घर में जब कपड़ों की टोकरी भर जाती है, तो एक टेंशन होने लगती है. सुबह के लिए स्कूल यूनिफॉर्म वॉश करनी होती है, कल के जिम वाले कपड़े अभी भी सीले पड़े हैं, और फेवरेट कुर्ते पर डिनर का दाग चमकता हुआ नजर आ रहा है. ऊपर से अगर सुखाने के लिए मौसम का भरोसा न हो, तो कपड़े धोना हफ्ते का सबसे नापसंद काम बन जाता है. ऐसी ही स्थिति में फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन घर में अपनी जगह बनाती हैं. Amazon Great Freedom Sale के दौरान कस्टमर ऐसी वॉशिंग मशीनों को देख सकते हैं, जो कपड़े धोने, खंगालने और सुखाने का काम बिना किसी झंझट के खुद ही कर देती हैं.
फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में मिलने वाले नए फीचर्स जैसे स्मार्ट सेंसिंग, स्टीम साइकल, इन-बिल्ट हीटर और इनवर्टर मोटर रोज के इस काम को काफी आसान बना देते हैं. लेकिन मशीन खरीदते समय इसकी कैपेसिटी पर ध्यान देना जरूरी है. 7kg की मशीन कम कपड़ों के हिसाब से सही रहती है, जबकि बड़े परिवारों या बेडशीट और भारी कपड़े धोने वालों के लिए 8kg या 9kg के ऑप्शन ज्यादा बेहतर रहते हैं. एनर्जी रेटिंग, सुखाने की स्पीड, ड्रम का डिजाइन और अलग-अलग वॉश प्रोग्राम भी आपके एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाते हैं. इसलिए अच्छी वॉशिंग मशीन वो नहीं है, जिसमें सबसे ज्यादा फीचर्स दिए गए हों, बल्कि वो है जिसके फीचर्स आपके कपड़े धोने के तरीके से पूरी तरह मैच करते हों.
| प्रोडक्ट | कैपेसिटी | रेटिंग | कीमत |
| LG 8Kg Smart Inverter Top Load Washing Machine | 8kg | 4.1 | ₹20,490 |
| Haier 7 Kg AI Smart Front Load Washing Machine | 7kg | 3.9 | ₹27,990 |
| Samsung 7 Kg Eco Bubble Top Load Washing Machine | 7kg | 4.1 | ₹17,490 |
| Bosch 9 Kg AI ActiveWater Front Load Washing Machine | 9kg | 4.0 | ₹33,490 |
| Whirlpool 7Kg StainWash Magic Clean Pro Washing Machine | 7kg | 3.6 | ₹18,290 |
Amazon Sale की ये हैं टॉप फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीनें
1. LG 8Kg Smart Inverter Top Load Washing Machine
LG की यह 8kg वाली फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन ज्यादा क्षमता के साथ स्मार्ट इनवर्टर टेक्नोलॉजी और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आती है. इसका टर्बोड्रम सिस्टम ड्रम और पल्सेटर को उल्टी दिशा में घुमाता है, जिससे पानी का तेज बहाव बनता है और रोजमर्रा की गंदगी आसानी से साफ हो जाती है. इसमें आठ वॉश प्रोग्राम मिलते हैं, जिनमें नॉर्मल, क्विक वॉश, जेंटल, स्ट्रॉन्ग, प्री-वॉश+नॉर्मल और टब क्लीन शामिल हैं. ऑटो प्री-वॉश उन दागों में मदद करता है जिन्हें हम आमतौर पर हाथों से रगड़ने की सोचते हैं. इसकी 740 RPM की स्पिन स्पीड तेजी से पानी निकालने में मदद करती है, जबकि स्मार्ट डायग्नोसिस से किसी भी खराबी का पता लगाना आसान हो जाता है. स्टेनलेस स्टील ड्रम, एलईडी डिस्प्ले, चाइल्ड लॉक और ऑटो रिस्टार्ट जैसे फीचर्स रोज के इस्तेमाल को काफी आसान बनाते हैं.
2. Haier 7 Kg AI Smart Front Load Washing Machine
ये 7kg की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन कपड़ों की सफाई के लिए कई बेहतरीन फीचर्स लेकर आती है. इसके AI वन टच और AI स्मार्ट वॉश फीचर्स आपको कपड़े के साथ सही प्रोग्राम सेलेक्ट करने में मददक करते हैं, जबकि इसका 525mm सुपर ड्रम कपड़ों को धोने के दौरान घूमने के लिए ज्यादा जगह देता है. फुल स्टीम इसका एक स्पेशल फीचर है, खासकर उन घरों के लिए जहां बेडशीट, बच्चों के कपड़े या डीप हाइजीन की जरूरत वाले कपड़े धोए जाते हैं. इसमें इन-बिल्ट हीटर, वाई-फाई सपोर्ट और धीरे चलने वाली डायरेक्ट मोशन मोटर भी दी गई है.
इसकी 1200 RPM की स्पिन स्पीड कपड़ों को स्टैंड पर सुखाने से पहले उनमें से ज्यादा से ज्यादा पानी निकाल देती है. इसमें कॉटन, सिंथेटिक, स्पोर्ट्सवेयर, जींस, नाजुक कपड़े, शर्ट और रजाई जैसे कपड़ों के लिए 15 अलग-अलग वॉश प्रोग्राम मिलते हैं. 5 स्टार एनर्जी रेटिंग और स्टेनलेस स्टील ड्रम के साथ, यह मॉडल उन लोगों के लिए सही है जो ऑटोमैटिक ऑप्शंस के साथ फ्रंट-लोड ऑप्शन चाहते हैं.
3. Samsung 7 Kg Eco Bubble Top Load Washing Machine
यह 7kg वाली फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन को इस्तेमाल करना काफी आसान है. इसमें इको बबल टेक्नोलॉजी और डिजिटल इनवर्टर मोटर दी गई है. इसकी कैपेसिटी डेली कपड़ों को धोने के लिए एकदम सही है. इको बबल टेक्नोलॉजी डिटर्जेंट को पानी में अच्छे से मिला देती है, ताकि बिना किसी झंझट के कपड़ों की गहराई से सफा किया जा सके. यह मशीन नौ प्रोग्राम देती है, जिनमें क्विक वॉश, बीडिंग, डेलिकेट्स, जींस, नॉर्मल और इको टब क्लीन शामिल हैं.
इसका डायमंड ड्रम चिकने डायमंड शेप के गड्डों के अंदर छोटे पानी के छेदों का इस्तेमाल करता है, जिससे कपड़ों की सतह पर ज्यादा रगड़ नहीं पड़ती. इसका धीरे से बंद होने वाला सॉफ्ट-क्लोजिंग दरवाजा एक ऐसा छोटा-सा फीचर है, जो डेली यूज में मजेदार है. 5 स्टार एनर्जी रेटिंग, जंग न लगने वाली बॉडी, चूहों से बचाव वाली जाली और डिले-एंड का ऑप्शन इसे बेहद आसान और भरोसेमंद बनाता है.
4. Bosch 9 Kg AI ActiveWater Front Load Washing Machine
बॉश की ये 9kg वाली यह फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन बड़े परिवारों, भारी कपड़ों और बार-बार कपड़े धोने की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है. AI एक्टिववॉटर प्लस पानी की खपत को मैनेज करता है, जबकि 5 स्टार एनर्जी रेटिंग बिजली की बचत करती है. इसमें 14 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जिनमें 15 और 30 मिनट के क्विक साइकल से लेकर कॉटन, सिंथेटिक, ऊनी, स्पोर्ट्सवेयर और नाजुक कपड़े शामिल हैं.
इसका स्टीम एंटी-बैक्टीरिया प्रोग्राम हाइजीन के लिए एक एक्स्टा ऑप्शन देता है, जबकि 1200RPM की स्पीड कपड़ों को जल्दी सुखाने में मदद करती है. बॉश की इस मशी में शांत परफॉरमेंस और कम कंपन के लिए इकोसाइलेंस ड्राइव ब्रशलेस मोटर का इस्तेमाल करता है. सॉफ्टकेयर पैडल्स, इन-बिल्ट हीटर, ड्रम-क्लीनिंग फंक्शन और कपड़ों में सिलवटें न पड़ने देने वाली वॉशिंग इसे उन लोगों के लिए बहुत काम की बनाती है जो बड़े साइज और बेहतरीन फ्रंट-लोड सेटअप वाली वॉशिंग मशीन चाहते हैं.
5. Whirlpool 7Kg StainWash Magic Clean Pro Washing Machine
यह 7kg वाला टॉप लोड मॉडल खासतौर पर जिद्दी दागों की सफाई को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसका इन-बिल्ट हीटर तीन हॉट-वाटर मोड्स को सपोर्ट करता है, जबकि स्टेनवॉश सिस्टम उन पुराने और जिद्दी निशानों पर काम करता है जिन्हें धोने से पहले ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है. मशीन में हार्ड वाटर वॉश प्रोग्राम भी शामिल है, जो वहां बहुत काम आता है जहां पानी की क्वालिटी की वजह से डिटर्जेंट सही से झाग नहीं बना पाता.
जेडपीएफ टेक्नोलॉजी पानी का प्रेशर कम होने पर भी टब को जल्दी भरने में मदद करती है, जबकि एक्सप्रेस वॉश तब काम आता है जब कपड़े जल्दी धोने हों. इसमें डिले वॉश, ऑटो टब क्लीन और स्पाइरो वॉश जैसी अन्य सुविधाएं भी शामिल हैं. स्टेनलेस स्टील ड्रम और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ, यह मशीन आसान टॉप-लोड इस्तेमाल के साथ उन घरों के लिए बहुत सही है, जहां कपड़ों पर दाग-धब्बे लग जाते हैं.
FAQ
सवाल 1. टॉप लोड और फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में कौन बेहतर है?
जवाब: फ्रंट लोड वॉशिंग मशीनें कम पानी और कम बिजली लेती हैं और कपड़ों को ज्यादा साफ करने में बेहतर होती हैं. लेकिन, टॉप लोड वॉशिंग मशीनें बजट फ्रेंडली होती हैं, और इसमें कपड़े डालना-निकालना ज्यादा आसान होता है.
सवाल 2. 4 लोगों के परिवार के लिए कितने किलो की मशीन सही है?
जवाब: 4 सदस्यों वाले परिवार के लिए 7kg से 8kg की वॉशिंग मशीन बिल्कुल सही रहती है, जिसमें डेली के कपड़ों के साथ बेडशीट्स भी आसानी से धुल जाती हैं.
सवाल 3. हार्ड वाटर (खारे पानी) के लिए कौन सी मशीन बेस्ट है?
जवाब: खारे पानी की समस्या के लिए Whirlpool की 7Kg StainWash मशीन सबसे बेस्ट है, क्योंकि इसमें खास 'हार्ड वाटर वॉश' फीचर दिया गया है.
सेल के दौरान सही कैसे चुनें वॉशिंग मशीन
सेल के दौरान सिर्फ डिस्काउंट देखकर वॉशिंग मशीन चुनना लुभावना हो सकता है, लेकिन खरीदने के बाद उसके फीचर्स ही लंबे समय तक काम आते हैं. अपने घर के हफ्ते भर के कपड़ों, कपड़े के टाइप, रखने की जगह और अपनी सुविधा के हिसाब से टॉप-लोड या फ्रंट-लोड का चुनाव करें. Amazon Great Freedom Sale में स्मार्ट सेंसिंग, स्टीम केयर, इनवर्टर मोटर, हीटर और कई वॉश प्रोग्राम वाली फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीनें उपलब्ध हैं. वही फीचर्स चुनें, जिनका आप सच में इस्तेमाल करने वाले हैं, ताकि कपड़े धोना पूरे हफ्ते का भारी काम न लगे.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील