कुछ ऑनलाइन Sale ऐसी होती हैं, जो जब भी आती हैं, अपने साथ न केवल फैशन लवर्स की खुशियों की चाबी लेकर आती हैं, बल्कि उनको पैसे बचाने का मौका भी देती हैं. ऐसी ही एक सेल है Myntra Big Fashion Festival, जिसको लेकर कस्टमर्स में हमेशा से ही उत्साह देखने को मिलता रहा है. अब नवरात्रि के त्योहार के साथ ही फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो जाएगी. त्योहारों पर सजने-संवरने का तरीका अब काफी बदल चुका है. महिलाएं आज भी एंब्रॉयडरी वाले आउटफिट और मैचिंग सूट पहनना सबसे ज्यादा पसंद करती हैं, लेकिन ये भी सच है कि महिलाएं ऐसे आउटफिट नहीं खरीदना चाहती, जो सिर्फ एक बार पहने जाएं और फिर वार्डरोब के किसी कोने में पड़े रहें.
आज के दौर में समझदारी इसी में है कि जो आउटफिट आप फ्राइडे को ऑफिस में पहनें, वही संडे को घर पर लंच में और बाद में किसी भी छोटी-मोटी पार्टी में काम आ जाए. इस लिहाज से कुर्ता सेट को महिलाएं चाहकर भी इग्नोर नहीं कर पातीं. इन्हें पहनते समय अलग से मैचिंग तलाशने की टेंशन नहीं होती और सही फुटवेयर या झुमके के साथ ये बहुत ही प्यारे लगते हैं. आज हम आपको Myntra Big Fashion Festival में 699 रुपये में ऑफर किए जा रहे कुर्ता सेट के बारे में बताने वाले हैं.
यह भी पढ़ें | Navratri Makeup: गरबा और डांडिया नाइट्स के लिए परफेक्ट हैं ये मैट, शिमर और ग्लिटर आईशैडो पैलेट्स, देखें फीचर्स
यह भी पढ़ें | पुराने लहंगे को दें सेलिब्रिटी जैसा ट्रेंडी लुक, ट्राई करें ये 5 खूबसूरत कॉर्सेट ब्लाउज बजट में
ये हैं 699 रुपये में आने वाले टॉप 7 कुर्ता सेट
1. Keitra Floral Printed Cotton Kurta With Palazzos
यह व्हाइट कलर का कुर्ता और प्लाजो सेट अपने सिंपल फ्लावर प्रिंट की वजह से बहुत ही सोबर लुक देता है. यह बिना स्लीव्स वाला कुर्ता स्ट्रेट स्टाइल में आता है. प्योर कॉटन से बना होने के कारण इसे दिनभर आसानी से पहना जा सकता है. इसके साथ प्रिंटेड प्लाजो भी दिया गया है, जिससे आपको इसके साथ मैचिंग करने की टेंशन नहीं रहती. दिन में सिंपल लुक के लिए इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड झुमके और फ्लैट स्लीपर पहने जा सकते हैं.
2. PinkLabel Ethnic Motifs Kurta Set With Dupatta
जो महिलाएं फुल थ्री-पीस वाला सेट ढूंढ रही हैं, उनके लिए यह सेट बहुत सही रहेगा. इसमें ए-लाइन कट वाला कुर्ता, प्रिंटेड पैंट और मैचिंग दुपट्टा दिया गया है. ब्लैक कलर का प्रिंट इसे फेस्टिव वाइब देने का काम करता है, जबकि प्योर कॉटन से बने होने के चलते ये बहुत लाइट लगता है. इसका वी-नेक गला और थ्री-फोर्थ स्लीव्स इसे हर मौके के लिए परफेक्ट बनाते हैं. इसकी पैंट में दी गई इलास्टिक लंबे फंक्शन के दौरान उठने-बैठने में पूरा आराम देती है.
3. Aaghnya Floral Printed Anarkali With Palazzos
यह ब्लू कलर का कुर्ता सेट अनारकली कट में आता है, जिससे इसका लुक काफी घेरदार और प्यारा नजर आता है. बिना स्लीव्स का यह कुर्ता नी लेंथ से नीचे तक आता है और इसके साथ मैचिंग प्रिंटेड प्लाजो भी मिलता है. रेयॉन मिक्स स्टफ होने की वजह से यह पहनने पर बहुत ही लाइट फील होता है. अगर आप स्ट्रेट कट वाले कॉटन कुर्ते से हटकर कुछ नया चाहती हैं, तो यह बेस्ट है.
4. SZN Ethnic Motifs A-Line Kurta With Palazzos
ये कुर्ता सेट उन लोगों के लिए बना है, जो बिना किसी हैवी एंब्रॉयडरी के डार्क कलर पसंद करते हैं. ब्लैक कलर के इस ए-लाइन कुर्ते पर खूबसूरत प्रिंट, राउंड नेक और स्ट्रेट कट दिया गया है. इसके साथ प्लेन प्लाजो मिलता है, जिससे पूरा लुक बहुत ही बैलेंस नजर आता है. प्लाजो की कमर पर इलास्टिक लगी है, जिससे चलने-फिरने में कोई दिक्कत नहीं होती. इसका सॉफ्ट स्टफ बॉडी पर बहुत ही आराम से फिट होता है.
5. Youthnic Cotton Kurti With Farshi Salwar
फर्शी सलवार आजकल फिर से काफी ट्रेंड में है, और यह सेट इस स्टाइल को आजमाने का सबसे आसान तरीका है. इस ब्लू प्रिंटेड कॉटन कुर्ते का कट स्ट्रेट है और इसमें स्लीव्स नहीं दी गई हैं. इसके साथ मिलने वाली प्लेन फर्शी सलवार नीचे से काफी घेरदार और नया स्टाइल देती है. यह नॉर्मल कुर्ता-पैंट से काफी अलग और स्टाइलिश लुक देता है. इसे पहनते समय बाकी चीजें बिल्कुल सिंपल रखें, ताकि सलवार का स्टाइल अलग से दिखे.
6. ARADHNA Floral Anarkali Kurta Set With Dupatta
यह नेवी ब्लू सेट अपने लंबे अनारकली कट और बड़े घेरे की वजह से किसी भी फंक्शन में पहना जा सकता है. इस पर बने फ्लावर इसकी सुंदरता बढ़ाते हैं, जबकि थ्री-फोर्थ स्लीव्स इसे थोड़ा क्लासी लुक देती हैं. इसके साथ प्रिंटेड पैंट और मैचिंग दुपट्टा आता है. बिना किसी स्टार या हैवी एंब्रॉयडरी के भी यह सेट दिवाली डिनर या फैमिली फंक्शन के लिए बहुत ही रॉयल लगता है.
7. Twika Ethnic Motifs Kurta With Trousers
यह रस्ट कलर का कुर्ता सेट इस लिस्ट का सबसे काम का ऑप्शन है. इस स्ट्रेट लॉन्ग कुर्ते में थ्री-फोर्थ स्लीव्स, सुंदर प्रिंट और एक पॉकेट भी दी गई है. साथ में मिलने वाली मैचिंग प्रिंटेड पैंट में इलास्टिक के साथ डोरी भी है, जिससे इसे पूरा दिन बिना किसी परेशानी के पहना जा सकता है. इसका स्टफ इसे रोज के इस्तेमाल के लिए बेस्ट बनाता है.
Myntra Big Fashion Festival की वजह से आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए अपने आउटफिट का कलेक्शन अपग्रेड कर सकती हैं. कॉटन कुर्ता सेट से लेकर घेरदार अनारकली और फर्शी सलवार तक, ये सारे ऑप्शन ऑफिस, त्योहार और आम मौकों की जरूरतों को पूरा करते हैं. अपनी पसंद और आराम के हिसाब से सही सेट चुनें और Myntra से आज ही ऑर्डर करें.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील