हम पूरे जोश के साथ फिटनेस रूटिन शुरू तो करते हैं, लेकिन यही जोश कुछ ही दिनों में फुस्स होने लगता है. मोर्निंग वॉक हो या ट्रेडमिल सेशन, हर चीज की अपनी अलग-अलग जरूरतें होती हैं. फिर भी हममें से कई लोग लगभग हर चीज के लिए एक ही ट्रेनर पहनते रहते हैं. टाइट शूज रनिंग को मुश्किल बना देते हैं, वहीं ढीला ट्रेक सूट वर्कआउट को असहज करने लगता है. यहीं पर हमें अच्छी ब्रांड और क्वालिटी के फिटनेस एसेंशियल की याद आने लगती है. Myntra Big Fashion Festival एक मौका है, जब आप अपने वर्कआउट को असरदार बना सकते हैं.
Myntra Big Fashion Festival में फिटनेस ब्रांड Cult और Decathlon के एक्टिववेयर शूज, ट्रेनर और आउटडोर फुटवेयर पर धमाकेदार 30% का डिस्काउंट लेकर आई है. चाहे आप वर्कआउट की शुरूआत कर रहे हों, या रेगलुर सेशन करते हों, सही शूज आपकी फिटनेस जर्नी को बेहतर से बेहतरीन बना सकते हैं.
| प्रोडक्ट | रेटिंग | कीमत |
| Cult Women ActiveBoost Running Shoes | 4.5 | ₹2099 |
| Decathlon Kalenji Men Jogflow100 Running Shoes | 4.2 | ₹1699 |
| Cult Women Glide Walk Walking Shoes | 4.5 | ₹1569 |
| Decathlon Quechua Men MH100 Hiking Shoes | 4.3 | ₹3099 |
| Cult Active Women Running Sports Shoes | 4.5 | ₹2245 |
ये हैं Cult और Decathlon के बेस्ट शूज
1. Cult Women ActiveBoost Running Shoes
ग्रे और मस्टर्ड कलर के ये Cult रनिंग शूज आपको देखने में काफी स्पोर्टी लग सकते हैं. इन्हें अपने वर्कआउट पर पहने जाने वाले कपड़ों के साथ आसानी से पहन सकते हैं. इनका मेश अपर पैरों तक हवा पहुंचने में मदद करता है. वहीं, शूज पर दिया गया एक्स्ट्रा सपोर्ट इन्हें बेहतर फिट देता है. इसमें EVA मिडसोल दिया गया है, जो दौड़ते समय पैरों पर पड़ने वाले झटकों को कम करने में मदद करता है. सुबह की जॉगिंग, ट्रेडमिल पर दौड़ने या जिम में वर्कआउट करने के लिए ये शूज एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं. इन्हें ब्लैक लेगिंग्स और हल्की ट्रेनिंग टी-शर्ट के साथ पहनकर आरामदायक वर्कआउट लुक पा सकती हैं.
खासियतें:
- इन शूज में PU फोम इनसोल लगाया गया है
- TPR आउटसोल पैरों को बेहतर पकड़ देता है
- इनमें लेस दिए गए हैं
- एंकल के आसपास सॉफ्ट पैडिंग भी दी गई है
2. Decathlon Kalenji Men Jogflow100 Running Shoes
अगर आप रोजाना लॉन्ग रनिंग और धीरे-धीरे जॉगिंग की आदत डाल रहे हैं, तो Decathlon के ये शूज आपके लिए ही बने हैं. इनका डिजाइन काफी हल्का है और इनमें सॉफ्ट कुशनिंग दी गई है, जिससे दौड़ते समय पैरों को आराम मिलता है. इन ब्लैक ब्लैक रनिंग शूज में सॉफ्ट फोम दिया गया है, जो दौड़ते समय पैरों पर पड़ने वाले झटकों को कम करने में मदद करता है. कंपनी के मुताबिक, ये शूज उन लोगों के लिए बनाए गए हैं, जो हर हफ्ते 10Km तक दौड़ते हैं. ऐसे में अगर आप अभी रनिंग शुरू कर रहे हैं या कभी-कभी जॉगिंग के लिए जाते हैं, तो इन्हें चुन सकते हैं. इनका ब्लैक कलर ट्रैक पैंट, ट्रेनिंग शॉर्ट्स और रोजाना पहने जाने वाले कैजुअल स्पोर्ट्स आउटफिट के साथ बहुत अच्छा लगता है.
खासियतें:
- इनका अपर पॉलिएस्टर और पॉलीयूरेथेन से बना है
- EVA और सिंथेटिक रबर से बना आउटसोल पकड़ देता है
- लाइटवेट होने के चलते पैरों में थकान नहीं आने देते
- वॉक और रनिंग के लिए दमदार हैं
3. Cult Women Glide Walk Walking Shoes
अगर आपको हर बार शूज पहनने से पहले लेस बांधना पसंद नहीं है, तो Cult Glide Walk के ये वॉकिंग शूज आज ही ऑर्डर कर दें. स्लिप-ऑन डिजाइन के चलते इन्हें पहनना और उतारना आसान हो जाता है. शाम को टहलने जाना हो या आसपास के छोटे-मोटे काम करने हों, इन्हें आसानी से पहना जा सकता है. इनका TPR आउटसोल रोजाना इस्तेमाल होने वाली सतहों पर पकड़ बनाने में मदद करता है. ब्लैक कलर होने की वजह से इन्हें जॉगर्स, लेगिंग्स और कैजुअल ट्राउजर के साथ पहनना भी आसान है.
खासियतें:
- इनका निटेड अपर हवा को आने-जाने में मदद करता है
- EVA मिडसोल पैरों के नीचे अच्छी कुशनिंग देता है
- मोल्डेड PU इनसोल पैरों के आर्च को मीडियम सपोर्ट देता है
- ब्लैक कलर हर आउटफिट पर सूट करता है
4. Decathlon Quechua Men MH100 Hiking Shoes
अगर आप पहाड़ों पर घूमने या ट्रेकिंग करने का प्लान बना रहे हैं, तो नॉर्मल शूज के मुकाबले ऐसे फुटवेयर की जरूरत होती है, जो ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर अच्छी पकड़ दे सकें. Decathlon के ये हाइकिंग शूज खासतौर पर सूखे मौसम में कभी-कभार पहाड़ों पर ट्रेकिंग करने वालों के लिए बनाए गए हैं. इनका ग्रे कलर आउटडोर एक्टिविटी के लिए अच्छा लगता है. लेस वाली डिजाइन की वजह से जूतों को पैरों में अच्छी तरह फिट किया जा सकता है, जिससे रास्ते बदलने पर भी इन्हें पहनकर चलना आसान रहता है. वीकेंड ट्रेकिंग, नेचर ट्रेल्स और कभी-कभार आउटडोर एडवेंचर पर जाने के लिए ये शूज काम आ सकते हैं.
खासियतें:
- इनका रबर सोल असमान और पथरीले रास्तों पर पकड़ देता है
- इसमें आगे की तरफ स्टोन गार्ड दिया गया है
- इनमें दी गई कुशनिंग लंबे समय तक पैदल चलने में मदद करती है
- खासतौर पर हाइकिंग के लिए बनाए गए हैं
5. Cult Active Women Running Sports Shoes
वर्कआउट जितना लंबा होता जाता है, पैरों तक हवा पहुंचना उतना ही जरूरी हो जाता है. Cult के ये रनिंग शूज टेक्सटाइल अपर के साथ आते हैं, जो हवा को आने-जाने में मदद करता है. इनका डिजाइन हल्का है, जिससे इन्हें पहनकर चलना और दौड़ना आसान रहता है. इन शूज का साइज पैरों की बनावट के हिसाब से रखा गया है, जिससे बेहतर सपोर्ट मिलता है. इनमें लेस दिए गए हैं, ताकि आप अपने हिसाब से फिटिंग एडजस्ट कर सकें. इन जूतों में अच्छी कुशनिंग के साथ मीडियम आर्च सपोर्ट भी मिलता है. अगर आप ट्रेडमिल पर दौड़ते हैं या अपनी फिटनेस रूटीन में हल्की जॉगिंग शामिल करना चाहते हैं, तो ये शूज देख सकते हैं.
खासियतें:
- यूनिक कलर कॉम्बिनेशन के साथ आएंगे
- पैरों को बेहतर सपोर्ट देते हैं
- इसपर लगा मैश हवा को आने-जाने में मदद करता है
- हर ट्रैक सूट के साथ पहने जा सकते हैं
Myntra Big Fashion Festival में Cult और Decathlon के शूज अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से शामिल किए गए हैं. आप रोजाना वॉक करते हों, रनिंग पसंद करते हों या कभी-कभार ट्रेकिंग पर जाते हों, इनमें से अपने काम के हिसाब से सही शूज चुन सकते हैं.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील