हो सकता है जब गिफ्टिंग की बात आए, तो फोन केस आपको छोटा सा ऑप्शन लगे. लेकिन ये एक बेहद यूजफूल गिफ्ट साबित हो सकता है, क्योंकि ये आपको फोन को टूटने से बचाता है. जहां लोग हर जगह अपना फोन कैरी करते हैं, ऐसे में दमदार फोन केस होना जरूरी हो जाता है. फोन हमें केवल बातचीत करने की ही आजादी नहीं देता, बल्कि हमारे जरूरी दस्तावेजों को भी सुरक्षित रखता है. ये केस उन लोगों के लिए और जरूरी गिफ्ट बन जाता है, जो अपने फोन को फ्रेश रखना और ज्यादा पसंद करते हैं.
मार्केट में कई तरह के फोन केस मौजूद होने के चलते अच्छी क्वालिटी का ऑप्शन तलाशना बेहद जरूरी हो जाता है. बेस्ट ऑप्शन इस बात पर निर्भर करता है कि आप किसके लिए ये केस ले रहे हैं. जहां कुछ केस फोन को एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन देते हैं, तो वहीं कुछ केस ऐसे भी हैं,जो आपके पुराने फोन को नया फील देने का काम करते हैं. इतना ही नहीं खूबसूरत डिजाइन, सिलिकॉन ग्रिप और शॉकप्रूफ प्रोटेक्शन जैसे फीचर भी आपको इन केस में देखने को मिल जाएंगे. Amazon आपको 1000 रुपये के अंदर आने वाले फोन केस लेकर आया है.
दमदार साउंड, बेहतर बैटरी लाइफ... ये हैं 3000 के अंदर आने वाले Portable Bluetooth speakers
शोर-शराबे में भी मिलेगी क्रिस्टल क्लियर आवाज, त्योहारों पर ट्राई करें ये वॉटर-रेसिस्टेंट Neckband
ये हैं 1000 रुपये में आने वाले टॉप 5 Phone Cases
1. Mobistyle Designed For iPhone 14 Cover With Luxury Glitter
यह केस आईफोन 14 के लिए तैयार किया गया है. इसके ऊपर क्यूट सी तितली का प्रिंट दिया गया है. इसमें की गई खास इलेक्ट्रोप्लेटिंग पॉलिश इसके कलर को फीका नहीं पड़ने देती. इसके अंदर का शाइनी ग्लिटर देखने में बहुत प्यारा लगता है. सबसे अच्छी बात इसका पूरा लेंस कवर करने वाला डिजाइन है, जो कैमरे को खरोंच लगने से बचाता है.
फीचर्स:
- लाइटवेट है
- मजबूत सॉफ्ट टीपीयू मटीरियल से तैयार किया गया है
- कैमरे को खरोंच से बचाता है
- इसके ऊपर इलेक्ट्रोप्लेटेड बटरफ्लाई प्रिंट दिया गया है
फोटो: Amazon
2. Elzzi Floral Case for iPhone 17, Lavender Flower Clear Phone Case
यह सुंदर फ्लावर प्रिंट का ट्रांसपैरेंट कवर है, जिसे एप्पल आईफोन 17 के लिए बनाया गया है. इसके कटआउट्स की वजह से कैमरे, बटन, स्पीकर और चार्जिंग पिन का इस्तेमाल बहुत आसानी से हो जाता है. इस पर हाथ से बने पर्पल और ब्लू जंगली फूलों के गुलदस्ते का डिजाइन दिया गया है, जिससे ये काफी अट्रैक्टिव लगता है. इसका सॉफ्ट टीपीयू बम्पर और मजबूत बैक अचानक फोन गिर जाने पर झटके को आसानी से सह लेता है और फोन को टूटने से बचाता है.
फीचर्स:
- मजबूत बैक
- टीपीयू बम्पर वाला 2-इन-1 डिजाइन
- एंटी ऑक्सीडेशन एक्रिलिक मटीरियल से बना
- वायरलेस चार्जिंग को पूरी तरह सपोर्ट करता है
फोटो: Amazon
3. COBERTA Printed Back Cover for Apple iPhone 15 Back Cover Case
यह प्यारा सा फोन कवर खासतौर पर आईफोन 15 के लिए तैयार किया गया है. इसमें मोतियों और बीड्स से बनी एक लटकन वाली चेन भी दी गई है, जो इसे बहुत ही स्टाइलिश लुक देती है. इसके अलावा इस पर बने ब्लू कलर के बो और फ्लावर डिजाइन की वजह से यह किसी को गिफ्ट देने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन जाता है.
फीचर्स:
- सभी बटन और फीचर्स के लिए सही कटआउट्स
- इसमें मोतियों वाली सुंदर लटकन चेन दी गई है
- इसकी सिलिकॉन ग्रिप फोन को हाथ से छूटने नहीं देती
- स्टाइलिश लुक
फोटो: Amazon
4. TWIKKA Kawaii Bear Hunny Coffee Donut Phone Case for iPhone 12 Pro Max
इस फोन कवर का डिजाइन काफी अलग और अनोखा है. इस पर बना 3डी भालू, कॉफी और मिठाई का डिजाइन देखने में बहुत ही क्यूट लगता है. यह कवर प्रीमियम क्वालिटी के सिलिकॉन मटीरियल से बना है, जो हाथ में पकड़ने पर बेहद सॉफ्ट और आरामदायक लगता है. इसके कॉर्नर और झटके सोखने वाली बनावट फोन को गलती से गिरने पर नुकसान नहीं होने देती.
फीचर्स:
- क्यूट 3डी भालू और मिठाई वाला डिजाइन
- प्रीमियम सॉफ्ट सिलिकॉन मटीरियल से बना
- हल्का और आरामदायक ग्रिप देता है
- कैमरा और स्क्रीन प्रोटेकशन देता है
फोटो: Amazon
5. Dezet Back Cover for iPhone 15 Plus Cherry Heart Charm Case
फोन कवर खरीदते समय हर कोई लाइटवेट, अच्छी ग्रिप और मजबूत सुरक्षा जैसी चीजें ही देखता है. इस कवर में यह सारे फायदे एक साथ मिलते हैं. इसके अलावा इस पर बने लाइट कलर्स के 3डी दिल और सॉफ्ट सिलिकॉन टीपीयू इसे और स्पेशल बनाते हैं. इसलिए अगर आप किसी स्पेशल को कुछ अच्छा देना चाहते हैं, तो ये परफेक्ट केस साबित हो सकता है.
फीचर्स:
- कैमरा, स्क्रीन और शॉकप्रूफ सुरक्षा देता है
- काफी लाइटवेट है
- मुलायम टीपीयू सिलिकॉन मटीरियल से तैयार किया गया है
- एंटी-स्लिप ग्रिप
फोटो: Amazon
FAQ
सवाल 1: फोन केस क्यों जरूरी माने जाते हैं?
जवाब: फोन केस फोन को टूटने से बचाते हैं.
सवाल 2: अच्छे फोन केस में कौन से फीचर्स होने चाहिए?
जवाब: हमेशा शॉकप्रूफ प्रोटेक्शन, अच्छी ग्रिप, और कैमरा कवर जैसे फीचर्स वाले फोन केस ही लेने चाहिए.
सवाल 3: फोन केस खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
जवाब: लाइटवेट, अच्छी ग्रिप, मजबूत सुरक्षा और फोन के मॉडल के अनुसार केस चुनना चाहिए.
फेस्टिव सीजन खुशियां मनाने और अपनों को तोहफे देने का होता है. इस बार आप सामने वाले की पसंद का फोन कवर देकर अपने गिफ्ट को और भी स्पेशल बना सकते हैं. सिंपल और खूबसूरत डिजाइन से लेकर अलग-अलग कलर्स तक, यहां हर किसी की पसंद को ध्यान में रखकर फोन केस आपको मिल जाएंगे. एक अच्छा फोन कवर ऐसा गिफ्ट है, जिसे लोग हर दिन इस्तेमाल कर सकते हैं. तो चाहे आप अपने दोस्त, रिश्तेदार या ऑफिस कलीग के लिए शॉपिंग कर रहे हों, Amazon पर आपको ऐसे कई शानदार कवर मिल जाएंगे.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील




