किचन काउंटर पर इधर-उधर बिखरे मसालों के डिब्बों को आखिरकार सही जगह पर रखना, कपड़ों से ठसाठस भरी अलमारी को बास्केट की मदद से सेट करना या फिर बेड साइड टेबल लैंप लगा देना, ये कुछ ऐसी चीजें हैं जो आपके इंटीरियर को इंस्टेंट बदल देती हैं. कई बार घर में किए गए ये छोटे-छोटे बदलाव भी दिल को बहुत सुकून देते हैं. Amazon Great Indian Festival Sale में ऐसे कई प्रोडक्ट पर बढ़िया डील दी जा रही है, जो आपके घर और किचन के कामों को बेहद आसान बना देंगी. रसोई के सामान को ठीक से जमाने से लेकर बेडरूम को नया लुक देने तक, आज हम आपके लिए कई मजेदार प्रोडक्ट लेकर आए हैं.
हमने Amazon Solimo और Amazon Basics के ऐसे 5 बेहतरीन प्रोडक्ट्स निकाले हैं, जो बिना किसी परेशानी या पेचीदा फिटिंग के आपके घर की रोज की छोटी-मोटी दिक्कतों को चुटकियों में सुलझा देंगे.
यह भी पढ़ें | कड़ाही से लेकर तड़का पैन तक, Amazon Early Deals के इन बर्तनों से फेस्टिव सीजन में किचन का काम हो जाएगा आसान
ये हैं किचन के काम को आसान बनाने वाले Kitchen Essentials
1. Amazon Solimo 4-Layer Revolving Kitchen Trolley
किचन काउंटर पर अक्सर सब्जियों की टोकरियां, मसाले के डिब्बे और खाना बनाने का दूसरा सामान फैल ही जाता है. यह 4-लेयर वाली किचन ट्रॉली इन सारी चीजों को कम जगह में और ऊपर की तरफ करीने से रखने में मदद कर सकती है. यह मजबूत कार्बन स्टील से बनी है और इसमें चार राउंड, जालीदार ट्रे मिलती हैं. हवा पास होती रहने की वजह से इसमें रखा सामान खराब नहीं होता और आसानी से दिखाई भी दे जाता है.
खासियतें:
- नीचे 360 डिग्री घूमने वाले पहिये लगे हैं
- व्हाइट मैट फिनिश स्टाइलिश लगती है
- इसको सेट करने के लिए अलग से नट-बोल्ट कसने की जरूरत नहीं होती
- इसे बाथरूम, बालकनी या घर के किसी भी कॉर्नर में रख सकते हैं
फोटो: Amazon
2. Amazon Solimo Silicone Kitchen And Bath Mats
किचन सिंक के पास खड़े होकर बर्तन धोते-धोते पैरों में दर्द होने लगता है, खासकर तब जब काम लंबा हो. इन दो सिलिकॉन मैट्स का सेट आपके पैरों को आराम देने का काम करने वाला है. इसमें कुशन और फोम भी लगा हुआ है. इस सेट में दो आयताकर मैट मिलते हैं, जिनका साइज 60 × 40 और 120×40cm है. इन्हें आप घर में अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग जगहों पर बिछा सकते हैं.
खासियतें:
- इसका सरफेस वॉटरप्रूफ है
- इसमें पीछे की तरफ पीवीसी बेस दिया गया है, जिससे ये फिसलती नहीं है
- इन पर मल्टीकलर डिजाइन बना है
- लाइटवेट होने के साथ-साथ दमदार है
3. Amazon Basics Stackable Storage Baskets With Lids
वार्डरोब का सामान तब तक ही एकदम परफेक्ट लगता है जब तक कि किसी को सबसे नीचे दबी हुई टी-शर्ट की जरूरत न पड़ जाए. ये एक के ऊपर एक रखी जाने वाली स्टोरेज बास्केट अलमारी में रखी चीजों को करीने से समेटने के काम आती है. इस सेट में पॉलीप्रोपाइलीन प्लास्टिक से बनी तीन मीडियम साइज की आयताकार बास्केट मिलती हैं. हर बास्केट का साइज 36×30× 13cm है और सबके साथ ढक्कन भी आता है ताकि सामान पर धूल न जमे. इन्हें एक के ऊपर एक आराम से जमाया जा सकता है, जिससे अलमारी के अंदर ऊपर की खाली जगह का पूरा इस्तेमाल हो जाता है.
खासियतें:
- इनमें साइड में मजबूत हैंडल दिए गए हैं
- ये बास्केट एक-दूसरे के अंदर फिट हो जाती हैं
- हर बास्केट के लिए ढक्कन दिया गया है
- इन्हें पॉलीप्रोपाइलीन प्लास्टिक से बनाया गया है
फोटो: Amazon
4. Amazon Solimo Borosilicate Glass Food Containers
बची हुई दाल, कटी हुई सब्जियां और घर की बनी चटनी अकसर फ्रिज में इधर-उधर पड़ी रहती हैं. बोरोसिलकेट कांच के डिब्बे इन चीजों को सुरक्षित रखने और फ्रिज में दूर से ही पहचान लेने में बहुत मदद करते हैं. इस सेट में दो ट्रांसपैरेंट डिब्बे मिलते हैं, और हर एक की क्षमता 720ml है. इनका बोरोसिलिकेट कांच काफी मजबूत है,जिसके चलते इन्हें रोज इस्तेमाल किया जा सकता है.
खासियतें:
- इसके ढक्कन एयरटाइट हैं
- यह लीक-प्रूफ डिब्बे हैं
- इन डिब्बों को माइक्रोवेव, फ्रीजर में यूज किया जा सकता है
- इन्हें बोरोसिलिकेट कांच से बनाया गया है
फोटो: Amazon
5. Amazon Basics Teal Green Ceramic Tea Cup Set
शाम की चाय की चुस्की तब और ज़्यादा मजेदार लगती है, जब उसे किसी खूबसूरत कप में सर्व किया जाए. अमेज़न बेसिक्स का यह सिरेमिक टी कप सेट रोज के इस्तेमाल के साथ-साथ दिखने में भी बेहद स्टाइलिश है. इस सेट में 6 कप आते हैं, और हर कप में 180ml चाय आ जाती है. इनका टील ग्रीन कलर, शाइनी सरफेस और गोल्डन कारीगरी काफी क्लासिक लुक देती है.
खासियतें:
- इसकी चमक और फिनिश लंबे समय तक बनी रहती है
- इन्हें नॉन-टॉक्सिक मटीरियल से बनाया गया है
- इस सेट में 6 कप शामिल हैं
- डेली यूज के लिए बेस्ट हैं
फोटो: Amazon
घर को सुंदर और बैलेंस बनाए रखने के लिए हमेशा बहुत महंगे फर्नीचर या हैवी बदलावों की जरूरत नहीं पड़ती. Amazon Great Indian Festival Sale में ट्रॉली से लेकर खूबसूरत डेकोर तक, घर और किचन के लिए ढेरों बेहतरीन ऑप्शन मौजूद हैं. बस ऐसे प्रोडक्ट्स चुनें जो आपकी सच में मदद करें और आपके घर की मौजूदा जगह में फिट हो जाएं.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील



