How to buy suitcase: समर वेकेशन आने वाले हैं, ऐसे में अधिकतर घरों में घूमने जाने की तैयारी शुरू हो गई होगी. कोई हिल स्टेशन, तो कोई धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान कर रहा होगा, वहीं, कुछ लोग दादी-नानी के घर भी जाने वाले होंगे. लेकिन ये मस्ती- मजा तब फीका पड़ जाता है, जब आप अपना सामान पैक करने में गड़बड़ कर देते है, जैसे अपनी फेवरेट टीशर्ट रखना भूल जाना, या वो स्लीपर्स जो आपको सबसे ज्यादा आराम देते हैं उन्हें पैक न करना... ये कुछ ऐसी चीजें हैं, जो भले ही आपको छोटी लगें, लेकिन आपके प्लान को नीरस बनाने का काम करती हैं. यहीं से शुरू होती है सही सूटकेस चुनने की तैयारी. सूटकेस खरीदते समय साइज से लेकर इसके मटेरियल तक सब कुछ बेहद अहम होता है, ताकि आपकी छुट्टियों का रोमांच तनाव मुक्त हो सके. Skybags, Safari, VIP, Aristocrat से लेकर American Tourister तक Amazon लेकर आया है टॉप सूटकेस पर बंपर डिस्काउंट.
सूटकेस खरीदते समय मजबूती और मटेरियल का रखा ध्यान; Photo Credit: Pexels
अगर आप भी अपनी छुट्टियों का मजा किरकिरा नहीं करना चाहते हैं, और जमकर वेकेशन एंजॉय करना चाहते है, पर समझ नहीं पा रहे हैं कि कौन-सा सूटकेस आपकी जरूरत का सभी सामान अपने अंदर समेट लेगा, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. इस लेख में हम आपको सूटकेस खरीदते समय ध्यान देने वाली बातें बताएंगे और Skybags, Safari, VIP, Aristocrat, American Tourister जैसे टॉप ब्रांड्स के Amazon पर मिल रहे टॉप 8 ऑप्शन भी शेयर करेंगे.
1. साइज | Size
सही साइज का सूटकेस चुनना जितना आप सोचते हैं, उससे कहीं ज़्यादा अहम होता है. ट्रैवलिंग के दौरान बड़ा सूटकेस आप पर बोझ बन सकता है, वहीं अगर सूटकेस छोटा हुआ तो, उसमें सब कुछ फिट करने में दिमाग की कसरत करनी पड़ती है. आमतौर पर, ट्रेवल सूटकेस तीन मुख्य साइज में आते हैं: केबिन, मीडियम और बिग साइज.
छोटी ट्रैवलिंग के लिए, आपको केबिन साइज का सूटकेस लेना चाहिए. कॉम्पैक्ट होने के चलते ये ओवरहेड कम्पार्टमेंट में फिट हो जाता है, और आपको बैगेज क्लेम से बचने में मदद करता है. ये आमतौर पर लगभग 20 इंच के होते हैं और वीकेंड पर छुट्टी मनाने जाने के लिए काफी जगह देते हैं. हालांकि, यदि आप लंबी छुट्टी पर जा रहे हैं, तो आपको मीडियम या बड़े सूटकेस लेने चाहिए. मीडियम सूटकेस 7-10 दिनों तक का सामान आराम से अपने अंदर समेट लेते हैं, जबकि बड़े सूटकेस लॉन्ग ट्रेवल के लिए बनाए जाते हैं.
ध्यान रखें कि एयरलाइन में ट्रेवल कर रहे हैं, तो लगेज रूल्स को ध्यान में रखकर ही सूटकेस खरीदें. इसके अलावा, अपने पैकिंग स्टाइल पर भी ध्यान दें.
2. वजन| Weight
अगर हम सूटकेस खरीदते समय मजबूती पर ध्यान देते हैं, लेकिन मजबूती का मतलब भारी बैग लेना नहीं है. लाइट सूटकेस आपको उन एक्स्ट्रा KG से बचा सकता है, जिसका ध्यान आपका एयरलाइन में रखना पड़ता है. आपके सूटकेस का वेट इसे आराम से ले जाने की आपकी कैपेसिटी को भी प्रभावित करता है. भारी सूटकेस, पैकिंग से पहले ही, आपकी पीठ और कंधों में दर्द करने लगते हैं, इसलिए पॉलीकार्बोनेट या नायलॉन से बने सूटकेस चुनें. दूसरी ओर, मोटे मटरियल से बने हार्ड-शेल सूटकेस आमतौर पर ज़्यादा मजबूत होते हैं, लेकिन ये भारी भी हो सकते हैं. सामान्य नियम के तौर पर, बिना सामान वाला मीडियम और बड़े साइज का बैग 3-4 किलो का होना चाहिए.
3. मटेरियल | Material
सूटकेस खरीदते टाइम आपको हार्ड-शेल और सॉफ्ट-शेल दो मेन ऑप्शन ऑफर किए जाते हैं. हार्ड-शेल सूटकेस पॉलीकार्बोनेट या एल्यूमीनियम से बना होता है, जो सामान को स्क्वैश होने से बचाता है. बिजनेस ट्रैवलर्स और इलेक्ट्रॉनिक्स ले जाने वालों के लिए यह बेहतर होता है, क्योंकि यह सामान को नुकसान नहीं होने देता है. हालांकि, इसका एक नुकसान यह है कि यह अधिकतर एक्सपैंड नहीं होता, जिससे आप लीमिटेड सामान ही इसमें ले जा सकते हैं.
दूसरी ओर, सॉफ्ट-शेल वाले सूटकेस पॉलिएस्टर या नायलॉन से बने होते हैं, जो ज्यादा फ्लेक्सिबल और एक्सपैंडेबल माने जाते है. अगर आपको एक्स्ट्रा सामान पैक करना है या ट्रेवल के दौरान शॉपिंग का मजा लेना है, तो यह आपके लिए बेस्ट है. इसके अलावा, यह हार्ड-शेल की तुलना में काफी लाइट होता है और इसमें बाहरी पॉकेट्स भी होते हैं, जिससे ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स या स्नैक्स आसानी से इसमें रखे जा सकते हैं.

सूटकेस खरीदते समय मजबूती और मटेरियल का रखा ध्यान; Photo Credit: Unsplash
4. ड्यूरेबल | Durability
अच्छा सूटकेस न केवल आपकी ट्रैवलिंग को कम्र्फटेबल बनाता है, बल्कि यह लंबे समय तक आपका साथ भी निभाता है. कोई भी बार-बार खराब क्वालिटी के कारण नया सूटकेस खरीदना नहीं चाहता, इसलिए मजबूत और टिकाऊ सूटकेस ही हमेशा खरीदें. इसे खरीदते समय जिपर्स, हैंडल और व्हील्स की क्वालिटी पर खास ध्यान दें, इनका सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है, ऐसे में ये अच्छी क्वालिटी के होने चाहिए.
सूटकेस खरीदते समय कोशिश करें कि हमेशा व्हील्स वाले सूटकेस ही लें. ये ट्रैवलिंग के दौरान आपके कंधों और हाथों को आराम देते हैं. फोर-व्हील स्पिनर्स ट्रैवलिंग को बेहद आसान बना देते हैं क्योंकि वे किसी भी दिशा में आसानी से घूम सकते हैं, जबकि टू-व्हील मॉडल अधिक ड्यूरेबल होते हैं लेकिन इसमें सूटकेस की मूवमेंट थोड़ी मुश्किल हो जाती है हैं. इसके अलावा, पॉलीकार्बोनेट, एल्यूमीनियम और बैलिस्टिक नायलॉन जैसे मजबूत मटेरियल वाले सूटकेस अधिक समय तक चलते हैं.
5. सेफ्टी और सिक्योरिटी | Security Features
ट्रेवल के दौरान अपने सेफ्टी से समझौता न करें. हमेशा बिल्ट-इन सेफ्टी फीचर वाला सूटकेस आपको आराम देता है, खासकर बिजी एयरपोर्ट या अनजान रास्तों पर जाते समय. ऐसे सूटकेस की तलाश करें जो इंटीग्रेटेड TSA लॉक के साथ आते हैं, जिसमें सिक्योरिटी पर्सनल बिना लॉक को नुकसान पहुंचाए सामान को आसानी से चेक लेती हैं. कुछ प्रीमियम मॉडल ज़िप-गार्ड सिस्टम या कॉम्बिनेशन लॉक जैसी एक्स्ट्रा सुविधा देते हैं, जो सेफ्टी को डबल कर देते हैं.
एंटी-थेफ्ट जिपर वाले सूटकेस भी डबल सेफ्टी देते हैं. इसके अलावा कई सूटकेस RFID-ब्लॉकिंग कम्पार्टमेंट के साथ आते हैं, जो आपके क्रेडिट कार्ड की जानकारी और पासपोर्ट को डिजिटल चोरी से बचाने का काम करते हैं.
6. व्हील्स| Wheels
सूटकेस के व्हील्स ट्रैवलिंग को आरामदायक बनाते हैं. अकसर ट्रैवलर या बैलेंस न होने वाले सूटकेस हाथों में दर्द कर देते हैं, जिससे ट्रैवलिंग मुश्किल हो जाती है. व्हील्स आमतौर पर दो तरह के होते हैं- टू-व्हील और फोर-व्हील. टू-व्हील सूटकेस आमतौर पर ज्यादा ड्यरेबल होते हैं और खराब रास्तों पर बेहतर काम करते हैं, लेकिन इन्हें पीछे खींचना पड़ता है, जो थकावट भरा हो सकता है. दूसरी ओर, फोर-व्हील स्पिनर्स सूटकेस को किसी भी दिशा में आसानी से चलाने में मदद करते हैं, जिससे एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों में सफर आसान हो जाता है.
इसके अलावा, व्हील्स का मटेरियल भी मायने रखती है. हार्ड प्लास्टिक व्हील्स चिकनी सतहों पर अच्छे से चलते हैं, लेकिन ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर ये दम तोड़ने लगते हैं. वहीं, रबराइज्ड व्हील्स ज्यादा ड्यूरेबल होते हैं. सही व्हील ऑप्शन ट्रैवलिंग को आरामदायक और टेंशन फ्री बना देते हैं.

सूटकेस खरीदते समय मजबूती और मटेरियल का रखा ध्यान. Photo Credit: Unsplash
7. डिज़ाइन और कार्यक्षमता | Design and Functionality
सूटकेस केवल स्टाइलिश नहीं होना चाहिए बल्कि इसे फंक्शनल भी होना चाहिए. चाहे स्लीक और प्रोफेशनल लुक पसंद हो या कलरफुल पैटर्न, आपका सूटकेस आपकी पर्सनालिटी और जरूरतों के हिसाब से होना चाहिए. आजकल कई सूटकेस एक्स्ट्रा फीचर्स के साथ आते हैं, जैसे आउटर पॉकेट्स, जिसमें ट्रैवल एसेंशियल्स को आसानी से यूज किया जा सकता है, एक्सपेंशन जिपर्स जो पैकिंग स्पेस को बढ़ाते हैं, और वेटपैक कम्पार्टमेंट्स जो टॉयलेट्रीज़ को सेफ रखते हैं.
8. बजट-फ्रेंडली | Budget-Friendly
अब बात है बजट की, जिसपर हम सबसे ज्यादा फोकस करते हैं.अच्छे सूटकेस के लिए बहुत ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं होती. हालांकि डिज़ाइनर ब्रांड्स और प्रीमियम मॉडल एक्स्ट्रा सुविधाओं के साथ आते हैं, लेकिन बाजार में कई किफायती और भरोसेमंद अ ॉप्षन आपको मिल जाएंगे. अगर आप बेस्ट डील्स पाना चाहते हैं, तो सीजनल सेल्स, डिस्काउंट्स और ऑफर्स की तलाश करें. कई बार आपको ऐसे सूटकेस मिल सकते हैं जो सभी जरूरी फीचर्स के साथ आते हैं, लेकिन प्रीमियम कीमत नहीं लेते. इसके अलावा, बेसिक लेकिन मजबूत सूटकेस भी रेगुलर ट्रेवल के लिए एक बढ़िया रहते हैं.
सही सूटकेस चुनना सिर्फ स्टाइलिश दिखने तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह आपकी जर्नी की जरूरतों, बजट और पर्सनल स्टाइल के हिसाब से होना चाहिए. साइज, वजन, टिकाऊ और सेफ्टी पर ध्यान देकर, आप ऐसा सूटकेस चुन सकते हैं, जो आपकी जर्नी को आसान और मजेदार बनाएगा. याद रखें, अच्छा सूटकेस जरूरी नहीं कि महंगा हो. अगर आप भी ड्यूरेबल, सस्ता सूटकेस लेना चाह रहे हैं, तो Amazon आपकी इच्छा पूरी कर सकता है.
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील
