विज्ञापन

भूलकर भी न होने दें शरीर में इसकी कमी, क्या आप खा रहे हैं सही नमक? जानें और आज ही Amazon से करें ऑर्डर

Ayodeen namak ke fayed: आयोडीन युक्त नमक थायरॉयड और मस्तिष्क विकास के लिए बेहद जरूरी होते है. आयोडीन की कमी से स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में इसे नजरअंदाज न करें. आज ही Amazon पर जाएं, और आयोडीन युक्‍त नमक ऑर्डर करें.

भूलकर भी न होने दें शरीर में इसकी कमी, क्या आप खा रहे हैं सही नमक? जानें और आज ही Amazon से करें ऑर्डर
सेहत के लिए फायदेमंद है आयोडीनयुक्‍त नमक. फोटो: AI

Ayodeen namak ke fayed: हमारे रोजमर्रा के खाने में नमक की अहम भूमिका होती है. दाल हो, सब्जी हो या सलाद, बिना नमक के खाने का स्वाद अधूरा लगता है. क्या आप जानते हैं कि नमक का चुनाव आपकी सेहत पर भी बड़ा असर डाल सकता है? खासकर आयोडीनयुक्त नमक का इस्तेमाल शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है. आयोडीन एक जरूरी पोषक तत्व है, जिसकी मदद से थायरॉइड ग्रंथि सही तरीके से काम करती है. यह ग्रंथि ऐसे हार्मोन बनाती है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म यानी भोजन से ऊर्जा बनाने की प्रक्रिया को नियंत्रित करने में मदद करते हैं. इसके अलावा, आयोडीन बच्चों के मस्तिष्क के विकास, सीखने-समझने की क्षमता और सामान्य शारीरिक विकास के लिए भी जरूरी है.

यही कारण है कि लोग अब अपने घर में इस्‍तेमाल किए जाने वाले नमक पर खास तौर पर ध्‍यान देने लगे हैं. आयोडीन युक्‍त नमक न केवल सेहत के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि शरीर में पोषक तत्‍वों की कमी को भी पूरा करते हैं. अगर आप भी इन्‍हें खरीदना चाहते हैं, तो Amazon आपको मौका दे रहा है टॉप ब्रांड के आयोडीन युक्‍त नमक खरीदने का मौका. लेकिन इसे खरीदने से पहले इसके बारे में पूरी जानकारी लेना बेहद जरूरी है.

खासकर गर्भावस्था के दौरान आयोडीन की पर्याप्त मात्रा बेहद महत्वपूर्ण होती है क्योंकि इस समय बच्चे के मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र का विकास हो रहा होता है. इसलिए हर उम्र के व्यक्ति के लिए आयोडीन की जरूरत को समझना जरूरी है.

शरीर में लंबे समय तक आयोडीन की कमी रहने पर कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. इसकी कमी से थायरॉइड ग्रंथि बढ़ सकती है, जिसे घेंघा रोग कहा जाता है. बच्चों में आयोडीन की कमी मस्तिष्क के विकास को प्रभावित कर सकती है. इससे सीखने और समझने में परेशानी होने के साथ-साथ शारीरिक विकास भी प्रभावित हो सकता है.

यह भी पढ़ें | कड़ाही से लेकर तड़का पैन तक, Amazon Early Deals के इन बर्तनों से फेस्टिव सीजन में किचन का काम हो जाएगा आसान

वहीं, गर्भावस्था में आयोडीन की गंभीर कमी होने पर गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास पर बुरा असर पड़ सकता है. ऐसे में आयोडीन की कमी को हल्के में लेना सही नहीं है. आयोडीन की कमी से बचने का एक आसान तरीका है रोजाना खाने में आयोडीन युक्त नमक का इस्तेमाल करना. यह शरीर में आयोडीन की जरूरत पूरी करने में मदद करता है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि नमक ज्यादा खाया जाए. अधिक नमक खाने से उच्च रक्तचाप और हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए नमक का इस्तेमाल सीमित मात्रा में करना चाहिए.

आयुष मंत्रालय की मानें तो दूध और दही, दालें, कुछ हरी पत्तेदार सब्जियां, आलू और बीज जैसे तिल, कद्दू के बीज और सूरजमुखी के बीज में भी कुछ मात्रा में आयोडीन पाया जाता है.

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: