विज्ञापन

कॉलेज के लिए क्या खरीदें—Laptop या Tablet? जानें अपने कोर्स के हिसाब से कौन सा डिवाइस रहेगा सबसे बेस्ट

कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए लैपटॉप और टैबलेट की जरूरत कोर्स और काम के हिसाब से अलग होती है. इंजीनियरिंग और डिजाइन के छात्रों को लैपटॉप चाहिए, जबकि ह्यूमेनिटीज और मेडिकल के लिए टैबलेट बेहतर रहता है. अगर आप भी इन्‍हें खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो Amazon से बेहतर कोई और प्‍लेटफॉर्म नहीं हो सकता.

कॉलेज के लिए क्या खरीदें—Laptop या Tablet? जानें अपने कोर्स के हिसाब से कौन सा डिवाइस रहेगा सबसे बेस्ट
जरूरत को ध्‍यान में रखकर खरीदें टैबलेट और लैपटॉप. फोटो: Unsplash, Pexels

पिछले कुछ सालों के मुकाबले कॉलेज लाइफ अब काफी बदल चुकी है. डिजिटल नोट्स, प्रोजेक्‍ट के लिए गूगल डॉक्‍यूमेंट और असाइनमेंट सब्मिट करने के प्रोसेस ने कॉलेज एक्सपीरियंस को पूरी तरह से अलग कर दिया है. जाहिर है अब कॉलेज स्‍टूडेंट्स के बीच एक सवाल तेजी से छाया हुआ है, लैपटॉप लें या टैबलेट.

इसका जवाब हर किसी के लिए एक समान नहीं हो सकता. एक बी.टेक स्‍टूडेंट और टीचर को एक ही चीज की दरकार हो, ये जरूरी नहीं है. और जैसे-जैसे डिवाइस हल्के और ज्‍यादा पावरफुल होते जा रहे हैं, लैपटॉप और टैबलेट के बीच का अंतर भी दिन-पर-दिन कम होता जा रहा है.

अगर आप भी लैपटॉप या टैबलेट लेने पर विचार कर रहे हैं, तो Amazon आपके लिए टॉप ब्रांड के ऑप्‍शन लेकर आया है. बेहतर फीचर, लेटेस्‍ट मॉडल और सुविधाओं के साथ ये प्रोडक्‍ट आपके काम को आसान बना सकते हैं. लेकिन इन्‍हें खरीदने से पहले आइए बात करते हैं, इनकी जरूरत के बारे में-

₹40,000 से कम में मिलेगा DSLR जैसा मजा: बिना ब्लर की फोटो और धांसू वीडियो के लिए देखें ये बेस्ट मोबाइल ऑप्शंस

टैबलेट से कैसे अलग होता है लैपटॉप?

दोनों ही डिवाइस नोट लेने, क्‍लास अटैंड करने, इंटरनेट पर ब्राउज करने, ऑनलाइन वेब सीरीज देखने के लिए एक समान काम करते हैं. पर सच कहें, तो ये दोनों ही अलग-अलग काम करते हैं.

लैपटॉप को हैवी वर्क को डिजाइन करने के लिए बनाया गया है. वहीं, टैबलेट को अधिक सुविधा देने के लिए बनाया गया है. अगर कोई असाइनमेंट बनाने के लिए घंटों बिताता है, वीडियो एडिट करता है, Excel इस्‍तेमाल करता है, या कोडिंग का काम करता है, उनके लिए लैपटॉप बेस्‍ट रहता है. वहीं दूसरी ओर टैबलेट ज्‍यादा हल्‍के, कैरी करने में आसान और हाथ से लिखे नोट्स के लिए बेहतरीन होते हैं.

कॉलिंग से फिटनेस ट्रैकिंग तक! Amazon से बेहद कम दाम में खरीदें Fastrack, Boat, Fire-Boltt की ये Smartwatches

किन छात्रों को लेना चाहिए Laptop?

अलग-अलग कोर्स की अपनी अलग जरूरतें होती हैं.

1. Engineering और Computer Science छात्र

अगर आप उन छात्रों में शामिल हैं, जो कोडिंग सीख रहे हैं, सॉफ्टवेयर डोमेन में दिलचस्‍पी रखती हैं, तो यकीनन आपको लैपटॉप का रूख करना चाहिए. टैबलेट हैवी काम करने में सक्षम नहीं होते.

2. Design और Media छात्र

ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग, और एनिमेशन सॉफ्टवेयर वर्क लैपटॉप पर बेहतर तरीके से किए जा सकते हैं. इन सभी कामों के लिए दमदार प्रोसेसिंग पावर और बेहतर मल्‍टीटास्टिंग होना जरूरी है.

40% से 50% तक की बंपर छूट में घर लाएं Samsung, LG, Toshiba जैसे टॉप ब्रांड्स के Smart TV, मिस न करें ये डील्स

    3. MBA और Commerce छात्र

    Excel शीट बनाना, प्रेजेंटेशन बनाने और रिपोर्ट लिखने के लिए लैपटॉप बेहतर होता है, इसकी बड़ी स्किन आपको बेहतर परफॉर्म करने में मदद करती है.

    4. जो छात्र हर चीज़ के लिए एक डिवाइस चाहते हैं

    गेमिंग, फिल्‍म, क्‍लास, असाइनमेंट बनाने के लिए लैपटॉप से बेहतर कुछ नहीं हो सकता. 

    किन्‍हें चुनना चाहिए कीबोर्ड वाला टैबलेट

    टैबलेट अब पहले से अधिक काबिल हो चुके हैं. कुछ स्टूडेंट सिर्फ टैबलेट से कॉलेज के 3-4 साल आसानी से मैनेज कर सकते हैं.

    Monsoon में म्‍यूजिक का मजा न हो जाए किरकिरा, आज ही मंगवाएं GOBOULT, boAt, pTron के ये Waterproof Earbuds

    1. Humanities और Literature के छात्र

    PDF पढ़ने, नोट्स बनाने और असाइनमेंट लिखने जैसे कामों के लिए कीबोर्ड वाले टैबलेट परफेक्‍ट रहते हैं, ये इन सभी कामों को बेहतर तरीके से कर सकते हैं.

    2. Medical छात्र

    टेक्‍स्‍टबुक पर कमेंट करने और हाथ से लिखे नोट्स बनाने के लिए टैबलेट दमदार साबित होते हैं. भारी-भारी PDS को अपने साथ कैरी करने से अच्‍छा है आप इन्‍हें टैबलेट के माध्‍यम से देखें.

    3. रोजाना ट्रैवल करने वाले छात्र

    भीड़-भाड़ वाली मेट्रो और बसों में हैवी बैकपैक कोई नहीं ले जाना चाहता. ऐसे में टैबलैट ज्‍यादा हल्‍के और पोर्टेबल साबित होते हैं.

    अब लैपटॉप नहीं होगा हीट, शानदार कूलिंग स्टैंड पर मिल रही है कमाल की डील्स, आज ही करें इन्हें बजट में ऑर्डर

    4. बजट की चिंता करने वाले छालों के लिए

    अगर आपके पास फैमिली लैपटॉप है, तो आपको टैबलेट पर निवेश करना चाहिए.

    निवेश करने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्‍यान

    1. ट्रेंड से ज्‍यादा मायने रखता है आपका कोर्स

    Instagram या अपने फ्रेंड्स की होड़ करके iPad खरीदने के पीछे न भागें. अपने कोर्स की मांग और अपनी जरूरत को ध्‍यान में रखकर ही लैपटॉप या टैबलेट खरीदें.

    2. Software का रखें ध्‍यान

    कुछ सॉफ्टवेयर Windows और macOS पर बेहतर काम करते हैं. कई छात्र टैबलेट खरीदने के बाद इस बात को समझ पाते हैं.

    3. बैटरीलाइफ है अहम

    कोई भी छात्र कॉलेज लाइब्रेरी में मौजूद चार्जिंग प्‍वाइंट के पास पूरा दिन नहीं बिताना चाहता. ऐसे में टैबलेट, लैपटॉप की तुलना में बेहतर बैटरी लाइट देते हैं.

    4. एक्सेसरीज के पीछे न भागें

    कीबोर्ड, स्टाइलस और कवर बिल्कुल भी फ्री नहीं हैं. सब कुछ जोड़ने के बाद ₹40,000 का टैबलेट जल्दी ही ₹55,000 की खरीदारी बन सकता है.

    कौन देगा बेहतर वैल्यू?

    अगर आप असमंजस में हैं, और केवल एक ही डिवाइस खरीद सकते हैं, तो लैपटॉप आपके लिए सुरक्षित पसंद साबित हो सकते हैं. ये आमतौर पर सभी चीजों को बेहतर तरीके से संभाल सकता है और कॉलेज खत्‍म होने के बाद भी आपके काम आ सकता है.

    लेकिन अगर आप पोर्टेबिलिटी, नोट-बनाने और बैटरी लाइफ पर ज्‍यादा ध्‍यान दे रहे हैं, तो कीबोर्ड वाला टैबलेट स्टूडेंट्स के लिए यह काम जरूर कर सकता है.

    सच कहें, तो इसका कोई सही जवाब नहीं है. लैपटॉप और टैबलेट में से आपके लिए क्‍या बेहतर होगा, ये आपकी जरूरत, इस्‍तेमाल और बजट पर  निर्भर करता है.  

    ये हैं टॉप ब्रांड के लॅपटॉप और टैबलेट

    1. Apple MacBook Air M4

    2. ASUS Vivobook 16

    3. HP Pavilion Plus

    4. Lenovo IdeaPad Slim 5

    5. Apple iPad Air M4

    6. Samsung Galaxy Tab S10 Plus

    7. Xiaomi Pad 8

    8. OnePlus Pad 4

    FAQ

    सवाल 1: लैपटॉप और टैबलेट में क्या मुख्य अंतर है?
    जवाब: लैपटॉप हैवी वर्क के लिए बेस्‍ट रहते हैं, जबकि टैबलेट हल्का और पोर्टेबल होता है, जो नोट्स और ब्राउजिंग के लिए बेहतर है.

    सवाल 2: कौन से छात्र लैपटॉप लेना चाहिए?
    जवाब: इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, डिजाइन, मीडिया, MBA और कॉमर्स छात्र लैपटॉप लेना बेहतर समझें.

    सवाल 3: टैबलेट किन छात्रों के लिए बेस्‍ट रहता है?
    जवाब: ह्यूमैनिटीज, मेडिकल, ट्रेवल करने वाले और बजट सीमित छात्रों के लिए टैबलेट बेहतर साबित होते हैं.

    (ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

    NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

    फॉलो करे: