विज्ञापन

आप भी हैं K ड्रामा के फैन, कोरियन पैंट्स दे सकते हैं आपको ट्रेंडी लुक, मिल रहे हैं सिर्फ ₹549 से कम में

कोरियन ट्राउजर अपने आरामदायक फैब्रिक और स्टाइलिश डिजाइन के चलते हर उम्र के लोगों में काफी पसंद किए जा रहे हैं. Amazon Great Indian Festival पर ₹549 से कम कीमत में इन्‍हें खरीदने का मौका दे रहा है.

आप भी हैं K ड्रामा के फैन, कोरियन पैंट्स दे सकते हैं आपको ट्रेंडी लुक, मिल रहे हैं सिर्फ ₹549 से कम में
कोरियन पैंट के दाम हुए कम. फोटो: AI

सिंपल पैंट कभी-कभी काफी बोरिंग लगने लगती हैं, हर बार एक ही तरह का लुक लेकर घर से निकलने का मन ही नहीं करता.फैशन ट्रेंड आते हैं, और चले जाते हैं, लेकिन इस रेस में कोरियन ट्राउजर अपनी पकड़ बनाए हुए हैं. अगर आपने के-ड्रामा देखा होगा तो इन ट्राउजर से आप अनजान नहीं होंगे. कॉलेज में घूमने से लेकर स्‍ट्रीट स्‍टाइल पाने तक, ये ट्राउजर सभी तरह के स्‍टाइल पाने में मददगार होते हैं. ये इतने आरामदायक माने जाते हैं, कि आप इनके फैन बन जाएंगे. इनका सॉफ्ट फैब्रिक, हाई वेस्‍ट डिजाइन और जबरदस्‍त लुक यकीन मानिए आपको जरूर पसंद आने वाला है.

Amazon Great Indian Festival आपको भीड़ से अलग हटकर कुछ नया ट्राई करने का मौका दे रही है. इस सेल से आप सिर्फ और सिर्फ ₹549 से कम कीमत में कोरियन पैंट्स को ऑर्डर कर सकते हैं. बैगी स्ट्रीटवियर से लेकर ऑफिस में पहनने के लिए ट्राउजर तक सब कुछ इस सेल में एक्सप्लोर किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें | Amazon Great Indian Festival: सिर्फ ₹599 के अंदर खरीदें Sparx और Asian के ये ट्रेंडी स्नीकर्स और स्पोर्ट्स शूज

ये हैं बेस्‍ट 5 कोरियन पैंट

1. Vogaan Women's High-Waist Korean Trousers

2 साइड पॉकेट और कंफर्ट इस ट्राउजर की सबसे बड़ी खासियत कही जा सकती है.  इसका फैब्रिक इतना सॉफ्ट है कि आप सर्दी हो या गर्मी दोनों में आसानी से पहन सकते हैं. ये वाइड लेग डिजाइन में आती हैं, और इसे कॉटन ब्‍लेंड फैब्रिक से बनाया गया है. इस हाई वेस्‍ट ट्राउजर में लास्टिक वेस्‍टबैंड मिलने वाला है. ये ट्राउजर आपको क्रीम, बेज, ब्‍लैक, ग्रे और ऑलिव ग्रीन कलर में मिलने वाला है.

2. Nermosa Women's High-Waist Korean Trousers

ये एक ऐसा ट्राउजर है, जिसे आप घर पर पहन सकते हैं और दोस्‍तों के साथ ब्रंच के लिए भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं. वाइड लेग वाली ये ट्राउजर हाई वेस्‍ट स्‍टाइल में आती है. इस पैंट को ट्विल फैब्रिक से तैयार किया गया है, जो इन पैंट्स को डिफाइन लुक देता है. टी शर्ट के साथ ये बहुत अच्‍छा लगता है. 

3. SMOWKLY Women's Corduroy Wide-Leg Trousers

ये न सोचें कि जब कोई स्‍पेशल मौका आएगा, आप तभी स्‍पेशल लुक कैरी करेंगे. ये एक ऐसा ट्राउजर है, जो आपके डेली लुक में स्‍टाइल ला देगा. इनका टेक्सचर इन्हें बाकी पैंट्स से थोड़ा अलग बनाता है. कॉटन ब्लेंड फैब्रिक की वजह से ये पहनने में मुलायम और आरामदायक हैं. इनका मिड-राइज डिजाइन भी काफी अच्छा है. यानी अगर आपको हाई वेस्ट पैंट्स पहनना पसंद नहीं है, तो इन्हें चुन सकती हैं.

इनमें कमर पर इलास्टिक, बटन और दोनों तरफ पॉकेट्स दिए गए हैं. ये पैंट्स ब्लैक, ब्राउन, पीच और बेज जैसे कलर्स में मिलती हैं. इन्हें पहनने के लिए आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी. ऑफिस या किसी मीटिंग के लिए ब्लाउज के साथ पहन सकती हैं. वहीं, छुट्टी वाले दिन टी-शर्ट या स्वेटशर्ट के साथ भी इनका लुक अच्छा लगेगा.

4. KERI PERRY Women's Formal Korean Trousers

अगर आप ऑफिस के लिए ऐसी पैंट्स तलाश रही हैं, जो दिखने में स्टाइलिश हों और पहनने में भी कंफर्ट दे, तो ये ट्राउजर्स एक बार ट्राई करके देखें. ये हाई वेस्ट और स्ट्रेट फिट में आती है. इसे स्ट्रेचेबल स्पैन्डेक्स फैब्रिक से तैयार किया गया है, इतना ही नहीं बटन और जिप क्लोजर भी दिया गया है. ये ट्राउजर्स ब्लैक, बेज, ग्रे और व्हाइट समेत कई कलर्स में आपको मिल जाएंगे.

5. Vogaan Women's Wide-Leg Korean Baggy Trousers

अगर आपको लूज और आरामदायक कपड़े पहनना पसंद है, तो ये बैगी ट्राउजर्स आपको पसंद आ सकती हैं. इनका वाइड लेग डिजाइन और ढीली फिटिंग इन्हें रोजाना पहनने के लिए अच्छा बनाती है. इसे विस्कोस रेयॉन फैब्रिक से बनाया गया हैं, जो काफी लाइट और हवादार है. इनमें दोनों तरफ पॉकेट्स भी दी गई हैं, जिनमें छोटी-मोटी चीजें रख सकती हैं. कॉलेज जाना हो, कहीं घूमने जाना हो या दोस्तों के साथ बाहर निकलना हो, ये पैंट्स हर मौके पर पहनी जा सकती हैं.

कोरियन पैंट्स इन दिनों उन महिलाओं को काफी लुभा रही हैं, जो अपने कपड़ों में स्टाइल के साथ कंफर्ट भी चाहती हैं. अगर आपको ऑफिस के लिए पैंट्स लेनी हो, तो ये फॉर्मल ट्राउजर्स सच में ट्राई किए जा सकते हैं. वहीं, कॉलेज, घूमने या डेली यूज करने के लिए वाइड लेग और बैगी पैंट्स अच्छी रहेंगी. Amazon Great Indian Festival में आप अपनी पसंद के अलग-अलग कोरियन ट्राउजर काफी कम रेट में खरीद सकते हैं.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: