विज्ञापन

पेट को ठंडक और पाचन को दुरूस्‍त करता है मटके का पानी, आज ही मंगवाएं

गर्मी में फ्रिज का ठंडा पानी अस्थायी राहत देता है, लेकिन मटके का पानी स्वास्थ्य के लिए बेहतर और सुरक्षित होता है. मटके के पानी से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है, पाचन सुधरता है और इम्युनिटी बढ़ती है. मिट्टी के घड़े में रखा पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा और केमिकल मुक्त होता है, जो मौसमी बीमारियों से बचाता है.

पेट को ठंडक और पाचन को दुरूस्‍त करता है मटके का पानी, आज ही मंगवाएं
मटके का पानी है सेहत के लिए फायदेमंद. फोटो: Unsplash

आप तपती धूप से लौटे हैं और मन कर रहा है ठंडा-ठंडा पानी पीने का. आपने फ्रिज से बोतल निकाली, और गटगट पी गए. मजा आया न, गर्मी से थोड़ी राहत मिली? लेकिन उसके बाद क्‍या. उसके बाद सर्द-गर्म से हुआ गले में दर्द, खांसी और जुकाम. यही समय होता है जब हमें मटके की याद आने लगती है. ये न केवल हमारी ठंडे पानी की प्‍यास को बुझाता है, बल्कि शरीर को दमदार फायदे भी देता है. 

यही कारण है कि आज भी घरों में मटके का पानी पीना पसंद किया जाता है. इसकी नेचुरल ठंडक पेट को भी आराम देने का काम करती है. अगर आप भी क्‍ले मटका लेना चाहते हैं, तो Amazon आपके लिए दमदार ऑप्‍शन लेकर आया है. लेकिन इससे पहले आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में-

छोटा किचन भी लगेगा बड़ा और खूबसूरत, इन बेस्ट और अफोर्डेबल Kitchen Organisers की डील्स पर डालें नजर\

गर्मी के बढ़ते टेंपरेचर में शरीर को ठंडक, ताजगी और बैलेंस बनाए रखने का सबसे आसान, कारगर और नेचुरल तरीका है मिट्टी के घड़े या मटके का पानी पीना. हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि फ्रिज का ठंडा पानी अस्थायी राहत तो देता है, लेकिन मटके का पानी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद और सुरक्षित है. खास बात है कि इसका सेहत पर कोई नकारात्मक असर नहीं होता है.  

नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, गर्मियों में ज्यादातर लोग राहत पाने के लिए फ्रिज का पानी पीते हैं, लेकिन इससे गला खराब होने, खांसी या पेट की समस्याएं हो सकती हैं. वहीं, मिट्टी के घड़े में रखा पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा रहता है और शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाता है. इसमें मिट्टी की हल्की सौंधी खुशबू भी आती है, जो पीने में स्वादिष्ट लगती है.

₹1000 से कम में खरीदें स्टाइलिश Bowls, Plates और Dinner Set, ये सस्ती और शानदार डील्स भूलकर भी न करें मिस

एक्सपर्ट्स के अनुसार मटके के पानी के सेवन से कई फायदे मिलते हैं-

इसके सेवन से शरीर का तापमान नियंत्रित रखता है और प्राकृतिक ठंडक मिलती है. पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है. मिट्टी पानी की अशुद्धियों को सोख लेती है, जिससे शरीर के विषैले तत्व बाहर निकलते हैं. इम्युनिटी बढ़ाने में भी यह मदद करता है और शरीर के पीएच लेवल को संतुलित भी रखता है.

आयुर्वेद में मटके के पानी को अमृत के समान माना जाता है. आधुनिक डॉक्टर भी इसे फ्रिज के पानी से बेहतर बताते हैं. मिट्टी के क्षारीय गुण पानी में प्राकृतिक मिनरल्स बढ़ा देते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं. गले, पेट और आंतों के लिए यह पानी सुरक्षित है. बीमार व्यक्ति भी बिना किसी चिंता के इसे पी सकते हैं.

किचन का काम अब होगा मिनटों में, यम्‍मी-टेस्‍टी फूड बनाने में मदद करते हैं ये Tools

गर्मी के मौसम में हाइड्रेटेड रहने का यह सबसे सस्ता, प्राकृतिक और प्रभावी तरीका है. मटके का पानी पूरी तरह केमिकल मुक्त होता है और शरीर को अंदर से स्वस्थ रखता है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह है कि घर में मिट्टी का घड़ा जरूर रखें और गर्मियों में रोजाना इसका पानी पिएं. इससे न सिर्फ शरीर तरोताजा रहेगा, बल्कि कई मौसमी बीमारियों से भी बचाव होगा.

अब देर न करें आज ही अपना फेवरेट मटका ऑर्डर करें

FAQ

सवाल 1: मटके के पानी के क्या फायदे हैं? 
यह शरीर को ठंडक देता है, पाचन सुधारता है, विषैले तत्व निकालता है, इम्युनिटी बढ़ाता है और पीएच संतुलित रखता है.

सवाल 2: फ्रिज के पानी और मटके के पानी में क्या अंतर है?
जवाब: फ्रिज का पानी अस्थायी ठंडक देता है, जबकि मटके का पानी प्राकृतिक ठंडक और स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है.

सवाल 3: क्या मटके का पानी स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है?
जवाब: हां, मटके का पानी पूरी तरह केमिकल मुक्त और सभी के लिए सुरक्षित है.
 

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: