विज्ञापन

बिना कोयले और गैस के घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा कबाब-सैंडविच, इन Electric Flat Grills पर मिल रही है भारी छूट

पिछले कुछ समय से इलेक्ट्रिक फ्लैट ग्रिल लोगों के बीच काफी पसंद किए जा रहे हैं. ये बिजली से चलते हैं और खाने को एक बराबर पकाते हैं. Amazon Great Indian Festival की Early Deals में सैंडविच मेकर से लेकर बड़ी इलेक्ट्रिक ग्रिल पर बंपर डिस्‍काउंट दिया जा रहा है.

बिना कोयले और गैस के घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा कबाब-सैंडविच, इन Electric Flat Grills पर मिल रही है भारी छूट
सैंडविच मेकर, ग्रिलर, बारबेक्यू पर मिल रहा हैवी डिस्‍काउंट. फोटो: AI

किचन में शामिल इलेक्ट्रिक फ्लैट ग्रिल अब ऐसा टूल बन चुका है, जो बहुत काम आता है. यह बिजली से चलता है, इसलिए इसमें न तो गैस सिलेंडर की जरूरत होती है और न ही कोयला जलाने की टेंशन. बस प्लग लगाओ, स्विच ऑन करो और जैसे ही प्लेट गर्म होगी, सीधे खाना पकाया जा सकता है. इस पर सैंडविच सेकने से लेकर पनीर, सब्जियां, अंडे और मीट जैसी चीजें आसानी से ग्रिल की जा सकती हैं. इसकी प्लेट हर तरफ से एक बराबर गर्म होती है, जिससे खाना अच्छे से सिकता है और जलता भी नहीं. खाना बनाते समय अगर कुछ गिर जाए, तो उसे साफ करना भी बहुत आसान है. कुछ मॉडल सैंडविच को दबाकर सेकते हैं, तो कुछ में ऊपर की प्लेट खुली रहती है, ताकि आप एक बार में कई चीजें बना सकें. छोटे घर, हॉस्टल के कमरे या भागदौड़ भरी लाइफ में यह झटपट ब्रेकफास्‍ट तैयार करने के लिए बहुत बढ़िया अप्‍लाइंस है.

कम दाम में किचन का सामान मिल जाए, तो जेब पर एक्‍स्‍ट्रा बोझ नहीं पड़ता. Amazon Great Indian Festival Sale से पहले Early Deals में इस समय इलेक्ट्रिक ग्रिल पर काफी अच्छे डिस्काउंट मिल रहे हैं. यहां आपको छोटे सैंडविच मेकर से लेकर बड़े तवे वाली ग्रिल और कबाब बनाने वाली मशीन तक सब कुछ मिल जाएगा. इस लेख में हम आपको टॉप 5 मॉडल के बारे में बताने वाले हैं.

यह भी पढ़ें | घंटों का किचन का काम अब होगा मिनटों में, सब्जी काटने और छीलने के लिए घर लाएं ये मल्टी-फंक्शनल Tools

यह भी पढ़ें | Kitchen Hacks: फलों को लंबे समय तक फ्रेश और कीड़ों से रखना है दूर? तो बेहद काम आएंगी ये जालीदार फ्रूट बास्केट

प्रोडक्‍टमटेरियलसाइज/कैपेसिटीरेटिंगकीमत
iBELL SM1700G Sandwich Maker with Floating Hinges, 1500 Watt, 180 Degree Openable PlatesStainless steel

 2 slices

4.4/5₹2,197
Electric Griddle Grill for Indoor and Outdoor Cooking, 1400WStainless steel48 cm (length) × 27 cm (width) 4.0/5₹2,672
Glen 2200W Infrared Cooktop Stove with Grill Rack for BarbecueStainless steel360 mm (length) × 280 mm (width)3.9/5₹3,199
Russell Hobbs Fiesta Griddle 22550-56, Electric BBQ Tabletop GrillerStainless steel50 cm (length) × 26 cm (width) 4.5/5₹8,851
CHILZ Rotating BBQ Grill and Kebab MakerStainless steel 61 cm (24 inches) rotating grill diameter4.0/5₹9,000

Amazon Sale में सैंडविच और ग्रिलिंग के लिए 5 बेस्ट Electric Flat Grill

1. iBELL SM1700G Sandwich Maker

यह सैंडविच मेकर सुबह की जल्दीबाजी के बीच आपको फटाफट ब्रेकफास्‍ट बनाने के लिए बना है. इसके ऊपर का ढक्कन सैंडविच की मोटाई के हिसाब से अपने आप एडजस्ट हो जाता है, जिससे आलू या पनीर ज्यादा भरा होने पर भी सैंडविच सही से सिकता है. इसकी प्लेट पूरी तरह से 180 डिग्री तक खुल जाती है, जिससे आप इसे तवे की तरह इस्तेमाल करके दूसरी चीजें भी सेक सकते हैं. 

खासियतें:

  • इसका ढक्‍क्‍न सैंडविच की मोटाई के हिसाब से एडजस्ट हो जाता है
  • जल्दी पकने के लिए ये 1500 वाट तक हीट देती है
  • तापमान सेट करने का बटन दिया गया है
  • नॉन-स्टिक कोटिंग आसानी से साफ हो जाती है

2. Electric Griddle Grill for Indoor and Outdoor Cooking 1400W

इस ग्रिलर में एक ही बार में दो-तीन चीजें बनाई जा सकती हैं. इस पर आप पैनकेक, कटी हुई सब्जियां, अंडे और मीट आसानी से सेक सकते हैं. इसे किचन के अंदर इस्तेमाल करें या शाम को बालकनी में रखकर, यह हर जगह आराम से काम करती है. बिजली से चलने के कारण इसमें धुआं, गैस या कोयले डालने का कोई झंझट नहीं होता.

खासियतें:

  • 1400 वाट की पावर दी गई है
  • खाना बनाने के लिए चौड़ा और सपाट तवा मिलता है
  • घर के अंदर और बाहर दोनों जगह इस्तेमाल कर सकते हैं
  • गैस या कोयले की कोई जरूरत नहीं है

3. Glen 2200W Infrared Cooktop Stove with Grill Rack for Barbecue

यह चूल्हा बिना किसी खुली आग के गरमाहट पैदा करता है और खाना पकाता है. इसके साथ ग्रिल रैक भी मिलता है, जिस पर आप घर बैठे पनीर टिक्का और भुट्टा जैसी चीजें भून सकते हैं. जब ग्रिलिंग न करनी हो, तो यह आम बर्तनों के लिए नॉर्मल चूल्हे की तरह काम करता है. जिन्हें तेज आंच पर झटपट खाना बनाना पसंद है, उनके लिए यह बहुत काम की चीज है.

खासियतें:

  • 2200 वाट की तेज हीटिंग
  • बिना आग वाली इन्फ्रारेड तकनीक
  • बारबेक्यू स्नैक्स के लिए अलग से ग्रिल रैक दिया गया है
  • नॉर्मल चूल्हे की तरह इस्तेमाल की सुविधा


4. Russell Hobbs Fiesta Griddle 22550-56, Electric BBQ Tabletop Griller

यह ग्रिल सीधे खाने की मेज पर रखकर पकाने के लिए बनाई गई है. इससे परिवार और दोस्त एक साथ बैठकर सामने पकते हुए गरमा-गरम खाने का मजा ले सकते हैं. इसका सपाट तवा सब्जियों, चिकन, मछली और सैंडविच सेकने के लिए सही रहता है. 

खासियतें:

  • टेबल पर रखकर भी खाना पका सकते हैं
  • बड़ा तवा होने के चलते अलग-अलग तरह का खाना बना सकते हैं
  • बिजली से चलता है
  • इसका एलिमेंट जल्‍दी गर्म हो जाता है

5. CHILZ Rotating BBQ Grill and Kebab Maker

यह ग्रिल पकते समय खाने को धीरे-धीरे चारों तरफ घुमाती रहती है, जिससे हर हिस्से को एक जैसी हीट मिलती है. कबाब, टिक्का और सींक में लगी सब्जियों के लिए यह बहुत ही बढ़िया है. लगातार घूमने की वजह से खाना अंदर से सूखता नहीं है और रसीला बना रहता है, जबकि बाहर का हिस्सा बढ़िया भुन जाता है.

खासियतें:

  • इसकी प्‍लेट रोटेट होती हैं
  • खासतौर पर कबाब और टिक्का जैसी चीजों के लिए बना है
  • इसे फोल्‍ड किया जा सकता है
  • बड़े परिवारों के लिए बना है

अपनी जरूरत के हिसाब से सही ग्रिल सेलेक्‍ट करना अब आपके लिए मुश्किल नहीं होगा. अगर आपके घर में सैंडविच ज्यादा बनते हैं, तो सिंपल सैंडविच मेकर ही लें. अगर परिवार बड़ा है या ज्यादा सामान एक साथ पकाना होता है, तो बड़े तवे वाली ग्रिल चुनें. वहीं टिक्का-कबाब के शौकीनों के लिए घूमने वाली कबाब ग्रिल बेस्ट रहेगी. Sale में डिस्काउंट बदल सकते हैं, इसलिए अपनी पसंद की ग्रिल चुनें और Amazon से आज ही ऑर्डर करें.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: