विज्ञापन

फेस्टिव सीजन में बदल जाएगा आपका लुक, चिकनकारी कुर्ती का ये है ऐसा कलेक्‍शन, कि 1 नहीं 2-2 सूट कर देंगे ऑर्डर

चिकनकारी कुर्ते लाइट, सॉफ्ट फैब्रिक से बने होते हैं, जो गर्मियों में फंक्शन और ऑफिस दोनों जगह पहने जा सकते हैं. Myntra पर चिकनकारी कुर्ते का ऐसा कलेक्शन ऑफर किया जा रहा है, जो न केवल स्टाइलिश और आरामदायक हैं, बल्कि किफायती भी माने जा रहे हैं.

फेस्टिव सीजन में बदल जाएगा आपका लुक, चिकनकारी कुर्ती का ये है ऐसा कलेक्‍शन, कि 1 नहीं 2-2 सूट कर देंगे ऑर्डर
फैशन से कभी बाह नहीं होती Chikankari कुर्ती. फोटो: AI

दिन का फंक्‍शन हो या रात का, कुछ आउटफिट ऐसे होते हैं, जिन्‍हें आप कभी भी पहन लें, ये कभी आउटडेट नहीं होते. इन्‍हें आप जितनी बार भी कैरी करते हैं, लोग आपकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाते. ये हैं चिकानकारी कुर्ते. न तो इन पर हैवी एंब्रॉयडरी होती है, न चुभने वाला जरी का काम और न ही हैवी मटेरियल. इनका स्‍टफ इतना सॉफ्ट होता है कि ये स्किन पर जरा भी हैवी फील नहीं होता. गर्मियों के मौसम में होने वाले इवेंट्स के लिए खासतौर पर इन्‍हें पसंद किया जाता है. इन पर की गई एंब्रॉयडरी इन्‍हें फेस्टिवल, फंक्‍शन से लेकर ऑफिस में पहनने के लिए परफेक्‍ट कुर्ती बनाते हैं.

स्‍लीव की शेप, नेकलाइन और फैब्रिक इन आउटफिट के लिए सी की पहचान बने हुए हैं, अगर आप भी इन चिकनकारी कुर्ती सेट को ट्राई करने के बारे में सोच रहे हैं, तो Myntra आपको चिकनकारी कुर्ती सेट का ऐसा कलेक्‍शन ऑफर कर रहा है, जो इस सीजन में आपका दिल जीत लेंगे. मजेदार बात यह है कि इनके दाम भी आपकी जेब पर जरा भी भारी नहीं पड़ने वाले. 

ये हैं चिकनकारी की बेस्‍ट कुर्ती सेट

1. KALINI Floral Embroidered Chikankari Straight Kurta

सी-ग्रीन और व्‍हाइट कलर का कॉम्‍बो इस स्‍ट्रेट कुर्ती को यूनिक बना रहा है. दिन के फंक्‍शन में आप इसे आसानी से पहन सकते हैं. फ्लोरल चिकनकारी एंब्रॉयडरी इसे स्‍टाइलिश बनाती है. इसे विस्‍कॉन रेयॉन फैब्रिक से तैयार किया गया है. इसकी नोच नेकलाइन, थ्री फोर्थ स्‍लीव्‍स और कफ लेंथ इसे हर उम्र की महिलाओं के लिए बेस्‍ट बनाते हैं. इसे व्‍हाइट ट्राउजर, डेलिकेट इयररिंग और नेचुरल फ्लैट्स फुटवेयर के साथ पेयरअप करना न भूलें.

2. Moda Rapido Ethnic Motifs Chikankari Kurta

ग्रीन कलर का यह कुर्ता ट्रेडिशनल आउटफिट सिंपल होते हुए भी एलिगेंट च्‍वाइस बन सकता है. इसमें एथनिक एंब्रॉयडरी वाले मोटिफ्स के साथ चिकनकारी का वर्क, राउंड नेक और थ्री फोर्थ स्‍लीव्‍स राउंड दी गई हैं. इसका विस्कोस रेयॉन मटीरियल इसे ऐसे इवेंट्स के लिए बहुत काम की कुर्ती बनाता है, जहां आपको घंटों तक बातचीत करने, खाने-पीने और फोटो खिंचवाने के दौरान घूमना-फिरना पड़ता है. डिफरेंट लुक पाने के लिए इसके साथ क्रीम कलर की स्‍ट्रेट पैंट पहनें.

3. Anushansa Floral Embroidered Chikankari Straight Kurta

पिंक और व्‍हाइट कलर का ये कॉम्बिनेशन अपने आप में ही फेस्टिव चार्म बिखेर रहा है. विस्कोस रेयॉन मटीरियल से बना इस कुर्ते पर फ्लावर की एंब्रॉयडरी की गई है, जबकि इसका कट-आउट नेक और थ्री फोर्थ स्‍लीव्‍स इसे यूनिक बनाते हैं. इसके साथ मोतियों वाले इयररिंग्स, पर्स और व्‍हाइट या पिंक कलर की सैंडल पहनी जा सकती है.

4. Sangria Navy Blue Chikankari Kurta

जो लोग दिन के समय भी थोड़े डार्क कलर पहनना पसंद करते हैं, उनके लिए यह नेवी ब्लू कुर्ता अट्रैक्टिव च्‍वाइस हो सकता है. फ्लावर वाली चिकनकारी एंब्रॉयडरी इसमें एक अलग फील लाती है, लेकिन जिस बात से इसका लुक पूरी तरह बदल जाता है, वह है थ्री फोर्थ स्‍लीव्‍स. स्‍ट्रेट कट होने के चलते यह कुर्ता बहुत ज्यादा हैवी नहीं लगता. विस्कोस कपड़े से बने इस कुर्ते में कट-आउट नेक, किनारों पर कट और स्‍ट्रेट घेरा दिया गया है.

5. KALINI Floral Embroidered Silk Chikankari Kurta

कालिनी का यह डिजाइन आपको स्‍पेशल और हैवी कुर्ती ट्राई करने के लिए प्रेरित करने वाला है. यह ब्‍लू कलर का कुर्ता डेली यूज किए जाने वाले रेयॉन या कॉटन के बजाय विचित्रा सिल्क मटीरियल से बनाया गया है और इसमें चिकनकारी एंब्रॉयडरी, वी-शेप गला और फुल स्‍लीव्‍स का कॉम्बिनेशन मिलने वाला है. स्‍मॉल झुमके और पैंट के साथ पहनने पर इस और स्‍पेशल बना सकते हैं.

6. Sangria Floral Printed Cotton Straight Kurta

दिन के समय पहने जाने वाले कपड़ों में कॉटन स्‍टफ सबसे बेस्‍ट माना जाता है. येलो कलर के इस कुर्ते पर फूलों वाले प्रिंट के साथ चिकनकारी का काम भी दिया गया है, जो इसे किसी भी प्रिंटेड कुर्ते के मुकाबले ज्यादा अट्रैक्टिव बनाता है. इसमें वी-शेप नेक, सिंपल स्‍लीव्‍स, कॉर्नर पर कट और घुटनों से नीचे तक की लंबाई दी गई है. अगर आप ऐसे इवेंट में जा रहे हैं, जो सुबह जल्‍दी शुरू होने वाला है, वहां के लिए ये बहुत खास स‍ाबित हो सकता है. इसे मशीन में आराम से धोया जा सकता है, जिससे इसे त्योहारों के बाद भी बार-बार पहना जा सकता है.

चिकनकारी को किसी भी इवेंट पर पहनने के लिए बहुत ज्यादा तड़क-भड़क की जरूरत नहीं होती. सही स्‍टफ, स्‍लीव्‍स का डिजाइन और सही कलर किसी भी कुर्ते को दोपहर से लेकर किसी भी कार्यक्रम में आसानी से फिट कर सकते हैं. ये सभी ऑप्‍शन कॉटन और विस्कोस से लेकर सिल्क तक के फैब्रिक से तैयार किए गए हैं, जो सिर्फ मौके के हिसाब से ही नहीं बल्कि आपके मूड के हिसाब से भी कपड़े चुनने का पूरा मौका देते हैं. देर न करें, Myntra पर जाएं और शॉपिंग शुरू करें.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: