने के लिए इसमें स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया भी जा सकता है.
फीचर्स:
- 7000mAh की बड़ी बैटरी
- 6.88-इंच HD+ डिस्प्ले
- 50MP रियर कैमरा
- Helio G81 प्रोसेसर
Great Indian Festival Sale आपके लिए अलग-अलग खासियतों वाले बजट फोन देखने का एक बेहतरीन मौका है. चाहे आपको डेली यूज करने वाले फोन चाहिए हो या बड़ी स्क्रीन और दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन, यहां आपके लिए बहुत कुछ है. इन स्मार्टफोन की कीमतें और उपलब्धता समय के साथ बदल सकती हैं. आखिर में बात इसी पर आती है कि आपकी पहली जरूरत क्या है, जैसे बैटरी बैकअप, स्क्रीन का साइज, अच्छा कैमरा, ज्यादा स्टोरेज या आपका तय बजट. Great Indian Festival Sale में एक सही और काम का स्मार्टफोन तलाश रहे शॉपर्स के लिए ये पांचों मॉडल बेस्ट रह सकते हैं. अभी Amazon पर जाकर अपनी पसंद का फोन ऑर्डर करें.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील