पिछले कुछ समय में स्मार्टवॉच का क्रेज काफी तेजी से बढ़ा है. बच्चे हों या बड़े, हर उम्र के लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं. यही वजह है कि बड़ी-बड़ी कंपनियां अब पुरानी सुई वाली घड़ियों के साथ-साथ स्मार्टवॉच भी बनाने लगी हैं. ये न केवल आपके लुक को संवारती हैं, बल्कि आपको जरूरी बैठकों और फोन कॉल का समय-समय पर अपडेट भी देती रहती हैं. यही नहीं, अब ये घड़ी आपकी सेहत और कसरत का ध्यान रखने में भी मदद करती है. लेकिन अगर आपको कम बजट में एक सुंदर और नए फीचर्स वाली स्मार्टवॉच चुनना मुश्किल लग रहा है, तो हम आपकी इस उलझन को आसान कर सकते हैं.
अगर आप भी गैजेट लवर हैं, तो ये आपकी जिंदगी को आसान बनाने के लिए कई तरह की सुविधाओं के साथ आते हैं, लेकिन कीमतें ज्यादा होने के चलते अकसर लोग इन्हें खरीदने से बचते हैं. अगर आप भारी-भरकम फीचर्स की बजाए बेसिक स्मार्टवॉच तलाश रहे हैं, तो TIMEX की घड़ी आपके लिए ही बनी है. अगर आप सोच रहे हैं कि यहां पर आपको केवल महिलाओं के लिए ही घड़ी मिलेगी, तो आप गलत हैं, यहां से आपको महिला और पुरुष दोनों के लिए स्मार्टवॉच खरीद सकते हैं.
ये हैं TIMEX की स्टाइलिश स्मार्टवॉच
1. TIMEX iConnect Alpha 1.83" TFT Display With BT Calling Smartwatch
ये है सबसे किफायती और सुंदर घड़ी. इसमें एक बड़ी स्क्रीन दी गई है, जिससे मैसेज और जरूरी डाटा पढ़ना काफी आसान होता है. इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर होने से आप बार-बार फोन हाथ में लिए बिना भी लोगों से बातचीत कर पाते हैं. अगर आपको काम के फीचर्स और कम कीमत वाली घड़ी चाहिए, तो इसे खरीदना तो बनता है.
फीचर्स:
- इसकी बैटरी सात दिन तक आराम से चलती है
- इसमें 100 से ज्यादा अलग-अलग वॉच फेस दिए गए हैं
- ये घड़ी पानी से खराब नहीं होती
- इसमें 1.83 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलेगी
2. Timex iConnect Calling Lite 1.83" Display And BT Calling Smartwatch
इस घड़ी में पहले से लिखे जवाब भेजना, कॉल हिस्ट्री देखना, 20 फोन नंबर सेव करना और बात करने के लिए इन-बिल्ट माइक और स्पीकर जैसे जबरदस्त फीचर्स आपको मिलने वाले हैं. बात यहीं नहीं खत्म होती, इसमें 240 x 284 पिक्सल के साथ 1.83 इंच की स्क्रीन दी गई है, जो आपको बढ़िया फोटो और वीडियो देने वाली है.
फीचर्स:
- एक बार चार्ज करने पर सात दिन तक आराम चल सकती है
- इसमें लाइव मैच स्कोर देख सकते हैं
- ये घड़ी हार्ट और ऑक्सीजन लेवल ट्रैक करने की सुविधा देती है
- इसमें 200 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं
3. Timex iConnect Calling Ace 1.83" Display Smartwatch
ये है कम बजट में टाइमेक्स की तरफ से अगली बढ़िया घड़ी. 1.83 इंच की स्क्रीन के साथ बनी इस स्मार्टवॉच में लुक बदलने के लिए 100 से भी ज्यादा वॉच फेस मिलते हैं. इसमें स्क्रीन पर बस दो बार छूकर ही कॉल उठाई और मिलाई जा सकती है. अलार्म, कलाई उठाते ही स्क्रीन चालू होना, फोन ढूंढने का ऑप्शन, बोलकर कमांड देने वाला फीचर और नींद ट्रैक करने जैसी खूबियां इसे अन्य घड़ियों से अलग बनाती है.
फीचर्स:
- इसमें ऐप के साथ 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं
- 1.83 इंच की बड़ी स्क्रीन काफी दमदार लगती है
- ये घड़ी हर तरह के आउटफिट के साथ मैच हो जाती है
- इसकी स्क्रीन का डिजाइन बदलना बेहद आसान है
4. Timex iConnect Smart Watch With Bluetooth Calling
जो लोग एक सिंपल लेकिन एलिगेंट घड़ी चाहते हैं, उनके लिए ये स्मार्टवॉच बेहतर हो सकती है. इसमें 1.83 इंच की पूरी टच स्क्रीन मिलती है, जिस पर आप अपनी सेहत से जुड़ी चीजें आसानी से देख सकते हैं. सात दिनों तक चलने वाली बैटरी की वजह से आपको इसे बार-बार चार्जर पर लगाने की झंझट नहीं रहती.
फीचर्स:
- इसका IP68 डिजाइन इसे धूल और पानी से सुरक्षित रखता है
- खूबसूरत पीच कलर फिनिश में आती है
- ब्लूटूथ कॉलिंग, हार्ट रेट और स्लीप को मोनिटर करती है
- शाइनी स्क्रीन अट्रक्टिव लगती है
5. Timex iConnect Go+ 1.83" Display With BT Calling Smartwatch
इस घड़ी में वो सारे फीचर्स दिए गए हैं जो आपको डेली यूज में काफी पसंद आएंगे. पहली नजर में ही इसका डार्क ग्रीन कलर बहुत ही स्टाइलिश और डिफरेंट नजर आता है. 1.83 इंच की स्क्रीन की वजह से आंखों पर जोर दिए बिना इसमें मैसेज और सेहत से जुड़ा डाटा आराम से पढ़ा जा सकता है. इसके 100 से ज्यादा वॉच फेस के साथ आप अपनी पसंद और आउटफिट के हिसाब से इसका लुक जब चाहें बदल सकते हैं.
फीचर्स:
- बड़ा चौकोर डायल
- 128MB की इंटरनल मेमोरी के साथ आती है
- इसमें आपको TFT स्क्रीन मिलेगी
- यह घड़ी 230mAh की बैटरी के साथ आती है
कम दाम में स्मार्टवॉच मिलने का मतलब ये नहीं है कि इसमें आपको जरूरी फीचर्स नहीं मिलेंगे. चाहे आपको ब्लूटूथ कॉलिंग चाहिए हो, फिटनेस पर नजर रखनी हो, सेहत का ध्यान रखना हो या डेली लाइफ को आसान बनाना हो, Timex की ये घड़ियां आपकी हर जरूरत पूरी करती हैं. साथ ही, इनकी कम कीमत इन्हें कॉलेज स्टूडेंट और वर्किंग लोगों के बीच किफायती होने के चलते काफी पसंद भी की जाती हैं. Myntra पर जाएं और आज ही शॉपिंग शुरू करें.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील