Deal on Earrings: रोजाना इस्तेमाल की जाने वाली एक्सेसरीज में इन दिनों काफी बदलाव देखने को मिल रहा है. पहले हैवी नेकलेस को ज्यादा पसंद किया जाता था, लेकिन अब ईयररिंग्स ने फैशन पसंद करने वाली महिलाओं के बीच अपनी खास जगह बना ली है. क्रिस्प शर्ट और ट्राउजर के साथ गोल्ड टोन हूप ईयररिंग्स हों या कुर्ते और लिनेन को-ऑर्ड सेट के साथ कलरफुल स्टड्स, ये छोटे-से एक्सेसरीज पूरे लुक को बदल देते हैं. कॉफी पर जाना हो या डिनर के लिए निकलना हो, ईयररिंग्स अब ज्वेलरी का ऐसा हिस्सा बन चुके हैं, जिसे आउटफिट के हिसाब से आसानी से चुना जा सकता है. हालांकि, ऑफिस के लिए ईयररिंग्स चुनते समय थोड़ी सावधानी जरूरी है.
ऑफिस में पहनने के लिए ईयररिंग्स का बहुत ज्यादा हैवी या बहुत चमकदार हों, ये जरूरी नहीं है. पॉलिश फिनिश और सिंपल लेकिन खूबसूरत डिजाइन वाले ईयररिंग्स वर्किंग वुमन के लुक को बिना ज्यादा कोशिश के बेहतर बना सकते हैं. हूप्स, क्रिस्टल और डिजाइनर शेप वाले इयररिंग इंडियन और वेस्टर्न, दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ अच्छे लगते हैं. अगर आप भी ऑफिस के लिए ऐसे ही ईयररिंग्स खरीदने की सोच रही हैं, तो Myntra पर बजट में कई अच्छे ऑप्शन मिल जाएंगे.
ये भी देखें:- Guess, Michael Kors,Calvin Klein के ये हैं स्टाइलिश Handbags, हर आउटफिट को करेंगे कम्पलीट
| प्रोडक्ट | रेटिंग | कीमत |
| EL REGALO Contemporary Half Hoop Earrings | 4.2 | ₹276 |
| . MANGO Teardrop Shaped Studs | 4.7 | ₹643 |
| TACORRY Circular Hoop Earrings | NA | ₹499 |
| StyleCast x Revolte Classic Half Hoop Earrings | 4 | ₹209 |
| MINUTIAE Rose Gold-Plated Crystal Earrings | 4.3 | ₹358 |
ये हैं Myntra पर मौजूद टॉप 5 Earrings
1. EL REGALO Contemporary Half Hoop Earrings
गोल्ड प्लेटेड ये हाफ हूप ईयररिंग्स सिंपल हैं, लेकिन देखने में काफी स्मार्ट लगते हैं. इनमें आर्टिफिशियल बीड के साथ पोस्ट एंड बैक फास्टनिंग दी गई है. ऑफिस में लंबे समय तक पहनने के लिए इनका कॉम्पैक्ट डिजाइन अच्छा विकल्प हो सकता है. मेटैलिक फिनिश इन्हें थोड़ा क्लासी लुक देती है. इन्हें व्हाइट शर्ट, बेज ट्राउजर और लोफर्स के साथ पहन सकती हैं. कॉटन ड्रेस या सिंपल को-ऑर्ड सेट के साथ भी ये अच्छे लगेंगे.
2. MANGO Teardrop Shaped Studs
लाइट पिंक बीड्स और गोल्डन टोन का कॉम्बिनेशन इन स्टड्स को काफी प्यारा लुक देता है. करी 4cm लंबे ये ईयररिंग्स देखने में बड़े लग सकते हैं, लेकिन पहनने पर ज्यादा हैवी नहीं लगते. अगर आप ऑफिस में फॉर्मल आटफिट पहनती हैं, तो स्टड आपको निराश नहीं करेंगे. वहीं, सिंपल कुर्ते के साथ भी इन्हें पहना जा सकता है. कैजुअल लुक के लिए टॉप और जींस के साथ इन्हें ट्राई करें.
3. TACORRY Circular Hoop Earrings
गोल्ड प्लेटेड राउंड हूप्स का क्लासिक डिजाइन इन्हें रोजाना पहनने के लिए एक अच्छा ऑप्शन बनाता है. इनमें क्यूबिक जिरकोनिया स्टोन दिए गए हैं और पीछे लीवर बैक लॉक मिलता है. ऑफिस के लिए इन्हें कॉलर शर्ट और स्ट्रेट पैंट के साथ पहन सकती हैं. वहीं शाम की आउटिंग में ब्लैक ड्रेस या प्रिंटेड शर्ट के साथ भी ये जंचेंगे. यानी एक ही जोड़ी को ऑफिस से लेकर कैजुअल आउटिंग तक इस्तेमाल किया जा सकता है.
4. StyleCast x Revolte Classic Half Hoop Earrings
ब्लू फिनिश, सिल्वर प्लेटिंग और जिरकॉन की कारीगरी इन हाफ हूप्स को बाकियों से अलग बनाती है. इनका कलर खासतौर पर ग्रे, नेवी ब्लू, व्हाइट और डेनिम के साथ बहुत अच्छा लगता है. इसका लीवर बैक लॉक इसे ऑफिस के आउटफिट के साथ आसानी से मैच कर देता है. एक जैसे कलर कॉम्बिनेशन के लिए इसे लाइट ब्लू कलर की शर्ट के साथ पहनें.
5. MINUTIAE Rose Gold-Plated Crystal Earrings
ये रोज गोल्ड प्लेटेड हूप इयररिंग्स शाइनी क्रिस्टल के साथ आते हैं. ये 2.5cm लंबे हैं. यह उन लोगों के लिए एक बहुत ही शानदार ऑप्शन हैं, जो बहुत बड़ी-बड़ी ज्वेलरी पहने बिना लाइट शाइन पसंद करते हैं. इसका ब्रास का बेस और लीवर बैक लॉक इसके डिजाइ को ड्यूरेबल बनाते हैं. पिंक टोन होने के चलते आप इन्हें क्रीम, पीच और ब्राउन कलर के आउटफिट के साथ आसानी से पहन सकते हैं.
डेली यूज में वो इयररिंग्स अच्छे हैं, जिन्हें एक से ज्यादा आउटफिट के साथ पेयरअप किया जा सकता है. इन सभी इयररिंग में क्लासिक हूप्स और क्रिस्टल से लेकर कलर स्टड्स तक को शामिल किया गया है, जो बिना ज्यादा सोचे अपने लुक को बदलने का पूरा मौका देते हैं. देर न करें, समय रहते Myntra से इन्हें ऑर्डर जरूर करें.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील