गर्मी जिस तेजी से बढ़ रही है, उस हिसाब से आने वाले दिनों में और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. ये न केवल हमारी स्किन, बॉडी, हेयर पर असर डालती है बल्कि किचन पर भी गहरा असर छोड़ती है. कैसे? तेज गर्मी के मौसम में सबसे बड़ी परेशानी तब होती है, जब घर की वॉटर टैंक का पानी उबले पानी जैसा महसूस होने लगता है. चाहे सुबह नहाना हो या घर के दूसरे काम करने हो, इस मौसम में गरम पानी न सिर्फ असुविधा देता है बल्कि कई बार शरीर के लिए भी नुकसानदेह साबित हो सकता है. खासतौर पर नौतपा (Nautapa 2026) के दिनों में सूरज की तेज धूप टैंक को इतना गर्म कर देती है कि ठंडा पानी मिलना मुश्किल हो जाता है.
क्या- कब है नौतपा | What and When Is Nautapa
25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है, जो 2 जून तक चलेगा. इन 9 दिनों में धरती खूब तपेगी और भीषण गर्मी के साथ लू चलने की संभावना है. ‘नौतपा' का अर्थ है नौ दिनों की भारी तपिश. ज्येष्ठ मास में सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं. 25 मई को सूर्य रोहिणी नक्षत्र में जाएंगे, जिसके कारण सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी कम हो जाती है. सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सीधे और तेजी से पड़ती हैं, जिससे गर्मी बेहद बढ़ जाती है. इन नौ दिनों में तापमान सामान्य से काफी ज्यादा रहता है और लू का प्रकोप देखने को मिलता है.
हालांकि, नौतपा सिर्फ गर्मी से जुड़ा नहीं है, बल्कि यह मानसून और कृषि के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है. मान्यता है कि जितनी भीषण गर्मी और सूखा नौतपा के दौरान पड़ेगा, मानसून उतना ही अच्छा और लंबा होने की संभावना बढ़ जाती है. नौतपा के गर्म और ड्राई दिन समुद्र के पानी को गर्म करते हैं, जिससे बादल बनने की प्रक्रिया तेज होती है और खरीफ फसलों को अच्छी बारिश मिलती है.
ऐसे में अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि Amazon पर उपलब्ध ये टॉप 3 वॉटर टैंक कवर (water tank cover) एक आसान और असरदार सॉल्यूशन बनकर सामने आए हैं. ये कवर सूरज की सीधी किरणों को रोककर पानी के टेम्परेचर को कंट्रोल करते हैं, जिससे टैंक का पानी लंबे समय तक ठंडा और इस्तेमाल करने के लायक बना रहता है. अगर आप भी इस गर्मी में राहत चाहते हैं, तो ये कवर आपके घर के लिए बेहद जरूरी साबित हो सकते हैं.
| प्रोडक्ट | रेटिंग | कीमत |
| Climate Protect™ Water Thermal Tank Cover | 3.5 | ₹1,849 |
| Chemzone Water Tank Insulation Cover | 3.9 | ₹2,499 |
| Quilkit Thermal Water Tank Cover 1000 Litre | 4.5 | ₹2,599 |
ये हैं टॉप 3 Water Tank Cover
1. Climate Protect™ Water Thermal Tank Cover
इस कवर में एडवांस्ड इंसुलेशन सिस्टम दिया गया है, जो गर्मियों में पानी को ठंडा रखने में मदद करता है. इतना ही नहीं ये सिस्टम सर्दियों में पानी को जमने से भी रोकता है. 3 लेयर्स से बना ये कवर धूप की तपिश को टैंक तक पहुंचने नहीं देता, नतीजतन पानी गर्म नहीं होता. इस कवर को पानी की टंकी पर लगाने के बाद नायलॉन की बेल्स से बांधना होता है, जो आपको इसी कवर के साथ उपलब्ध कराई जाती है. इससे कवर हिलता नहीं है, और लंबे समय तक आपका साथ निभाता है.
खासियतें:
- ईको-फ्रेंडली और टिकाऊ
- 5 साल की शेल्फ लाइफ
- 50-माइक्रोन एल्युमिनियम PET फॉयल
- 2mm EPE फोम से बना
2. Chemzone Water Tank Insulation Cover
इस वॉटर टैंक कवर में ट्रिपल लेयर इंसुलेशन दिया गया है. वॉटर थर्मल टैंक कवर 3-लेयर शील्ड वेदर-रेसिस्टेंट बाहरी लेयर से बना है, जिसमें रिफ्लेक्टिव ALU फॉइल, आर्मर शीट, रैफिया फैब्रिक शामिल हैं, यह कवर आपके टैंक को साल भर सुरक्षित रखता है.
खासियतें:
- हैवी ड्यूटी 3 लेयर थर्मल जैकेट
- UV रेसिस्टेंट वॉटरप्रूफ मटीरियल से बना
- सिक्योर स्ट्रैप के साथ एडजस्टेबल फिट
- गर्मियों में पानी को ठंडा और सर्दियों में गर्म रखता है
3. Quilkit Thermal Water Tank Cover 1000 Litre
ये जैकेट स्टाइल वॉटर टैंक का कवर भीषण गर्मी का असर पानी पर नहीं आने देता. ये 3 लेयर से बना है, जिससे पानी ठंडा रहने में मदद होती है. इस कवर के बाहरी तरफ लगी एल्युमिनियम फॉयल 95% तक सूरज की रोशनी को रिफ्लेक्ट करती है, जिससे गर्मियों में पानी का टेम्परेचर कम हो जाता है.
खासियतें:
- हीट प्रूफ
- इंसुलेटिंग आर्मर शीट
- हेवी-ड्यूटी रैफिया फैब्रिक से बना
- सभी तरह के टैंक के लिए परफेट
FAQ
सवाल 1: नौतपा कब शुरू होता है और कितने दिन चलता है?
जवाब: नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक नौ दिनों तक चलता है.
सवाल 2: नौतपा के दौरान गर्मी क्यों बढ़ जाती है?
जवाब: सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है जिससे सूर्य और पृथ्वी की दूरी कम हो जाती है.
सवाल 3: नौतपा का कृषि और मानसून पर क्या प्रभाव होता है?
जवाब: भीषण गर्मी और सूखा मानसून को बेहतर और लंबा बनाने में मदद करता है.
सवाल 4: वॉटर टैंक कवर किस प्रकार पानी को ठंडा रखने में मदद करते हैं?
जवाब: ये सूरज की किरणों को रोककर पानी के टेम्परेचर को कंट्रोल करते हैं.
सवाल 5: Amazon पर उपलब्ध टॉप 3 वॉटर टैंक कवर कौन से हैं?
जवाब: Climate Protect, Chemzone, और Quilkit थर्मल वॉटर टैंक कवर उपलब्ध हैं.
गर्मी में पसीना ही आपको परेशान नहीं करता, बल्कि काम के दौरान किचन में इस्तेमाल होने वाला पानी अगर गर्म हो, तो आफत लगने लगती है. यही कारण है कि अब लोग गर्मी में अपने पानी के टैंक को कवर करके रखने लगे हैं. ये सूरज की गर्मी को पानी के टैंक से रोकने में मदद करते हैं और पानी को गर्म होने से बचाते हैं. अगर आप भी इन्हें मंगवाने का प्लान कर रहे हैं, तो देर न करें Amazon से आज ही इन्हें ऑर्डर करें.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील