विज्ञापन

Morning Back Pain: क्‍या कमर दर्द से हैं आप भी परेशान, अकड़न नहीं हो रही कम? इन टॉप प्रोडक्ट्स से पाएं राहत

कमर अकड़ने की वजह गलत सोने की मुद्रा, लंबे समय तक बैठना और खराब पोश्चर हो सकती है. गर्म सिकाई और हल्की कसरत से कमर की मांसपेशियों को आराम मिलता है और अकड़न में राहत मिलती है. इस दर्द से राहत देने के लिए Amazon टॉप ब्रांड के गद्दे, चेयर और हीटिंग पैड लेकर आ चुका है.

Morning Back Pain: क्‍या कमर दर्द से हैं आप भी परेशान, अकड़न नहीं हो रही कम? इन टॉप प्रोडक्ट्स से पाएं राहत
अब नहीं सताएगा कमर दर्द. फोटो: AI

सुबह बिस्तर से उठते ही अगर कमर सीधी करने में परेशानी हो या फिर झुकने पर खिंचाव महसूस हो, तो इसे सिर्फ थकान समझकर नजरअंदाज न करें. कमर का अकड़ना एक आम समस्या है, जो कई बार गलत तरीके से सोने, लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहने या गलत मैटरेस पर सोने से हो सकती है. हालांकि, अगर यह समस्या बार-बार हो रही है या लंबे समय तक बनी रहती है, तो इसके पीछे मसल्‍स के अलावा रीढ़ से जुड़ी कोई परेशानी भी हो सकती है. 

कमर अकड़ने की सबसे आम वजहों में लंबे समय तक बैठे रहना शामिल है. आजकल दफ्तर में लगातार कई घंटे कुर्सी पर बैठना या घर पर लंबे समय तक मोबाइल चलाना कमर की मांसपेशियों पर दबाव बढ़ा सकता है. जब शरीर लंबे समय तक एक ही स्थिति में रहता है, तो कमर और कूल्हों के आसपास की मांसपेशियां ठीक तरह से काम नहीं कर पातीं. इससे उठते समय अकड़न और खिंचाव महसूस हो सकता है.

जिम जाने की झंझट खत्म, घर बैठे फुल बॉडी वर्कआउट के लिए बेस्ट हैं ये बजट फ्रेंडली Mini Stepper Machines

पोश्‍चर का रखें ध्‍यान

गलत तरीके से बैठना भी इस परेशानी को बढ़ा सकता है. कुर्सी पर बैठते समय लगातार आगे की ओर झुकना, कमर को सहारा न देना या मोबाइल को नीचे रखकर लंबे समय तक देखना शरीर की सामान्य बनावट पर असर डालता है. इसी तरह बहुत देर तक खड़े रहना या अचानक भारी सामान उठाना भी कमर की मांसपेशियों में खिंचाव पैदा करता है. ऐसी स्थिति में अकड़न के साथ दर्द भी हो सकता है.

कहीं आप भी तो नहीं सो रहे गलत पोजिशन में

सोने का तरीका भी कमर की अकड़न से जुड़ा हो सकता है. अगर रातभर शरीर ऐसी स्थिति में रहा, जिसमें कमर और उसके आसपास की मांसपेशियों पर ज्यादा दबाव पड़ा, तो सुबह उठने पर अकड़न महसूस होती है. कई बार कम चलना-फिरना भी इसका कारण बनता है. जब शरीर की मांसपेशियां नियमित रूप से काम नहीं करतीं, तो इससे शरीर का लचीलापन और ताकत प्रभावित होते हैं. इसलिए दिनभर बैठे रहने वाले लोगों को हल्की गतिविधि और नियमित कसरत को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए.

रनिंग टी-शर्ट से लेकर हाइकिंग बैकपैक तक, फिटनेस को आसान बनाएगा Decathlon का ये कलेक्‍शन, मिल रहा है 50% पर

सिकाई दे सकती है आराम

कमर अकड़ने पर थोड़ी राहत के लिए हल्की गर्म सिकाई की जा सकती है. गर्माहट से मांसपेशियों को आराम मिलता है. इसके साथ ही लंबे समय तक बिस्तर पर पड़े रहने के बजाय अपनी क्षमता के अनुसार हल्का चलना-फिरना बनाए रखना बेहतर होता है. बहुत हल्के खिंचाव वाले व्यायाम भी मदद करते हैं, लेकिन अगर किसी गतिविधि से दर्द बढ़ता है तो उसे जबरदस्ती नहीं करना चाहिए.

कमर दर्द से ऐसे करें बचाव

  • लंबे समय तक लगातार न बैठें. 
  • बीच-बीच में उठकर कुछ कदम चलें और बैठते समय कमर को सहारा दें. 
  • रोजाना हल्की कसरत, टहलना और शरीर की क्षमता के अनुसार मांसपेशियों को मजबूत करने वाले व्यायाम करें, ये कमर को मजबूत रखने में मदद करते हैं.
  • हर बार कमर की अकड़न सामान्य नहीं होती. अगर दर्द बहुत ज्यादा है, बार-बार लौट रहा है या कई हफ्तों तक बना रहता है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.

आप भी तो नहीं कर रहे बीपी नापते समय ये गलती? घर पर रखें ये BP मॉनिटर, डॉक्टर के पास जाने का झंझट होगा खत्म

अगर आप चाहते हैं कि आपको कमर दर्द से परेशान न होना पड़े, तो Amazon आपके लिए टॉप ब्रांड के गद्दे, कुर्सी और सिकाई के लिए हीटिंग पैड लेकर आया है. टॉप ब्रांड के ये प्रोडक्‍ट आपको कमर दर्द से काफी हद तक आराम दे सकते हैं.

ये हैं टॉप ब्रांड के प्रोडक्‍ट

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: