मानसून ट्रिप अकसर हर किसी को बेहद पसंद होते हैं. लेकिन गूगल मैप देखते समय या फोटो क्लिक करते समय जैसे ही ट्रिप के बीच में बारिश होने लगे, ऐसा लगता है जैसे हमने मुसीबत गले बांध ली हो. आप पहाड़ों की वादियों के बीच चाय की चुस्की का मजा ले रहे हैं, लेकिन अगले ही पल आपका फोन पूरी तरह से पानी में भीग जाता है. ऐसे में ज्यादातर लोग परेशान होने लगते हैं. कुछ लोग गीला होने पर फोन को तेजी से हिलाने लगते हैं, वहीं कुछ लोग इसे चावल के बॉक्स में रख देते हैं, ये सोचकर की चावल नमी को सोख लेगा.
लेकिन आमतौर पर इनमें से ज्यादातर चीजें स्थिति को बद से बदतर बना देती हैं. अगर कोई मानसून के दौरान भारत में ट्रैवल कर रहा है, चाहे गोवा, मुन्नार गया हो या डेली ट्रैवल ही क्यों न कर रहा हो, ये जानना की फोन गीला होने पर क्या करना चाहिए, आपके पैसे बचा सकता है.
अगर आप भी चाहते हैं, कि बारिश से आपके फोन को नुकसान न हो, तो Amazon पर उपलब्ध इन प्रोक्डट को समय रहते ऑर्डर करना न भूलें. यकीन मानिए, ये छोटे से डिवाइस आपके फोन को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं.
1. वाटरप्रूफ एक्सेसरीज इस्तेमाल करें
एक वाटरप्रूफ पाउच मात्र 300 से 800 रुपये के अंदर आता है. लेकिन ये आपके कम से कम कई स्मार्टफोन को सुरक्षित रख सकता है. सच कहें तो ये एक दमदार डील साबित हो सकती है. ये पाउच बीच ट्रिप, ट्रेकिंग, बोटिंग और अचानक आने वाली बारिश से आपके फोन की रक्षा करता है.
Spigen Floating Waterproof Phone Pouch
2. जिपलॉक बैग करें कैरी
आसान और सस्ता उपाय. अपने बैग में हमेशा एक जिपलॉक बैग जरूर रखें. ये आपके फोन के लिए एक एमरजेंसी कवर साबित हो सकता है.
Case-Mate IP68 Waterproof Phone Pouch
3. जरूरी डाटा का समय-समय पर बैकअप लेते रहें
भले ही गीला होने के बाद भी आपका फोन काम करता रहे, लेकिन ये आपके डाटा को नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे में अपने फोटो और जरूरी डॉक्यूमेंट का बैकअप समय-समय पर लेते रहें. गूगल ड्राइव, एक्सटर्नल हार्ड डिस्क आपकी मदद कर सकते हैं.
Western Digital My Passport Ultra 6TB Blue- Portable Hard Drive Worldwide
4. फोन को वॉटरप्रूफ केस में रखें
वॉटरप्रूफ केस पानी को फोन तक नहीं पहुंचने देते और लंबे समय तक सुरक्षित रखते हैं.
Delzon Waterproof Dry Bag with Phone Case
Case-Mate IP68 Floating Waterproof Mobile Cover w/Crossbody Lanyard
मॉनसून में फोन को कैसे रखें सुरक्षित
भारत में मानसून ट्रैवल करने का मतलब है, मौसम में होने वाले बदलाव को झेलना. ऐसे में बाद में मोटी रकम खर्च करने से बेहतर है कि बचाव पर ध्यान दें.
आपकी सोच से कहीं ज्यादा खतरनाक है वाटर डैमेज
गीला फोन हमेशा एकदम से काम करना बंद नहीं होता. कभी-कभी कुछ घंटों तक फोन बिलुकल सही काम करता है और उसके बाद अचानक स्क्रीन हिलने लगती है, स्पीकर की आवाज खराब होने लगती है.
पानी धीरे-धीरे फोन के अंदुरूनी हिस्सों में जाता है, जिससे इसके अंदर जंग लग सकता है. मानसून के दौरान होने वाली ह्यूमिडिटी अकसर स्थिति को और खराब कर देती है, क्यों नमी लंबे समय तक फोन के अंदर बनी रहती है.
इस स्थिति में अगर समझदारी से काम लिया जाए, तो हालात बेहतर हो सकते हैं.
फोन भीगने के बाद इन चीजों को तुरंत ध्यान रखें-
1. फोन को तुरंत स्विच ऑफ कर दें
भले ही आपका स्मार्टफोन बिलकुल सही काम कर रहा हो, इसे फौरन बंद कर दें. हम सभी जानते हैं कि पानी और बिजली एक दूसरे की कंपेटेबल नहीं होते. फोन बंद करने से अंदर होने वाले शॉर्ट सर्किट को रोका जा सकता है.
2. फोन से अटैच हर चीजों को हटा दें
फोन से सिम फौरान निकाल लें. फोन में अगर मेमोरी कार्ड लगा हुआ है, तो उसे भी हटा दें. अगर आपके फोन में रिमवेबल बैटरी दी गई है, तो इसे भी बाहर निकालना बेहतर रहेगा. इससे फोन के अंदर आए मॉइश्चर को आसानी से खत्म किया जा सकता है्
3. बाहरी हिस्से को आसानी से साफ करें
साफ कपड़ा या टिश्यू लें और फोन के सरफेस को आराम से साफ करें. फोन को तेजी से न हिलाएं, इससे नमी फोन के और अंदर तक जाने लगेगी.
स्मार्टफोन गीला होने पर इन चीजों को कतई न करें-
1. चार्जर न लगाएं
ये एक गलती मानसून के दौरान कई फोन को खराब कर देती है. भले ही आपके फोन की बैटरी बहुत स्लो हो, तो भी फोन को चार्ज पर न लगाएं. आजकल कई ऐसे फोन भी आने लगे हैं, जो स्मार्टफोन में मॉइश्चर आने का नोटिफिकेशन दिखाने लगते हैं. इस चेतावनी को हमेशा गंभीरता से लेना चाहिए.
2. हेयर ड्रायर का न करें इस्तेमाल
गर्म हवा मॉइश्चर को फोन के अंदर तक ले जा सकती है, और फोन के नाजुक हिस्सों को नुकसान पहुंचा सकती है. अधिक हीट आपके फोन की मदद नहीं करेगी.
3. चावल के नुस्खे पर पूरी तरह से भरोसा न करें
चावल फोन के आसपास मौजूद मॉइश्चर को तो सोख सकता है, लेकिन अंदर के पार्ट्स में गई नमी को खत्म नहीं कर सकता. ऐसे में सिलिका जेल के पैकेट असरदार हो सकते हैं.
फोन से कैसे हटाएं नमी?
1. ड्राई और हवादार जगह पर रखें
फोन भीगने पर इसे हमेशा ऐसी जगह पर रखें, जहां पर नमी न हो. हवादार जगह इसके अंदर पहुंचे मॉइश्चर को बेहतर तरीके से हटा सकती है और आपके फोन को डैमेज होने से बचा सकती है. इतना ही नहीं इसे कम से कम 24 से 48 घंटों तक अलग रख दें.
2. सिलिका जेल पैकेट इस्तेमाल करें
सिलिका जेल के पैकेट आपके शूज बॉक्स में आने वाले पैकेट हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि ये बेहद काम आते हैं. फोन को एयरटाइट कंटेनर में रखें और इसमें सिलिका जेल के पैकेट रख दें. ये मॉइश्चर को एब्जॉर्ब करने का काम करते हैं.
3. धीरे-धीरे फोन की ऐप्स को यूज करना शुरू करें
जब आपको लगे कि फोन पूरी तरह से ड्राई हो गया है, तो इसे आराम से ऑन करें. डिस्प्ले, चार्जिंग प्वाइंट, कैमरा, स्पीकर और माइक्रोफोन को एक-एक करके चैक करें.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील