हर सर्दी मेरी सुबह बस ऐसे ही कटती है. वार्डरोब से स्वेटर निकालो, तीन अलग-अलग पैंट के साथ पहनकर देखो और फिर थक हारकर सभी को वापिस रख दो. उधर ओला वाले भैया के दो फोन आ चुके होते हैं. निटेड को-ऑर्ड सेट बस इसी भागदौड़ को दूर करने के लिए तैयार किए जाते हैं. इसमें टॉप और बॉटम एक ही धागे और कलर से बनाए जाते हैं, तो ये मिक्स एंड मैच की समस्या को भी अपने आप ही दूर कर देते हैं. दिखने में यह नाईट सूट जैसा आराम देते हैं, पर बाहर से किसी को लगता नहीं कि आपने घर के कपड़े पहने हैं. मुझे तो यह कजिन के घर लंच पर जाना हो या रातभर ट्रेन में सफर करना हो, दोनों में आरामदायक लगता है. अगर आप भी चाहते हैं इन्हें खरीदना, तो Myntra पर BROOWL, High Star, Berrylush और Trendyol जैसे टॉप ब्रांड के को-ऑर्ड सेट बजट फ्रेंडली रेट में ऑफर किए जा रहे हैं.
लेकिन ऑर्डर करने से पहले यह जरूर देखें कि ये किस स्टफ से बने हैं. सर्दी पड़ रही है, तो ऊन या वूल ब्लेंड मटेरियल ही लेना, सही रहेगा. पुणे या हैदराबाद में हो ऐक्रेलिक फैब्रिक से काम चल जाएगा और यह जल्दी सूख भी जाता है.
यह भी पढ़ें | सर्दियों में फटने लगे हैं होंठ? ₹300 से कम में खरीदें ये लिप बाम, चुटकियों में होंगे ठीक
यह भी पढ़ें | Winter Style Guide: भारी जैकेट से हैं परेशान? इस सर्दी आजमाएं ₹2000 से कम के ये स्टाइलिश और हल्के विंटर शैकेट
| प्रोडक्ट | साइज | रेटिंग | कीमत |
| BROOWL Women's Rust-Orange Self-Design Woollen Co-Ords | L | 4.3 | ₹ 9399 |
| High-Star Self-Design High-Neck Acrylic Sweater With Trousers | XL | 4 | ₹6789 |
| Berrylush Purple High Neck Sweater With Trouser | S-XL | 4.2 | ₹4949 |
| Miss Mosa By Akanksha White Siruki Woollen Coord Set | XS- | 4 | ₹3415 |
| Trendyol Round Neck Sweater and Skirt | M,XL | 4.4 | ₹3037 |
ये हैं 10,000 रुपये में आने वाले बेस्ट Knitted Co-ord Sets
1. BROOWL Women's Rust-Orange Self-Design Woollen Co-Ords
यह सेट रस्ट कलर में आता है, जो ऑरेंज और भूरे के बीच का कलर माना जाता है. इसमें राउंड नेक का स्वेटर और नी लेंथ तक आने वाला प्लाजो आपको मिलेगा. दोनों चीजें वूल ब्लेंड से बनी हैं, इसलिए इस लिस्ट में सबसे ज्यादा गर्माहट देने वाले सेट्स में से ये एक है.
खासियतें:
- वूल ब्लेंड मटेरियल से बना है
- रस्ट ऑरेंज कलर में आएगा
- स्किन फ्रेंडली है

Photo: Myntra
2. High-Star Self-Design High-Neck Acrylic Sweater With Trousers
इस स्वेटर का गला ठोड़ी तक आता है और पैंट नीचे से थोड़ी ओपन है, जो काफी स्टाइल देती है. ये पूरा सेट ऐक्रेलिक से बनाया गया है और दोनों पर उभरी हुई बुनाई भी साफ दिखाई देती है.
खासियतें:
- हाई नेक स्वेटर
- फ्लेयर्ड ट्राउजर
- घर पर वॉश कर सकते हैं

Photo: Myntra
3. Berrylush Purple High Neck Sweater With Trouser
यह सेट पर्पल कलर का है, जिसमें हाई-नेक स्वेटर और सिंपल पैंट मिलती है. दोनों हिस्से ऐक्रेलिक के हैं और बुनाई में हल्का दानेदार टेक्सचर मिलता है. पैंट में हुक या बटन नहीं है, बस इलास्टिक वेस्ट दी गई है.
खासियतें:
- हाई नेक स्टाइल
- इलास्टिक वेस्ट वाला ट्राउजर
- शेल्फ डिजाइन
4. Miss Mosa By Akanksha White Siruki Woollen Coord Set
इस सेट में व्हाइट और बेज प्रिंट वाली स्वेटशर्ट के साथ पिंक पैंट दिया गया है. लिस्टिंग के मुताबिक, दोनों प्योर वूल यानी शुद्ध ऊन से बनी है. स्वेटशर्ट स्ट्रेट राउंड नेक और फुल स्लीव्स है. इसे वॉशिंग मशीन में धोया जा सकता है.
खासियतें:
- शुद्ध ऊन से बना
- प्रिंटेड स्वेटशर्ट
- नाड़े वाला ट्राउजर
5. Trendyol Round Neck Sweater and Skirt
ब्राउन और ब्लैक स्वेटर के साथ लंबी मैचिंग स्कर्ट दी है. स्वेटर में आगे बटन लगा हुआ है, राउंड नेक है और बाजू पूरी दी गई हैं. स्कर्ट सीधे पहनने वाली मैक्सी लंबाई की है, जो नी लेंथ तक जाती है. दोनों ऐक्रेलिक के बने हैं.
खासियतें:
- बटन वाला स्वेटर
- मैक्सी स्कर्ट
- ऐक्रेलिक बुनाई
- ऑफिस में भी पहन सकते हैं
Knitted Co-ord सेट बनी-बनाई जोड़ी की तरह आते हैं, तो ठंड में जल्दी तैयार होने में आसानी रहती है. हर ब्रांड की अपनी अलग खासियत है, जरूरत है अपनी पसंद के अनुसार सही ऑप्शन सेलेक्ट करने की. किसी में आपको टॉप के साथ स्कर्ट मिलेगी, तो किसी में पेंट आएगी. तो सोचिए नहीं, Myntra पर जाएं, और सर्दियों में स्टाइलिश दिखने के लिए तैयार हो जाएं.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील