विज्ञापन

Suede Bags: छूने में मखमली और वजन में हल्के, Amazon पर मिल रहे हैं Suede के ये खूबसूरत बैग

Offers on Suede Bags:सर्दियों में स्वेड बैग अचानक से ट्रेंड करने लगते हैं, ये काफी लाइटवेट, सॉफ्ट और कई कलर्स में मिल जाते हैं. Amazon पर फॉक्स स्वेड के कई बैग मोजूद हैं, जिन्‍हें बेहद कम दाम में आप अपना बना सकते हैं.

Suede Bags: छूने में मखमली और वजन में हल्के, Amazon पर मिल रहे हैं Suede के ये खूबसूरत बैग
Offers on Suede Bags: ट्रेंड कर रहे हैं स्वेड बैग. फोटो: AI

Offers on Suede Bags: जब भी ठंड आती है, तो अलमारी, पलंग, या बक्से से स्वेटर और शॉल तो बाहर निकल आते हैं, लेकिन हमारा बैग वही पुराना रह जाता है. अब वो शाइनिंग वाला ब्‍लैक बैग जो आप पूरी गर्मी लेकर घूमती हैं, सर्दियों के कैमल कोट या मस्टर्ड कार्डिगन के साथ थोड़ा अजीब लगने लगता है. ठंड आते ही स्वेड (suede) बैग सबसे ज्यादा ट्रेंड करने लगते हैं. ये छूने में सॉफ्ट और लाइट रेशेदार होते हैं, और ब्राउन स्वेड तो सर्दियों के लगभग हर कलर के कपड़ों पर आराम से चल जाता है. कॉफी, चॉकलेट और टैन शेड्स जींस के साथ-साथ कुर्ते पर भी खूब खिलते हैं. Amazon पर इस वक्त ऐसे कई अच्छे ऑप्शन मिल रहे हैं, जिनमें से ज्यादातर फॉक्स स्वेड में हैं.

लेकिन स्‍वेड बैग कार्ट में डालने से पहले बस एक छोटी सी बात जान लें. Befen वाले बैग को छोड़कर यहां बताए गए बाकी सभी बैग फॉक्स स्वेड हैं, जिन्हें संभालना असली स्वेड के मुकाबले काफी आसान होता है. ये काफी लाइटवेट होते हैं और अगर आप इन्हें कार की डिग्गी में भी फेकेंगे, ये खराब नहीं होते. फिर भी इन्हें बारिश के पानी से बचाएं और कभी-कभार मुलायम ब्रश से झाड़ती रहें. 

यह भी पढ़ें | सूटकेस में कपड़ों के साथ जूते रखने में लगता है डर? ₹500 के अंदर खरीदें ये 5 बेस्ट वॉटरप्रूफ शू बैग्स

₹11,000 के ये हैं टॉप Suede Shoulder Bags

1. hibear Brown Suede Purse, Chocolate Faux Suede Shoulder Bag

यह बैग डार्क कॉफी ब्राउन कलर का है और देखने में क्लासी लुक देता है. यह काफी खुला-खुला सा होबो बैग है, इसलिए इसके बीच वाले हिस्से में आईपैड, वॉलेट, फोन और पाउच आराम से आ जाता है. इसके बीच में जिप लगी है, और दोनों किनारे मैग्नेट से चिपक कर बंद होते हैं. 

खासियतें:

  • इसका बाहर का कपड़ा स्वेड का है
  • लाइटवेट लगता है
  • हर इवेंट में कैरी किया जा सकता है
  • ऑफिस और फंक्शन दोनों जगह यूज कर सकते हैं

2. befen Genuine Leather Women's Handbag, Suede Hobo Bag in Coffee

यह होबो बैग सॉफ्ट कॉफी स्वेड में असली काउहाइड लेदर से बना है. यह करीब 30cm चौड़ा है, तो इसमें आईपैड, बुक, वॉटर बोतल और आपका वॉलेट सब कुछ आराम से आ जाता है. इसके साथ एक छोटा हैंडल और अलग होने वाली लंबी स्ट्रैप मिलती है, जिससे आप इसे तीन अलग-अलग तरीकों से लटका सकती हैं. 

खासियतें:

  • असली काउहाइड स्वेड से बना है
  • इसमें डिटेचेबल स्ट्रैप दिया गया है
  • बाहर की तरफ जिप वाली पॉकेट भी है
  • अंदर की तरफ ढेर सारी जेबें दी गई हैं

3. Jusavie Suede Crescent Shoulder Bag, Brown

यह बैग हाफ मून यानी क्रिसेंट शेप का है, जो कंधे पर टांगने पर बिल्कुल बांह के नीचे सेट हो जाता है. इसका बाहरी हिस्सा ब्राउन स्वेड का है और ऊपर से जिप से बंद होता है. आप इसे ऊपर के हैंडल से पकड़ सकती हैं या फिर क्रॉसबॉडी करके भी टांग सकती हैं.

खासियतें:

  • इसकी शेप काफी यूनिक है
  • जिप टॉप
  • PU लेदर से बनाया गया है
  • जरूरी सामान के लिए इसमें काफी स्पेस भी है

4. KAOBIO Suede Hobo Bag for Women, Retro Slouchy Shoulder Tote

बड़ा साइज इस बैग की खासियत है. इसकी सिलाई काफी मजबूत है. कंपनी ने उन जगहों पर सिलाई को और पक्का किया है जहां स्ट्रैप बैग से जुड़ती है, क्योंकि अक्सर बैग यहीं से सबसे पहले फटते हैं. 

खासियतें:

  • स्लाउची होबो शेप
  • मजबूत स्ट्रैप सीम
  • ओपन टॉप 

5. AFKOMST Faux Suede Bucket Bag With Drawstring

यह बैग ब्राउन फॉक्स स्वेड में बाल्टी यानी ये है बकेट शेप का यूनिक बैग, जो ऊपर से एक डोरी खींचकर बंद होता है. इसमें ब्रॉन्ज-टोन हार्डवेयर और दो छोटे लटकन (टैसल्स) लगे हुए हैं, जो इसे थोड़ा बोहो लुक देते हैं. इसके साथ दो स्ट्रैप्स मिलती हैं, एक छोटी हाथ में पकड़ने के लिए और एक लंबी कंधे पर क्रॉसबॉडी टांगने के लिए.

खासियतें:

  • ड्रॉस्ट्रिंग क्लोजर
  • दो स्ट्रैप दिए गए हैं
  • टैसल वर्क किया गया है
  • अंदर एक जिप पॉकेट भी दी गई है

ये पांचों बैग आपको सर्दियों के लिए वही सॉफ्ट ब्राउन स्वेड लुक देते हैं, बस सबकी बनावट अलग-अलग है. कुछ बैग पार्टी के लिए, तो कुछ ऑफिस में भी आपका स्‍टाइल बनाए रखेंगे. पर ध्‍यान रहे, स्वेड को नया जैसा रखने के लिए बस मुलायम ब्रश साथ रखें, और आज ही Amazon से इन बैग को मंगा लें.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: