विज्ञापन

ये है Amazon Sale की सबसे सस्ती Deal, ₹99 से भी कम में मिल रहे हैं किचन टूल्स, डेली लाइफ हो जाएगी आसान

Amazon Great Indian Festival Sale से आज हम लेकर आए हैं, किचन में काम आने वाले सबसे जरूरी टूल. मात्र 99 रुपये से कम दाम में आने वाले ये प्रोडक्ट्स टिकाऊ मटेरियल से बने हैं और किचन की सफाई, खाना परोसने जैसे काम करने के लिए फायदेमंद हैं.

ये है Amazon Sale की सबसे सस्ती Deal, ₹99 से भी कम में मिल रहे हैं किचन टूल्स, डेली लाइफ हो जाएगी आसान
अब किचन का काम हो जाएगा आसान. फोटो: AI

कई बार ऐसा होता है जब किचन में किसी छोटी-सी चीज की जरूरत होती है, लेकिन वह समय पर अकसर मिलती नहीं है. ऐसे में हम घर में मौजूद दूसरी चीजों से ही जुगाड़ करके अपना काम चला लेते हैं. उदाहरण के तौर पर समझें तो भुट्टे के दाने निकालने के लिए चाकू का इस्तेमाल करना, कॉर्नर की सफाई के लिए पुराने टूथब्रश यूज करना या गर्म तवे पर टिश्यू पेपर से तेल फैलाना. इन तरीकों से काम तो हो जाता है, लेकिन सही सामान अगर किचन में हो, तो काम न केवल आसान लगता है, बल्कि समय भी बचता है.

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि Amazon Great Indian Festival Sale अभी लाइव है, ऐसे में घर और किचन में काम आने वाली कई चीजें इस सेल में किफायती दामों पर ऑफर की जा रही हैं. मजेदार बात यह है कि इनके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. इनमें डेजर्ट स्पन, सफाई करने वाले ब्रश और किचन को बैलेंस रखने वाले हुक जैसी चीजें शामिल हैं. अगर आप कम बजट में घर के लिए काम की चीजें खरीदना चाहते हैं, तो आज हम आपको केवल 99 रुपये के अंदर आने वाले दमदार प्रोडक्ट लेकर आए हैं.

Amazon Great Indian Festival: Top 7 Home And Kitchen Essentials Under ₹99

Photo Credit: Amazon

ये हैं किचन में डेली यूज किए जाने वाले टॉप प्रोडक्‍ट

1. AATMDAY Gold Tone Dessert Spoon Set

डेजर्ट खाने के लिए सिंपल स्‍पून की जगह कुछ डिफरेंट यूज करें. इस सेट में चार चम्मच दिए गए हैं. गोल्डन कलर की ये स्‍पून अलग-अलग शेप में आती हैं, जो हर किसी को अट्रैक्‍ट करती हैं. इनके लंबे और पतले हैंडल इन्हें अलग लुक देते हैं. गेस्‍ट के सामने आइसक्रीम, दही और पुडिंग सर्व करने के लिए ये काफी सही लगते हैं. चाय और कॉफी मिलाने के लिए भी इनका इस्तेमाल किया जा सकता है.

खासियतें: 

  • इन्‍हें प्लास्टिक मटेरियल से बनाया गया है 
  • स्‍मूथ फिनिश के चलते काफी स्‍टाइलिश लगते हैं
  • फ्लावर और हार्ट शेप में आते हैं
  • डाइनिंग टेबल पर शोपीस के तौर पर यूज कर सकते हैं

2. AATMDAY Silicone Fruit And Vegetable Cleaning Brush

आलू, गाजर और शकरकंद जैसी सब्जियों पर अकसर मिट्टी लगी रह जाती है. इन्हें सिर्फ पानी से धोने पर कई बार गंदगी पूरी तरह साफ नहीं होती. ऐसे में यह ब्रश इस्‍तेमाल किया जा सकता है. इसे सिलिकॉन से बनाया गया है. इससे सब्जियों को रगड़कर साफ किया जा सकता है. जिन लोगों को पतले हैंडल वाले ब्रश पकड़ने में परेशानी होती है, वे भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे डिशवॉशर में साफ किया जा सकता है. 

खासियतें:

  • फूड-ग्रेड सिलिकॉन से बना है
  • इस पैक में दो ब्रश मिलते हैं
  • हर ब्रश करीब 10cm लंबा है
  • पकड़ने के लिए इसमें फिंगर होल्डर मौजूद है

3. AATMDAY Magic Eraser Cleaning Sponge

दीवार पर पेंसिल के निशान, जूतों के दाग और कई जिद्दी निशान साफ करना कई बार मुश्किल हो जाता है. और दीवाली का मौका हो, तो और टेंशन होने लगती है. इसलिए ये स्‍पंज निशान हटाने में आपकी मदद कर सकता है. इसे इस्तेमाल करने के लिए पहले स्पंज को गीला करें. फिर इसे हल्का दबाकर इसमें से एक्‍स्‍ट्रा पानी निकाल दें. इसके बाद दाग वाली जगह को धीरे-धीरे साफ करें. इसके इस्तेमाल के लिए अलग से क्लीनिंग डिटर्जेंट लगाने की जरूरत नहीं होती.

खासियतें:

  • इस पैक में दो स्पंज दिए गए हैं
  • इनसे बाथरूम की टाइल्स, किचन प्‍लेटफॉर्म और प्लास्टिक फर्नीचर साफ कर सकते हैं 
  • इसमें पावरफुल माइक्रो-एब्रेसिव फोम टेक्नोलॉजी यूज की गई है
  • यह मेलामाइन फोम से बना है

4. AATMDAY Self-Adhesive Golden Hooks

आपने देखा होगा कि किचन काउंटर पर अकसर सामान बिखरा रहता है, कितने ही कॉर्नर बना लें, सामान सिमटता ही नहीं है. AATMDAY के ये सेल्फ-एडहेसिव हुक छोटी चीजों को सही जगह पर रखने में मदद कर सकते हैं. इन्हें लगाने के लिए दीवार में छेद भी नहीं करना पड़ता. इनके पीछे चिपकने वाली पट्टी लगी होती है. इन्हें चिकनी टाइल्स, कांच, मेटल की सतह पर लगाया जा सकता है. इन पर हल्के किचन के सामान, तौलिए, चाबियां टांगी जा सकती हैं. 

खासियतें:

  • छोटा और चौकोर शेप के चलते ये ज्यादा जगह नहीं घेरते
  • इस पैक में गोल्डन कलर 10 हुक मिलते हैं
  • इनको स्‍टेनलेस स्‍टील से बनाया गया है
  • किचन को व्‍यवस्थित रखते हैं

5. AATMDAY Silicone Pastry And Basting Brush

खाने पर स्‍पून से ऑयल फैलाने पर कई बार तेल एक जगह ज्यादा और दूसरी जगह कम लग जाता है. पेस्ट्री, ग्रिल की हुई सब्जियां और घर पर बनने वाले स्नैक्स तैयार करते समय ऐसा हो सकता है. यह सिलिकॉन ब्रश ऑयल, मक्खन और सॉस को खाने पर अच्छी तरह फैलाने में मदद करता है. इसमें सिलिकॉन के ब्रिसल्स और लाइट हैंडल दिया गया है. इसकी मदद से खाने पर मैरिनेड भी आसानी से लगाया जा सकता है. 

खासियतें: 

  • ब्रिसल्स इस्तेमाल के दौरान टूटते नहीं हैं
  • यह ब्रश 230 डिग्री सेल्सियस तक का टेम्‍परेचर सह सकते हैं
  • ये ब्रश बीपीए फ्री हैं
  • इन्‍हें सिलिकॉन से बनाया गया है

Amazon Great Indian Festival में 99 रुपये से कम में आने वाले ये सभी प्रोडक्‍ट किचन के काम को मजेदार बना देते हैं. ये होम और किचन प्रोडक्ट्स खाना बनाने, सफाई करने, चीजें सर्व करने और सामान को  बैलेंस रखने में काम आ सकते हैं. लेकिन खरीदने से पहले प्रोडक्ट का साइज, मटीरियल और रिटर्न पॉलिसी जरूर देख लें. इससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही सामान चुन पाएंगे.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: