छोटे किचन में काम करना कभी-कभी किसी चुनौती से कम नहीं लगता. किचन स्लैब पर पहले से मिक्सर, मसालों के डिब्बे, केतली और दूसरे सामान रखे होते हैं, ऐसे में नए किचन अप्लायंसेज के लिए जगह निकालना मुश्किल हो जाता है. लेकिन आज की भागदौड़ भरी लाइफ में माइक्रोवेव एक ऐसा उपकरण बन चुका है, जिसकी जरूरत लगभग हर घर में महसूस होती है. बचा हुआ खाना गर्म करना हो, झटपट स्नैक्स बनाना हो या फिर सुबह की जल्दी में कुछ तैयार करना हो, माइक्रोवेव काफी काम आसान कर देता है.
अगर आपके किचन में जगह कम है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. बाजार में कई ऐसे Compact Microwave Ovens मौजूद हैं जो कम जगह घेरते हैं, लेकिन काम बड़े माइक्रोवेव जितना ही करते हैं. हमने ऐसे ही 7 शानदार ऑप्शन चुने हैं, जो रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ आपके किचन को भी ज्यादा भरा-भरा नहीं दिखाएंगे.
| Microwave Oven | फीचर्स | रेटिंग | रेट |
| IFB 24L Solo Microwave | 24 लीटर क्षमता, 69 ऑटो कुक रेसिपी | 4.4 | ₹8,700 |
| Panasonic 20L Solo Microwave | सिल्वर फिनिश डिजाइन, टच कंट्रोल पैनल | 4.3 | ₹7,390 |
| Samsung 28L Slim Fry Convection Microwave | बेकिंग, ग्रिलिंग जैसे ऑप्शन, सिरेमिक कोटिंग सफाई को आसान बनती है | 4.1 | ₹18,090 |
| LG 20L Solo Microwave | 44 ऑटो कुक मेन्यू , कॉम्पैक्ट साइज, I-Wave तकनीक | 4.2 | ₹7,690 |
| Godrej 20L Solo Microwave | 5 पावर लेवल, ऑटो डीफ्रॉस्ट फीचर | 4.2 | ₹5,990 |
खाना गर्म करने से लेकर बेकिंग तक, ये Microwave Ovens मिल रहे हैं शानदार डिस्काउंट पर
1. IFB 24L Solo Microwave
अगर आप ऐसा माइक्रोवेव चाहते हैं जिसमें फैमिली के लिए खाना गर्म करने या रोजमर्रा की कुकिंग का काम आराम से हो जाए, तो यह मॉडल अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसकी 24 लीटर क्षमता सामान्य प्लेट्स और बाउल्स के लिए पर्याप्त जगह देती है, जबकि इसका डिजाइन बहुत ज्यादा जगह नहीं घेरता. इसमें 69 ऑटो कुक रेसिपी मिलती हैं, जिनकी मदद से कई तरह के स्नैक्स, ड्रिंक्स और आसान डिशेज तैयार की जा सकती हैं. साथ ही स्टीम क्लीनिंग, डियोडराइज और पावर सेविंग जैसे फीचर भी दिए गए हैं.
2. Panasonic 20L Solo Microwave
छोटे परिवार, बैचलर या कपल्स के लिए यह माइक्रोवेव काफी सुविधाजनक साबित हो सकता है. इसका सिल्वर फिनिश डिजाइन देखने में अच्छा लगता है और किचन में ज्यादा जगह भी नहीं घेरता. इसमें 51 ऑटो कुक मेन्यू दिए गए हैं, जिससे खाना बनाना और गर्म करना आसान हो जाता है. टच कंट्रोल पैनल इस्तेमाल करने में सरल है और आसानी से साफ भी हो जाता है. साथ ही इसका Vapour Clean फीचर अंदर जमी गंदगी को साफ करने में मदद करता है.
3. Samsung 28L Slim Fry Convection Microwave
अगर आप केवल खाना गर्म करने तक सीमित नहीं रहना चाहते और बेकिंग, ग्रिलिंग जैसे ऑप्शन भी चाहते हैं, तो Samsung का यह माइक्रोवेव आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसकी Slim Fry टेक्नोलॉजी कम तेल में कुरकुरे स्नैक्स तैयार करने में मदद करती है. इसमें कई तरह के कुकिंग मोड दिए गए हैं, जिनसे अलग-अलग डिश बनाना आसान हो जाता है. दही जमाने से लेकर आटा फुलाने और बेकिंग तक के काम इसमें किए जा सकते हैं.
4. LG 20L Solo Microwave
कॉम्पैक्ट साइज में आने वाला LG का यह माइक्रोवेव अपनी कई उपयोगी सुविधाओं के लिए जाना जाता है. इसमें 44 ऑटो कुक मेन्यू दिए गए हैं, जिनकी मदद से कई तरह के स्नैक्स और घरेलू व्यंजन आसानी से तैयार किए जा सकते हैं. इसकी I-Wave तकनीक खाना समान रूप से गर्म करने में मदद करती है. वहीं स्टीम क्लीन फीचर सफाई को आसान बनाता है.
5. Godrej 20L Solo Microwave
Godrej का यह माइक्रोवेव उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है जो सिंपल और उपयोगी फीचर्स वाला मॉडल ढूंढ रहे हैं. इसका कॉम्पैक्ट साइज छोटे किचन के लिए उपयुक्त है और इसका इस्तेमाल खाना गर्म करने, डीफ्रॉस्ट करने और बेसिक कुकिंग के लिए किया जा सकता है. इसमें 5 पावर लेवल दिए गए हैं, जिससे अलग-अलग तरह के खाने के अनुसार सेटिंग बदली जा सकती है. ऑटो डीफ्रॉस्ट फीचर फ्रोजन फूड तैयार करने में समय बचाता है. इसका डिजाइन भी मजबूत और साफ-सुथरा लगता है.
6. Samsung 28L Convection Microwave
यह मॉडल उन परिवारों के लिए बेहतर है जो एक ही उपकरण से कई तरह के काम करना चाहते हैं. इसमें माइक्रोवेव कुकिंग के साथ-साथ बेकिंग, ग्रिलिंग, रीहीटिंग और दही बनाने जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. इसका डिजाइन थोड़ा बड़ा जरूर है, लेकिन कई अलग-अलग उपकरणों की जरूरत को कम कर सकता है.
7. Panasonic 20L Grill Microwave
अगर आप एक ऐसे माइक्रोवेव की तलाश में हैं जो कम जगह ले और ग्रिलिंग का मजा भी दे, तो यह मॉडल अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसका 20 लीटर साइज छोटे किचन के लिए उपयुक्त है. इसमें 38 ऑटो कुक मेन्यू दिए गए हैं, जिससे रोजाना की तैयारी आसान हो जाती है. ग्रिल रैक की मदद से टोस्टिंग और हल्की ग्रिलिंग भी की जा सकती है. इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन किचन में जगह बचाने में मदद करता है.
माइक्रोवेव खरीदते समय सिर्फ उसकी क्षमता ही नहीं, बल्कि आपके किचन की उपलब्ध जगह और जरूरतों को भी ध्यान में रखना चाहिए. अगर आपका काम ज्यादातर खाना गर्म करने तक सीमित है, तो Solo Microwave बेहतर रहेगा. वहीं बेकिंग और ग्रिलिंग पसंद करने वालों के लिए Grill या Convection Microwave ज्यादा उपयोगी साबित हो सकते हैं.
सही Compact Microwave Oven न केवल किचन की जगह बचाता है, बल्कि रोजाना के कामों को भी काफी आसान बना देता है. Amazon पर उपलब्ध इन शानदार ऑप्शंस में से अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही मॉडल चुन सकते हैं.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील