साड़ियों की कोई सेल तब और भी मजेदार हो जाती है, जब उसमें मिल रही साड़ियां अलग-अलग इवेंट्स में काम आ सकें. कभी अचानक शादी का कार्ड आ जाता है, जिसमें कम समय में खुद को स्टाइलिश लुक देना होता है. फिर कोई त्योहार आता है, जहां जरी का काम ही सबसे अच्छा लगता है, तो कभी किसी पार्टी या डिनर में हैवी साड़ी की जगह शिफॉन की साड़ी ज्यादा आरामदायक लगती है. Myntra Big Brands Bash इन सभी मौकों के लिए ढेरों साड़ियां लेकर आया है.
हैरानी की बात यह है कि यहां पर चुनिंदा साड़ियों पर कम से कम 50% का धमाकेदार डिस्काउंट भी दिया जा रहा है, जिनमें रेडी टू वेयर साड़ियां, सितारों के काम वाली साड़ियां, बनारसी लुक वाले ड्रेप्स और हर इवेंट पर काम आने वाले फैब्रिक शामिल किए गए हैं. चाहे आप अपने स्पेशल इवेंट के लिए साड़ियों का नया कलेक्शन तैयार कर रही हों या किसी खास साड़ी को लेने का प्लान कर रही हों, यहां आपके लिए कई धमाकेदार ऑप्शन मौजूद हैं.
यह भी देखें:- शादी हो या पूजा, हर मौके पर चार-चांद लगाएंगी ये पायलें, मिल रही हैं केवल ₹1500 के अंदर
Myntra Big Brands Bash की इन साड़ियों का जरूर करें ट्राई
1. Mitera Sequinned Satin Ready-To-Wear Saree
यह मरून और गोल्डन कलर की साड़ी डार्क कलर, शाइनी स्टार्स के काम और डेकोरेटिव बॉर्डर का खूबसूरत कॉम्बिनेशन कही जा सकती है. इसे सैटिन फैब्रिक से तैयार किया गया है, जो रिसेप्शन, कॉकटेल पार्टी और इवनिंग पार्टी में बहुत अच्छा लगता है. ये रेडी टू वेयर साड़ी है, जिससे आप इसे ऐसे इवेंट में भी आराम से पहन सकते हैं, जिनका प्लान अचानक बनता है.
2. Anouk Embellished Sequinned Tissue Designer Saree
मैटल जैसे कलर्स वाली ये साड़ियां तब बहुत शानदार लगती हैं जब उन पर बहुत ज्यादा काम न किया गया हो, और यह साड़ी इस बात पर बिल्कुल खरी उतरती है. टिश्यू फैब्रिक इस साड़ी को एक अलग शाइन देता है, जबकि स्टार्स और एंब्रॉयडरी वाला बॉर्डर इसे स्पेशल इवेंट के लिए खास साड़ी बनाता है. इसके साथ टिश्यू का अनस्टिच्ड ब्लाउज पीस भी आपको मिलने वाला है, जिससे आप इसे पारंपरिक लुक या मॉडर्न कट में आराम से बनवा सकते हैं.
3. Kasee Embroidered Silk Blend Ready-To-Wear Saree
गोल्डन कलर की साड़ियां अपने आप ही लोगों का ध्यान खींच लेती हैं, लेकिन यह डिजाइन हैवी काम के बजाए अपने दमदार फैब्रिक के लिए काफी पसंद किया जा रहा है. सिल्क ब्लेंड फैब्रिक से बनी इस साड़ी पर एंब्रॉयडरी और मैचिंग बॉर्डर दिया गया है. रेडी टू वेयर होने की वजह से इसे पहनना काफी आसान हो जाता है, खासकर तब जब किसी त्यौहार या फंक्शन में समय कम हो.
4. BAYAAN Ethnic Motifs Woven Design Zari Banarasi Saree
जो लोग ट्रेडिशनल कपड़े पहनना ज्यादा पसंद करते हैं, उन्हें यह पिंक और गोल्डन कलर की बनारसी साड़ी बहुत ही पसंद आने वाली है. एथनिक डिजाइन, जरी का काम और मैचिंग बॉर्डर इसे फेस्टिव टच देता है. इसे आर्ट सिल्क फैब्रिक से तैयार किया गया है, जो इसे शाइन देता है.
5. Saree Mall Embellished Sequinned Floral Pure Georgette Saree
प्योर जॉर्जेट फैब्रिक से बनी ये रस्ट कलर की साड़ी बहुत खूबसूरत पीस कही जा सकती है. यह साड़ी उन लोगों के लिए बहुत बढ़िया है जो भारी कपड़ों की अकड़न के बिना शानदार लुक चाहते हैं. इसके साथ मैचिंग प्योर जॉर्जेट का अनस्टिच्ड ब्लाउज मिलता है. इसके साथ बस मैटेलिक इयररिंग्स और क्लच लें.
Myntra Big Brands Bash Sale आपको एक ही तरह की साड़ी चुनने के बजाय अपने वार्डरोब को नए और अलग-अलग स्टाइल के पीस लेने का बेहतरीन मौका देती है. इनमें सीक्विन्ड सैटिन और हल्की शिफॉन से लेकर जरी वाले बनारसी डिजाइन तक शामिल हैं, जो नए और पुराने दोनों तरह के फैशन को पसंद करने वालों के लिए सही कही जा सकती है.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील