आपकी सोसायटी में एक ऐसा पड़ोसी जरूर होगा, जो बड़ा टीवी खरीदकर लाता है और फिर मैच वाले दिन उसके घर रिश्तेदारों और दोस्तों की भीड़ लग जाती होगी. अचानक जाने कहां से कुर्सियां निकल आती होंगी, कोई समोसे ले आता होगा तो कोई म्यूजिक सिस्टम. उनको देखकर आपका भी मन करता होगा, कि काश हमारे घर में भी ऐसा जश्न का माहौल हो. अगर आप भी इस बार वही पड़ोसी बनना चाहते हैं, तो फेस्टिव सेल आपके लिए सही मौका है. इस समय दाम बहुत कम हैं, बिना ब्याज वाली किश्त यानी नो कॉस्ट EMI पर लेटेस्ट मॉडल और फीचर के टीवी खरीदने का ऐसा अवसर आपको दोबारा नहीं मिलेगा, इतना ही नहीं ज्यादातर कंपनियां इस दौरान टीवी को घर आकर फ्री में लगा भी रही हैं.
आज हम आपको Amazon Great Indian Festival की Early Deals में ऑफर किए जा रहे Samsung से लेकर Sony Bravia के स्मार्ट टीवी के बारे में बताने वाले हैं. हमने अलग-अलग कमरों और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 5 बेस्ट स्मार्ट टीवी सेलेक्ट किए हैं. इनमें से कुछ टीवी घर की शान बढ़ाएंगे तो कुछ एकदम बजट में आते हैं.
यह भी पढ़ें | Smartwatches Under 2500: Amazon Sale में मचेगा धमाल, ब्लूटूथ कॉलिंग और HD डिस्प्ले वाली ये 5 घड़ियां हैं बेस्ट
यह भी पढ़ें | बिना कोयले और गैस के घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा कबाब-सैंडविच, इन Electric Flat Grills पर मिल रही है भारी छूट
| प्रोडक्ट | रेटिंग | कीमत |
| Samsung 75-inch Q60BA QLED | 5.0 | ₹1,61,990 |
| Sony Bravia 77-inch XR A80J OLED | 5.0 | ₹5,24,490 |
| Hisense 65-inch A73F 4K | 4.2 | ₹76,990 |
| Sony Bravia 65-inch X80K 4K | 3.2 | ₹2,61,240 |
| Samsung 55-inch Wondertainment 4K LED | 5.0 | ₹64,699 |
ये हैं Amazon Sale में ऑफर किए जा रहे बेस्ट 5 स्मार्ट टीवी
1. Samsung 75-inch Q60BA QLED
इस टीवी की सबसे बड़ी खूबी इसका 75 इंच साइज है. यह खाली दीवार को छोटे सिनेमाघर जैसा बना देता है, और तेज लाइट वाले कमरे में भी इसके कलर बहुत साफ और सुंदर दिखते हैं. इसकी स्क्रीन पर शाइन यानी रिफ्लेक्शन नहीं पड़ता, जिससे दोपहर की धूप में भी टीवी आराम से देखा जा सकता है. कुकर की सीटी के शोर में भी इसकी आवाज बिल्कुल साफ सुनाई देती है.
फीचर्स:
- इसमें तीन HDMI पोर्ट दिए गए हैं
- इसका रिफ्रेश रेट 50 हर्ट्ज है
- इसके साथ दो साल की वारंटी मिलती है
- सोलरसेल रिमोट बार-बार बैटरी खरीदने की टेंशन खत्म करता है
2. Sony Bravia 77-inch XR A80J OLED
यह टीवी घर में लगाने पर बहुत ही सुंदर और डिफरेंट दिखता है. इसकी स्क्रीन के पिक्सल जरूरत के हिसाब से बंद हो जाते हैं, जिससे ब्लैक कलर बिल्कुल रियल फील होने लगता है और रात के सीन बहुत ही अच्छे लगते हैं. तेज भागते हुए सीन इसमें बिल्कुल नहीं अटकते, और खेल या गेमिंग के लिए इसका 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट बहुत ही बढ़िया है. सबसे खास बात यह है कि इसकी आवाज सीधे स्क्रीन से निकलती है, जो सुनने में कमाल की लगती है. फोन को टीवी से जोड़ना बहुत आसान है.
फीचर्स:
- इसकी स्क्रीन काफी बड़ी है
- इसमें 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट है
- Alexa के साथ भी काम करता है
- हार्ड ड्राइव और दूसरे USB डिवाइस कनेक्ट करने के लिए 3 USB पोर्ट दिए गए हैं
3. Hisense 65-inch A73F 4K
कम बजट में बड़ा टीवी चाहने वालों के लिए यह बहुत ही बढ़िया टीवी कहा जा सकता है. इसकी पिक्चर क्वालिटी बहुत शानदार है, जिससे फिल्में देखने में मजा आता है. अगर केबल के नॉर्मल चैनल थोड़े धुंधले आते हैं, तो यह टीवी उन्हें भी साफ कर देता है. कम पैसों में बड़ा टीवी चाहने वालों के लिए यह बेस्ट है.
फीचर्स:
- इसमें नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार और यूट्यूब तुरंत चालू हो जाते हैं
- हेडफोन लगाकर टीवी देखने के लिए ब्लूटूथ भी दिया गया है
- इसके साथ टीवी को दीवार पर टांगने वाला स्टैंड डिब्बे में ही मिलता है
- इसमें अल्ट्रा कलर एन्हांसर मौजूद है
4. Sony Bravia 65-inch X80K 4K
सोनी का यह टीवी बहुत ही सिंपल है और यही इसकी सबसे बड़ी खूबी है. यह आंखों को चुभने वाले चटक कलर की जगह बिल्कुल रियल कलर दिखाता है. मैच देखते वक्त क्रिकेट की गेंद और खिलाड़ी बिल्कुल साफ दिखते हैं. सोफे के किसी भी कोने में बैठकर देखने पर स्क्रीन एक जैसी ही दिखाई देती है.
फीचर्स:
- इससे वीडियो कॉल भी की जा सकती है
- इसमें ऑटो गेम मोड दिया गया है
- 2 USB पोर्ट मौजूद है
- इसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज है
5. Samsung 55-inch Wondertainment 4K LED
हर कमरे के लिए बहुत बड़े टीवी की जरूरत नहीं होती. यह 55 इंच का टीवी बेडरूम या छोटे हॉल के लिए एकदम सही है. इसका बिना फ्रेम वाला डिजाइन देखने में बहुत सुंदर लगता है. जब टीवी बंद होता है, तो यह दीवार के कलर में आसानी ढल जाता है और कमरे में कोई बड़ी काली स्क्रीन लटकी हुई नहीं लगती.
फीचर्स:
- इसमें सारे जरूरी ऐप्स आराम से चलते हैं
- इसका क्रिस्टल डिस्प्ले हर एक्सप्रेशन को बेहतर करता है
- इसमें वॉइस कंट्रोल भी दिया गया है
- कंट्रास्ट रेश्यो दमदार है
एक नया टीवी घर के माहौल को पूरी तरह से बदल देता है. 75 और 77 इंच वाले बड़े टीवी देखने में बहुत शानदार लगते हैं, लेकिन 65 इंच वाले टीवी बजट और जरूरत के हिसाब से सबसे सही रहते हैं. Amazon Great Indian Festival सेल 8 October से शुरू होने वाली है. लेकिन Early Deal के जरिए आप अपनी पसंद का टीवी चुनें और पेमेंट करते समय बैंक डिस्काउंट जरूर चेक करें. सेल में स्टॉक जल्दी खत्म हो जाता है, इसलिए देर न करें और आज ही Amazon से ऑर्डर करें.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील