विज्ञापन

Best Electric Rice Cooker For Home: कम बिजली में बनाएं परफेक्ट चावल और पुलाव, चेक करें फीचर्स और प्राइस

अब आपको बिरयानी, स्‍लो कुकिंग, स्‍टीम राइस बनाने के लिए अलग-अलग कुकर खरीदने की जरूर नहीं है. Amazon बेहद किफायती दाम में टॉप ब्रांड के ऐसे कुकर लेकर आया है, जिसमें आप राइस समेत कई टेस्‍टी डिशेज तैयार कर सकते हैं.

Best Electric Rice Cooker For Home: कम बिजली में बनाएं परफेक्ट चावल और पुलाव, चेक करें फीचर्स और प्राइस
इलेक्ट्रिक राइस कुकर हो गए सस्‍ते. फोटो: AI

दाल बनकर तैयार है, आलू भुजिया पक चुकी है और चावल में सीटी आ चुकी है.  लेकिन जैसे ही आप परिवार को खाना सर्व करने के लिए कुकर का ढक्कन हटाते हैं, पता चलता है कि चावल नीचे से जल चुके हैं. ये नजारा आमतौर पर देखने को अकसर मिल ही जाता है.  इन सब चीजों में आपको लग रहा होगा चावल पकाना सबसे आसान है, लेकिन जब अचानक कोई फोन आ जाए, कुकर की सीटी पर ध्यान देना पड़े या एक ही चूल्हे पर तीन-तीन चीजें पक रही हों, तो अकसर चावल जल जाते हैं. यही वजह है कि आज का मॉडर्न इलेक्ट्रिक राइस कुकर केवल चावल पकाने का ही काम नहीं करता. अब इनमें से कुछ कुकर में राजमा भी पक जाते हैं, सब्जियां स्‍टीम में बन जाती हैं, दलिया आसानी से गल जाता है और दही भी जम जाती है. वहीं कुछ मॉडल ऐसे भी हैं जो सिर्फ चावल पकाने का काम बड़ी सादगी और सफाई से करते हैं. अगर आपके घर में हफ्ते में कई बार चावल बनता है, तो ऐसा कुकर आपके काम को बेहद आसान बना सकता है.

अब सवाल उठता है कि सही राइस कुकर कैसा होना चाहिए, आमतौर पर यह बात इस पर निर्भर करती है कि आप कितने चावल बना रहे हैं, आपकी किचन में कितना स्‍पेस है और आपको कितने एक्‍स्‍ट्रा फीचर्स चाहिए. जैसे अगर आप अकेले रहते हैं या घर में 2 लोग हैं, तो छोटा कुकर सही रहता है, जबकि मल्टीफंक्शनल बड़े कुकर में आप खिचड़ी से लेकर बिरयानी तक सब कुछ बना सकते हैं. अगर आप इन्‍हें खरीदना चाहते हैं, तो हम आपको Amazon से बेस्‍ट कुकर लेकर आए हैं.

प्रोडक्‍टरेटिंंग कीमत
Wonderchef Nutri-Pot4.0₹7,499
Nutricook Smart Pot 24.5₹7,998
Pigeon Joy Rice Cooker3.9₹1,419
AGARO Regal Electric Rice Cooker4.0₹4,499
CUCKOO Multifunction Rice Cooker4.1₹7,693

ये हैं सात बेहतरीन राइस कुकर जिन पर आप विचार कर सकते हैं.

1. Wonderchef Nutri-Pot

यह 7-इन-1 इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर है. ये उन घरों के लिए बना है जहां एक ही कुकर में कई तरह की डिशेज बनाई जाती हैं. इसमें 18 प्रीसेट ऑप्शन दिए गए हैं. इसमें प्रेशर कुकिंग, स्लो कुकिंग के साथ-साथ चावल या बिरयानी भी बनाई जा सकती  है. 3 लीटर का ये कुकर छोटी फैमिली के लिए परफेक्‍ट कहा जा सकता है. इसमें अंदर का हिस्‍सा हार्ड एनोडाइज्ड एल्युमिनियम से तैयार किया गया है जो एक समान हीट पैदा करता है. इसमें 30 मिनट से लेकर 24 घंटे तक का डिले टाइमर सेट किया जा सकता है.

2. Nutricook Smart Pot 2

यह 5.7 लीटर वाला स्मार्ट पॉट उन घरों के लिए सही कहा जा सकता है, जहां ज्यादा मात्रा में खाना बनता है या लोग एक साथ कई दिनों के लिए मील प्लान करना पसंद करते हैं. इसमें 9 फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें प्रेशर कुकिंग, राइस कुकिंग, स्टीमिंग, स्लो कुकिंग, सू-विड और दही जमाना जैसे फीचर्स शामिल हैं. इसका अंदर का हिस्‍सा स्टेनलेस स्टील से तैयार‍ किया गया है. सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें नौ सेफ्टी फीचर्स भी आपको मिल जाएंगे.

3. Pigeon Joy Rice Cooker

ये जरूरी नहीं है कि आपको अपनी सहेली की तरह ढेरों मेनू वाले डिजिटल कंट्रोल पैनल की जरूरत हो. 1 लीटर का ये राइस कुकर आपके काम को बेहद आसान बना सकता है. अगर आपके घर में कम लोग हैं, तो ये कुकर आपको बिना सोचे ऑर्डर जरूर करना चाहिए. यह 400 वाट के हीटिंग सिस्टम पर चलता है और इसके साथ एल्युमिनियम का पॉट, नापने वाला कप और चम्‍मच भी मिलता है. 

4. AGARO Regal Electric Rice Cooker

अगर आप अलग-अलग तरह के अनाज पकाना पसंद करते हैं, तो ये राइस कुकर आपको बहुत सहूलियत देने वाला है. इसमें व्‍हाइट राइस, ब्राउन राइस, छोटे दाने वाले चावल और लो-कार्ब राइस पकाने के लिए पांच अलग-अलग मोड दिए गए हैं. इसकी फजी लॉजिक तकनीक अपने आप टेम्‍परेचर और टाइम को एडजस्ट कर लेती है, जिससे चावल हमेशा सही तरह से पकते हैं. इसके अलावा इसमें दलिया बनाने, स्टीम करने और स्लो कुकिंग के मोड भी दिए गए हैं.

5. CUCKOO Multifunction Rice Cooker

यह मॉडल कुकिंग के 13 ऑप्‍शन आपको देने वाला है. इसमें आप व्‍हाइट राइस, ब्राउन राइस, दलिया, बिरयानी और यहां तक कि केक भी बना सकते हैं. इसका स्मार्ट एल्गोरिदम पूरी कुकिंग प्रोसेस को खुद मैनेज करता है. इसमें चावल के टेक्सचर को चुनने के लिए तीन सेटिंग दी गई हैं, जिससे आप अपनी पसंद के हिसाब से सॉफ्ट, हल्‍की गीले या खिले-खिले चावल पका सकते हैं. 

अच्छा इलेक्ट्रिक राइस कुकर आपके डिनर और लंच को आसान बना देता है. जिन घरों में डेली राइस बनते हैं उनके लिए Pigeon का मॉडल बेस्‍ट कहा जा सकता है, वहीं Nutricook, Wonderchef और CUCKOO जैसे ब्रांड आपको एक साथ कई डिशेज बनाने में मदद करते हैं. देर न करें, अब गेस्‍ट के आने के बाद परेशान होने से बेहतर है, Amazon पर मौजूद इन कुकर को अपना बनाया जाए.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: