विज्ञापन

कड़ाही से लेकर तड़का पैन तक, Amazon Early Deals के इन बर्तनों से फेस्टिव सीजन में किचन का काम हो जाएगा आसान

Amazon Great Indian Festival 8 अक्‍टूबर से लाइव होने वाला है. लेकिन इससे पहली अर्ली डील के जरिए आपके पास मौका है, जब आप अपने किचन के बर्तनों को बदलकर बेहतर क्‍वालिटी के ऑप्‍शन ऑर्डर कर सकते हैं.

कड़ाही से लेकर तड़का पैन तक, Amazon Early Deals के इन बर्तनों से फेस्टिव सीजन में किचन का काम हो जाएगा आसान

किचन के लिए जब भी नए बर्तन खरीदने की बात आती है, तो हमें लगता है कि अब मोटी कीमत देनी होगी. लेकिन इस बार आपकी सोच गलत साबित होने वाली है. अगर आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए नए बर्तन खरीदना चाहते हैं, तो यह बहुत सही मौका कहा जा सकता है. Amazon Sale में बहुत कम दाम में कई बढ़िया बर्तन ऑफर किए जा रहे हैं. बर्तनों के मटेरियल की बात करें तो लोहे यानी कास्ट आयरन के बर्तन थोड़े मोटे और भारी होते हैं. ये गर्म होने में थोड़ा समय लेते हैं, लेकिन एक बार गर्म हो जाएं तो बहुत देर तक गर्म रहते हैं. इसलिए धीमी आंच पर पकाने या हल्का तलने के लिए ये बहुत सही रहते हैं. लोहे के बर्तन को धोने के बाद तुरंत सुखाकर उस पर थोड़ा-सा तेल लगा देना चाहिए, ताकि उसमें जंग न लगे.

वहीं दूसरी तरफ ट्राई-प्लाई स्टील के बर्तन तीन लेयर से मिलकर बनते हैं. इनके बीच की परत गरमाहट को पूरे बर्तन में एक बराबर फैला देती है, जिससे खाना कहीं से जलता नहीं है और एक बराबर पकता है. स्टील के बर्तनों की देखभाल करना बहुत आसान होता है. इन्हें आप आराम से धो सकते हैं और खट्टी चीजें जैसे टमाटर या इमली की सब्जी बनाने के लिए ये एकदम बेस्ट हैं अगर आपको सही बर्तन चुनना है तो अपने खाने के हिसाब से चुनें. तलने के लिए लोहे का बर्तन अच्छा है, और रोज की सब्जी या दाल के लिए स्टील का बर्तन ज्यादा बेहतर है. Amazon Great Indian Festival की Early Deal में बर्तनों पर बंपर ऑफर दिया जा रहा है.

यह भी पढ़ें | बिना कोयले और गैस के घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा कबाब-सैंडविच, इन Electric Flat Grills पर मिल रही है भारी छूट

यह भी पढ़ें | Amazon Sale: रोज-रोज ठंडा खाना खाने की टेंशन खत्‍म, कम दाम में ऑर्डर करें ये लीकप्रूफ और वाटरप्रूफ लंच बैग्स

प्रोडक्‍टमटेरियलसाइज/कैपेसिटीरेटिंगकीमत
Lifelong Cast Iron Kadhai 20cm With Wooden Spatulaकास्‍ट आयरन से बना है20 cm4.2/5₹749
AGARO Regency Tri-Ply Steel Kadai, 2.75Lतीन लेयर स्‍टेनलेस स्‍टील लगाई गई है2.75 litres4.3/5₹1,890
Bergner Excalibur Lightweight Cast Iron Tadka Pan With Lid, 12cmलाइटवेट कास्‍ट आयरन से बना है12 cm4.6/5₹1,949
Bergner Argent Triply 16cm Saucepan With Stainless Steel Lidतीन लेयर स्‍टेनलेस स्‍टील लगाई गई है16 cm4.5/5₹2,399
Bergner Excalibur Lightweight Cast Iron 18cm Breakfast Panलाइटवेट कास्‍ट आयरन से बना है18 cm5.0/5₹2,999

ये हैं Amazon Sale में मिल रहे टॉप 5 बर्तन

1. Lifelong Cast Iron Kadhai 20cm With Wooden Spatula

यह कढ़ाई थोड़ी चीजों को तलने, सब्जियां पकाने और एक-दो लोगों का खाना बनाने के लिए बिलकुल सही है. लोहे से बनी होने की कारण से इसमें आंच एक जैसी रहती है और खाना अच्छे से पकता है. इसके साथ डिब्बे में एक लकड़ी का पलटा भी बिल्कुल फ्री मिलता है.

खासियतें:

  • लोहे की मजबूत बनावट जो गरमाहट बनाए रखती है
  • 20cm का परफेक्‍ट साइज
  • साथ में लकड़ी का पलटा भी मिलता है
  • सब्जी बनाने और तलने के लिए गहरे किनारे दिए गए हैं

2. AGARO Regency Tri-Ply Steel Kadai, 2.75L

यह स्टील की कढ़ाई पूरे परिवार का खाना बनाने के लिए बिल्कुल सही है. इसमें आप पनीर की सब्जी से लेकर पकोड़े तक सब बना सकते हैं. इसका तला 3 लेयर वाला है, जिससे गरमाहट पूरे बर्तन में फैलती है और खाना नीचे से जलता नहीं है.

खासियतें:

  • इसमें 3 लेयर का तला दिया गया है
  • 2.75 लीटर की वजह से बड़े परिवारों के लिए बनी
  • स्टील की बॉडी
  • सब्जी और स्नैक्स दोनों के लिए सही है

3. Bergner Excalibur Lightweight Cast Iron Tadka Pan With Lid, 12cm

यह छोटा सा पैन दाल या सब्जी में तड़का लगाने के लिए ही बना है. इसमें आप तेल, जीरा, कढ़ी पत्ता और मिर्च आसानी से भून सकते हैं. इसके साथ मिलने वाला ढक्कन तेल के छींटों को बाहर आने से रोकता है, जिससे गैस गंदी नहीं होती.

खासियतें:

  • तड़का लगाने के लिए 12cm का छोटा साइज
  • लोहे से बने होने के बाद भ्‍ज्ञी काफी लाइट है
  • इसमें खाना चिपकता नहीं है
  • छींटों से बचाने के लिए इसके साथ ढक्कन भी मिलेगा

4. Bergner Argent Triply 16cm Saucepan With Stainless Steel Lid

इस छोटे बर्तन का इस्तेमाल दूध उबालने, चाय बनाने, चावल पकाने या सूप गर्म करने के लिए किया जा सकता है. इसका 3 लेयर वाला तला गरमाहट को एक जैसा रखता है, जिससे दूध या चाय नीचे चिपकती नहीं है. साथ में दिया गया ढक्कन भाप को अंदर ही रखता है.

खासियतें:

  • 3 लेयर वाला मजबूत स्टील बेस
  • साथ में मजबूत स्टील का ढक्कन भी मिलता है
  • दूध, चाय, सूप और चावल के लिए बेस्‍ट कहा जा सकता है
  • इंडक्‍शन पर भी यूज किया जा सकता है

5. Bergner Excalibur Lightweight Cast Iron 18cm Breakfast Pan

सुबह का नाश्ता बनाने के लिए यह पैन बहुत सही है. इसमें अंडे, छोटे पराठे, चीला और सैंडविच आसानी से बन जाते हैं. यह ज्यादा भारी नहीं है, इसलिए इसे उठाना और पलटना आसान है. 18 सेमी का साइज एक या दो लोगों का नाश्ता बनाने के लिए बिल्कुल सही है.

खासियतें:

  • एक-दो लोगों के नाश्ते के लिए बेस्‍ट
  • अंडे और पराठों के लिए एक बराबर हीट देता है
  • लकड़ी का हैंडल हाथों को जलने से बचाता है
  • लाइटवेट होने पर भी गैस से हिलता नहीं है

सही बर्तन खाना बनाने के काम को बहुत आसान बना देते हैं. अपनी रसोई में देखें कि कौन सा बर्तन सबसे ज्यादा पुराना या खराब हो चुका है, सबसे पहले उसे बदलें. अपनी जरूरत के हिसाब से सही बर्तन चुनें और Amazon Sale का ज्‍यादा से ज्‍यादा फायदा उठाएं. 

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: