विज्ञापन

Smart Accessories: हर फोन कवर में आसानी से फिट हो जाएंगे ये मजबूत नायलॉन और पॉलिएस्टर फोन लैनयार्ड्स, देखें

स्मार्टफोन लैनयार्ड और क्रॉसबॉडी स्ट्रैप से फोन हमेशा न केवल आपके पास रहता है बल्कि आपके हाथों को बांधे बिना आपको एंज्‍वॉय करने का पूरा मौका भी देता है.

Smart Accessories: हर फोन कवर में आसानी से फिट हो जाएंगे ये मजबूत नायलॉन और पॉलिएस्टर फोन लैनयार्ड्स, देखें
अब फोन रहेगा हमेशा सुरक्षित. फोटो: AI

 Top Lanyards Deals: सफर या हाइकिंग के दौरान अगर स्मार्टफोन हाथ में हो, तो कई तरह की परेशानियां होती हैं. किसी अनजान गली में रास्ता देखना हो, बोर्डिंग पास दिखाना हो, आसपास की फोटो लेनी हो या घर वालों से बात करनी हो, मोबाइल पास रहने से हर काम फटाफट हो जाता है. अब हर छोटी बात के लिए बार-बार हैंडबैग, पिट्ठू बैग या जेब में हाथ डालने से अच्छा है कि आप फोन लैनयार्ड या क्रॉसबॉडी स्ट्रैप का सहारा लें. इसकी मदद से आपका फोन हर वक्त आपकी बॉडी से टच रहता है और दूसरे काम करने के लिए आपके दोनों हाथ भी एकदम फ्री रहते हैं, शायद यही कारण भी है कि मार्केट में इनके कई तरह के डिजाइन मिल जाते हैं. इनमें गले में डालने वाली सिंपल डोरी से लेकर कंधे पर तिरछा लटकाने वाले स्‍ट्रैप और की रिंग या पर्स में फंसने वाले छोटे हुक तक सब कुछ शामिल है.

कुछ स्ट्रैप के साथ खास टेदर टैब भी आते हैं, जो पूरे कवर वाले मोबाइल केस में भी आराम से फिट हो जाते हैं. वहीं कुछ में फोन टांगने के कई अलग-अलग तरीके दिए जाते हैं, ताकि आपको पूरा आराम मिल सके. इनकी मदद से आप घूमने-फिरने, रोज के आने-जाने, शॉपिंग या किसी भी सफर के लिए अपने बजट के हिसाब से सही चीज चुन सकते हैं.

यह भी पढ़ें | आरामदायक और स्मूथ Gaming Experience के लिए आज ही ₹2000 से कम में खरीदें ये बेस्ट Gaming Accessories

ये हैं 500 रुपये में आने वाले बेस्‍ट Phone Lanyards और Crossbody Straps 

1. Portronics KeyLink C 60W Type C to C Flat Keychain Lanyard Cable

चार्जिंग केबल के साथ अलग होने वाला लैनयार्ड टैग इस प्रोडक्‍ट की खासियत है. जो लोग मोबाइल से जुड़ा सारा जरूरी सामान हमेशा साथ रखना चाहते हैं, उनके लिए यह बड़े काम की चीज है. सफर के वक्त आप इस केबल को अपनी चाबियों, बैग या पर्स के साथ लटकाकर बड़े आराम से ले जा सकते हैं.

खासियतें:

  • 60W टाइप-सी फास्ट चार्जिंग
  • की-रिंग शेप
  • फोन लैनयार्ड हुक
Photo: AI

Photo: Amazon


2. AccuPrints Sumiko Adjustable Polyester Phone Lanyard

फोन लैनयार्ड खास उन लोगों के लिए बना है जो सफर, शॉपिंग या रोज आने-जाने के समय अपने फोन को बिना किसी परेशानी के साथ रखना चाहते हैं. इसमें छोटा-बड़ा होने वाला पॉलिएस्टर नेक स्ट्रैप मिलता है. यह फोन टेदर पैड के साथ काम करता है, जिसकी वजह से आप इसे गले में डाल सकते हैं या कंधे से तिरछा करके पहन सकते हैं.

खासियतें:

  • पॉलिएस्टर नेक स्ट्रैप
  • टेदर पैड
  • चार्जिंग पोर्ट को कवर नहीं करता

3. Xfopz Adjustable Cell Phone Lanyard Crossbody Neck Strap

जो लोग अपने डेली सफर में मोबाइल का इस्तेमाल बहुत ज्यादा करते हैं, उनके लिए यह प्रोडक्‍ट एकदम सही है. यह कई अलग-अलग कलर्स में आता है. इसे गले में या बॉडी के आर-पार लटकाने के लिए तैयार किया गया है, ताकि घूमने, साइकिल चलाने, शॉपिंग करने या बाहर के किसी भी काम के दौरान फोन तुरंत आपके हाथ में आ सके.

खासियतें:

  • छोटा-बड़ा होने वाला क्रॉसबॉडी नेक स्ट्रैप
  • नायलॉन से बना
  • पतला है
  • 120cm लंबाई

4. Vanjua Adjustable Cell Phone Lanyard Crossbody Neck Strap

इस फोन लैनयार्ड को कुछ इस तरह डिजाइन किया गया है कि स्मार्टफोन हर पल आपकी पहुंच में रहे और आप सफर का पूरा मजा ले सकें. इसके क्रॉसबॉडी पट्टे को छोटा करके गले का लैनयार्ड भी बनाया जा सकता है.

खासियतें:

  • 43cm से 80cm तक घटा-बढ़ा सकते हैं
  • दो फोन टेदर टैब
  • पॉलिएस्टर नायलॉन मटेरियल से बना
  • एडजस्‍टेबल है

5. FEXLARO Adjustable Nylon Crossbody Phone Lanyard Strap

इस स्ट्रैप में एक ही पट्टे के अंदर फोन टांगने के 3 अलग तरीके मिलते हैं, जो सफर या रोज के इस्तेमाल में बहुत आराम देते हैं. इसे कंधे पर लटकाने वाले पट्टे के अलावा कलाई के पट्टे या गले की डोरी की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

खासियतें:

  • नायलॉन से बना
  • कम्पैटिबल पैच
  • कई कलर्स में उपलब्‍ध

जो यात्री सफर के दौरान रास्ता देखने, फोटो खींचने, टिकट दिखाने और बातचीत करने के लिए स्मार्टफोन पर निर्भर रहते हैं, उनके ट्रैवल बैग में क्रॉसबॉडी स्ट्रैप या फोन लैनयार्ड जरूर होना चाहिए. आपके लिए कौन-सा ऑप्‍शन सही रहेगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे किस तरह पहनना चाहते हैं, इसका कपड़ा या मटेरियल कैसा है, यह कितना एडजस्ट हो सकता है और क्या यह आपके मौजूदा फोन कवर के साथ ठीक से फिट हागा. Amazon पर उपलब्‍ध ये सभी ऑप्‍शन बेहद कम दाम में आपका इंतजार कर रहे हैं.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: