दिवाली से कुछ हफ्ते पहले किसी भी भारतीय घर में चले जाइए, तो आपको एक जैसा माहौल देखने को मिलेगा. घर की सफाई, सजावट और गिफ्ट्स की प्लानिंग के साथ-साथ इस बात पर भी खूब चर्चा होती है कि कौन क्या पहनेगा. और ज्यादातर मौकों पर बात इसी नतीजे पर आकर खत्म होती है कि कुर्ता सेट हो, तो आधी सिरदर्दी वैसे ही खत्म हो जाती है. इसकी वजह भी साफ है. खूबसूरत डिजाइन वाला कुर्ता सेट आराम और स्टाइल दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन होता है.
सुबह की पूजा हो, मेहमानों के साथ लंच हो या फिर शाम की कोई पार्टी, आप कुर्ता सेट पहनकर हर जगह आराम से जा सकती हैं. त्योहारों का सीजन शुरू होते ही Myntra पर BIBA के कुछ खास स्टाइल पर काफी अच्छे डिस्काउंट और ऑफर्स मिलने लगे हैं. ऐसे में भीड़ और स्टॉक खत्म होने की टेंशन से पहले ही अपने लिए खरीदारी करने का यह बहुत सही मौका है. 8 अक्टूबर को Myntra Big Fashion Festival आ रहा है, लेकिन अर्ली डील्स के जरिए BIBA के कुर्ता सेट पर स्पेशल डिस्काउंट दिया जा रहा है.
यह भी पढ़ें : शादी-पार्टी हो या कोई त्योहार, मिनिमम 50% की भारी छूट पर खरीदें ये 5 खूबसूरत साड़ियां
यह भी पढ़ें : Karwa Chauth पर खूबसूरत और अफोर्डेबल शरारा सेट, अनारकली सूट को पहन अपने लुक में लगाएं चार चांद

8 अक्टूबर से शुरू होगा Myntra Big Fashion Festival. Photo Credit: Myntra
इस फेस्टिवल सीजन में BIBA का ये कलेक्शन जरूर करें ट्राई
1. BIBA Ethnic Motifs Embroidered Anarkali Sequinned Kurti With Sharara
कुछ आउटफिट स्पेशल इवेंट पर अलग से शाइन कराने के लिए ही बनते हैं, और रस्ट कलर का यह अनारकली सेट बिल्कुल वैसा ही है. इस पर बनी बारीक एंब्रॉयडरी और सितारों का काम इसे बहुत ही खूबसूरत लुक देता है. इसका घेरदार अनारकली कट और साथ में प्रिंटेड शरारा मिलकर बहुत ही प्यारा और शाही लुक बनाते हैं.
खासियतें:
- इसपर बारीक एंब्रॉयडरी की गई है
- सुंदर ए-लाइन अनारकली कट में आता है
- त्योहारों के हिसाब से इसपर लाइट सितारा वर्क किया गया है
- मैंडरिन कॉलर और थ्री-फोर्थ स्लीव्स आरामदायक रहती हैं
2. BIBA Women Ethnic Motifs Printed Cotton Kurta With Palazzo And Dupatta
हर त्योहार में हैवी और जड़ाऊ आउटफिट ही पहने जाएं, ऐसा जरूरी नहीं है. खासकर जब आपको घंटों तक किसी इवेंट में रहना हो, तो कॉटन का कुर्ता सेट ही सबसे बेस्ट लगता है. ब्लू और व्हाइट कलर का यह कॉम्बिनेशन अपने क्लासिक प्रिंट और सिंपल कट की वजह से काफी फ्रेश और आंखों को सुकून देते है.
खासियतें:
- सॉफ्ट और हवादार कॉटन स्टफ से बना है
- इसपर व्हाइट और ब्लू कलर के सुंदर एथनिक प्रिंट बने हैं
- स्ट्रेट कट वाला सिंपल कुर्ता डिजाइन हर किसी को लुभाता है
- इसके साथ मैचिंग दुपट्टा भी मिलता है
3. BIBA Ethnic Motifs Yoke Design Zari Kurta With Trousers And Dupatta
पर्पल एक ऐसा कलर है जो पहनते ही त्योहार वाला अहसास करा देता है. इस कुर्ता सेट में गले और सीने पर सिल्वर धागों से जरी का ऐसा काम किया गया है जो इसे बहुत ही रॉयल लुक देता है. इसका स्ट्रेट कट इसे अट्रैक्टिव बनाता है. जो महिलाएं भारी एंब्रॉयडरी के बजाय लाइट और शालीन स्टाइल पसंद करती हैं, उनके लिए यह बहुत ही बढ़िया ऑप्शन है.
खासियतें:
- गले और चेस्ट पर खूबसूरत एथनिक पैटर्न दिया गया है
- जरी का काम फेस्टिव वाइब देता है
- पर्पल और सिल्वर कलर का कॉम्बिनेशन बेहद स्टाइलिश लगता है
- इसके साथ मैचिंग पैंट और दुपट्टा भी मिलेगा
4. BIBA Women Ethnic Motifs Printed Empire Kurti With Palazzos And Dupatta
ग्रीन कलर त्योहारों के माहौल में बहुत ही खिलकर आता है, और यह प्रिंटेड कुर्ता सेट इसी अहसास को बहुत ही खूबसूरती से दिखाता है. इसकी एम्पायर वेस्टलाइन से कट बहुत ही निखर कर आता है, जबकि नीचे का तिरछा कट इसे मॉडर्न लुक देता है.
खासियतें:
- सुंदर एथनिक प्रिंटेड डिजाइन के साथ आता है
- एम्पायर कट ग्लैमर लाता है
- नीचे से स्टाइलिश तिरछा कट मिलेगा
- विस्कोस रेयॉन स्टफ से बनाया गया है
5. BIBA Ethnic Motifs Woven Design Notch Neck Sequinned Pure Cotton Kurta Palazzos And Dupatta
अगर आप त्योहारों में सिंपल और एलिगेंट दिखना पसंद करती हैं, तो ब्लू और गोल्डन कलर का यह कुर्ता सेट आपको जरूर लेना चाहिए. कपड़े में पारंपरिक डिजाइन इसे खास बनाता है, जबकि हल्के सितारे इसमें त्योहारों वाली शाइन लाते हैं.
खासियतें:
- 100% प्योर कॉटन से बना है
- एथनिक डिजाइन हर किसी पर फबता है
- इसके साथ प्लेन प्लाजो भी आएगा
- किनारी वाला प्रिंटेड दुपट्टा सभी पर जचता है
त्योहारों की खरीदारी में सबसे बड़ी दिक्कत यह नहीं होती कि आपको क्या पसंद आ रहा है. असली दिक्कत यह होती है कि सब लोगों के खरीदने से पहले आपको आपकी पसंद का डिजाइन और सही साइज मिल जाए. Myntra पर सेल से पहले ही काफी अच्छे ऑफर्स मिलने शुरू हो गए हैं, इसलिए भीड़ बढ़ने से पहले अपनी पसंद की चीजें चुनकर ऑर्डर कर लेना ही समझदारी है.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील