विज्ञापन

Work From Home Tips: बेड या सोफे पर बैठकर काम करने से होता है पीठ और गर्दन में दर्द? घर लाएं ये 5 बेस्ट लैपटॉप

अगर आप वर्क फ्रॉम होम करते हैं या ऑफिस से आने के बाद घर पर भी आपको कभी-कभी काम करना होता है लैपटॉप टेबल काम को आरामदायक बना सकती हैं. Amazon ऐसी लैपटॉप टेबल लेकर आया है, जिनमें फोल्डेबल, हाइट एडजस्टेबल जैसी सुविधाएं दी गई हैं.

Work From Home Tips: बेड या सोफे पर बैठकर काम करने से होता है पीठ और गर्दन में दर्द? घर लाएं ये 5 बेस्ट लैपटॉप

Deals on Laptop Tables: वर्क फ्रॉम होम के कल्‍चर के बाद से घर पर सोफे पर बैठकर काम करना हर किसी को बेहद पसंद आने लगा है, लेकिन मजा तब सजा बन जाता है, जब लैपटॉप से निकलने वाली हीट से पैरों पर जलन होने लगती है, माउस कुशन के नीचे दब जाता है और गर्दन में एक समय के बाद दर्द होने लगता है. यही सभी समस्‍या बिस्‍तर पर भी होती है. तकिए पर लैपटॉप रखकर काम करना कुछ देर के लिए तो आरामदायक लगता है, लेकिन कुछ ही समय के बाद ये परेशान करने लगता है. चार्जर, नोटबुक या कप रखने के लिए हमें बार-बार साइड टेबल की तरफ झुकना पड़ता है. यही वो समय होता है, जब हमें अचानक लैपटॉप टेबल की याद आने लगती है. 

परफेक्‍ट साइज, माउस, चार्जर, लैपटॉप के लिए परफेक्‍ट स्‍पेस से लैस ये टेबल काम करते समय जरूरत आने वाली सभी चीजों को आपके हाथ के बेहद नजदीक रखने का काम करती हैं. पानी का गिलास रखना हो या चाय का कप, इनमें मौजूद होल्‍डर आपको काम के बीच-बीच अपने हाइड्रेशन को भी बनाए रखने में मदद करता है. अगर आप भी अच्‍छी क्‍वालिटी की टेबल लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो Amazon आपके लिए टॉप ब्रांड की लैपटॉप टेबल लेकर आया है.

ये हैं WFH के लिए बेस्‍ट Laptop Tables

1. Green Soul Mekong Study Table

ये टेबल परमानेंट स्टडी कॉर्नर की तरह काम करती है. अगर आप सोफे, बेड के बगल में या कमरे के किसी कोने में एक पक्की जगह बनाना चाहते हैं, तो यह बेस्ट है. यह इंजीनियर वुड से बनी है और इसमें लैपटॉप रखने के लिए बढ़िया जगह के साथ-साथ किताबें, चार्जर और स्टेशनरी रखने के लिए तीन रैक भी दिए गए हैं. इसकी चौड़ाई लगभग 99cm और ऊंचाई 76cm है, जिससे इस पर लैपटॉप, मॉनिटर और नोटबुक सब आराम से आ जाते हैं. 

2. Tarkan Portable Folding Laptop Desk

यह फोल्डिंग टेबल उन लोगों के लिए एकदम सही है, जो कभी बेड पर, कभी सोफे पर तो कभी फर्श पर बैठकर काम करना पसंद करते हैं. इसकी 60cm x 40cm के सरफेस पर 11 से 17 इंच तक के लैपटॉप आसानी से आ जाते हैं, और साथ में माउस या टैबलेट रखने की जगह भी बच जाती है. इसमें दिए गए छोटे-छोटे फीचर्स इसे और भी खास बनाते हैं. इसमें चाय-कॉफी का कप रखने की जगह, एक छोटी दराज और फोन या टैबलेट अटकाने का स्लॉट दिया गया है. आगे की तरफ से हल्का मुड़ा हुआ किनारा टाइपिंग करते वक्त कलाइयों को आराम देता है, और इसके पैर इस तरह बने हैं कि गद्दे पर भी ये टेबल हिलती नहीं है.

3. TEKLABB Medium Lap Desk Pillow

यह लैप डेस्क बाकी टेबल्स से काफी अलग है. इसमें कोई लोहे या लकड़ी के पैर नहीं होते, बल्कि नीचे की तरफ एक मुलायम तकिया लगा होता है जो सीधे आपकी गोद में टिक जाता है. सोफे पर बैठकर काम करने, बेड पर किताब पढ़ने या सफर के दौरान लैपटॉप इस्तेमाल करने के लिए यह बहुत आरामदायक है. इसके इस मीडियम साइज पर 16.5 इंच तक के लैपटॉप आराम से आ जाते हैं. इसमें माउस चलाने के लिए अलग जगह, कलाई के लिए मुलायम पैड, पकड़ने का हैंडल और फोन-स्टेशनरी रखने के स्लॉट दिए गए हैं. इसका नीचे वाला तकिया लैपटॉप की गर्मी को आपकी जांघों तक पहुंचने से भी रोकता है.

4. Snazzy Bamboo Wood Height-Adjustable Laptop Table

इस टेबल को फोल्ड करने के साथ-साथ हाईट के अनुसार एडजस्‍ट भी किया जा सकता है. यानी आप इसे बेड, सोफे या नीचे जमीन पर बैठकर अपनी सहूलियत के हिसाब से ऊंचा या नीचा कर सकते हैं. बांस की लकड़ी से बनी होने के कारण इसका लुक किसी महंगे फर्नीचर जैसा लगता है, न कि प्लास्टिक या सस्ती लकड़ी जैसा. इसकी सतह लगभग 55cm x 35cm की है, जिस पर लैपटॉप और काम का जरूरी सामान आ जाता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसकी ऊंचाई को लगभग 22cm से 30cm के बीच एडजस्ट किया जा सकता है. इससे आप झुककर बैठने के बजाय एकदम सही पोश्‍चर में बैठकर टाइपिंग कर सकते हैं.

5. Cervonix Cubiker Foldable Laptop Table

इस टेबल का डिजाइन काफी सिंपल और मजबूत है. 60cm x 40cm साइज की इस टेबल पर काम करने के लिए पूरी जगह मिलती है, साथ ही इसमें कप होल्डर भी दिया गया है. इस पर लैपटॉप, डायरी और सामान रखने के बाद भी इसे यहां-वहां ले जाना मुश्किल नहीं होता. ऊपर का हिस्सा मजबूत लकड़ी का है और नीचे लोहे के पैर दिए गए हैं. इतना मजबूत होने के बाद भी यह काफी हल्की है, जिससे इसे बेडरूम से सोफे तक ले जाना आसान रहता है. इसके किनारे इस तरह गोल बनाए गए हैं ताकि लंबे समय तक काम करते वक्त हाथों में चुभें नहीं.

लैपटॉप टेबल आपके सोफे या बेड को बिना किसी परेशानी के एक आरामदायक वर्कस्टेशन में बदल देती है. आपको अपने लिए कौन-सी टेबल चुननी है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपको सामान रखने के लिए रैक चाहिए, फोल्डेबल डिजाइन चाहिए, हाइट एडजस्‍ट करने की सुविधा चाहिए या गोद में रखने वाला मुलायम तकिया. देर न करें, आज ही Amazon से ऑर्डर करें.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: