विज्ञापन

किस दिशा में है आपके घर का Main Gate? Amazon दे रहा है वूडन मेन गेट पर बंपर डिस्‍काउंट, मार लें बाजी

Vastu guidelines for house entrance design: वास्तु शास्त्र के अनुसार, मुख्य द्वार घर की ऊर्जा का स्रोत होता है, सही दिशा और स्थान पर होने पर जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है. दक्षिण दिशा में मुख्य द्वार स्थिरता और अनुशासन लाता है, जबकि पूर्व दिशा में बना द्वार स्वास्थ्य, पढ़ाई और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है.

किस दिशा में है आपके घर का Main Gate? Amazon दे रहा है वूडन मेन गेट पर बंपर डिस्‍काउंट, मार लें बाजी
मेन गेट की सही दिशा क्‍या है? फोटो: Freepik

Vastu guidelines for house entrance design: आज के समय में घर बनाते समय लोग डिजाइन, कलर और मॉर्डन सुविधाओं पर सबसे ज्यादा ध्यान देते हैं, लेकिन घर के प्रवेश द्वार को अकसर नजर-अंदाज कर देते हैं. वास्तु शास्त्र में प्रवेश द्वार को सिर्फ एक दरवाजा नहीं, बल्कि घर की आत्मा माना गया है. यही वह जगह है, जहां से हर दिन एनर्जी, सोच और माहौल घर के अंदर एंट्री करता है.

अगर यह सही जगह और सही दिशा में हो, तो जीवन में सुख-शांति अपने आप बनी रहती है, लेकिन अगर इसमें गड़बड़ी हो जाए, तो बिना वजह परेशानियां जीवन में जगह बनाने लगती हैं.  कुछ लोगों का मानना है कि दक्षिण दिशा अशुभ होती है या उत्तर दिशा हमेशा शुभ होती है, लेकिन यह अधूरी जानकारी है. 

क्‍या कहता है वास्‍तुशास्‍त्र

वास्तु शास्त्र के अनुसार, हर दिशा के भीतर कई छोटे-छोटे हिस्से होते हैं, जिन्हें पद या ग्रिड कहा जाता है. मेन गेट अगर सही पद पर बना हो, तो वही दिशा शुभ फल देती है और अगर गलत पद पर हो तो अच्छी मानी जाने वाली दिशा भी परेशानी का कारण बन सकती है.

दक्षिण दिशा को लेकर सबसे ज्यादा भ्रम फैला हुआ है. बहुत से लोग मानते हैं कि दक्षिण मुखी घर में रहने से नुकसान होता है, लेकिन वास्तु शास्त्र इस सोच को पूरी तरह गलत मानता है. दक्षिण दिशा को एनर्जी, स्थिरता और अनुशासन की दिशा कहा गया है. यदि इस दिशा में प्रवेश द्वार सही स्थान पर बना हो, तो ऐसा घर व्यक्ति को धन, प्रतिष्ठा और समाज में सम्मान तक दिला सकता है. कई सफल और प्रभावशाली लोग दक्षिण मुखी घरों में रहते हैं. परेशानी तब आती है, जब यह द्वार गलत पद पर बना हो. तब वही घर मानसिक तनाव और आर्थिक दबाव बढ़ा सकता है.

पूर्व दिशा है खास

पूर्व दिशा को सूरज की दिशा कहा जाता है. सूरज जैसे पूरी दुनिया को रोशनी देता है. वैसे ही पूर्व दिशा में बना सही प्रवेश द्वार घर में नई ऊर्जा भर देता है. इस दिशा का द्वार बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और विचार पर अच्छा असर डालता है. घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है और लोग खुद को ज्यादा सक्रिय और आत्मविश्वासी महसूस करते हैं. अगर यही द्वार पूर्व दिशा में गलत स्थान पर बन जाए, तो आलस्य और अस्थिरता भी बढ़ सकती है.

उत्तर दिशा को धन और अवसरों की दिशा माना गया है. वास्तु के अनुसार, यह कुबेर की दिशा है. इस दिशा में सही पद पर बना मुख्य द्वार घर में आय के नए रास्ते खोल सकता है. नौकरी, व्यापार, और करियर से जुड़े मामलों में लाभ मिलता है. घर में पैसों की आवाजाही बनी रहती है, लेकिन यदि उत्तर दिशा का द्वार गलत स्थान पर हो तो खर्च बढ़ सकता है और मेहनत के बावजूद परिणाम कमजोर मिल सकते हैं.

मुख्य द्वार की दिशा के साथ-साथ उसकी बनावट भी उतनी ही जरूरी होती है. वास्तु शास्त्र कहता है कि प्रवेश द्वार मजबूत, साफ और सुंदर होना चाहिए. टूटा हुआ, चरमराता या गंदा दरवाजा नकारात्मक ऊर्जा को न्योता देता है. मुख्य द्वार घर के बाकी दरवाजों से थोड़ा बड़ा होना शुभ माना गया है, ताकि सकारात्मक ऊर्जा बिना रुकावट अंदर आ सके. द्वार के सामने अंधेरा, कूड़ा, शौचालय या भारी चीजें होना अच्छा नहीं माना जाता, क्योंकि इससे ऊर्जा का प्रवाह रुक जाता है.

अगर आप अपने घर के लिए नए अंदाज वाले मेन गेट तलाश रहे हैं, तो Amazon आपके लिए दमदार ऑप्‍शन लेकर आ चुका है. टॉप क्‍वालिटी और प्रीमियम मटीरियल से बने ये डोर आपके घर को सुरक्षा देने का काम करते हैं-

FAQ

सवाल 1: वास्तु के अनुसार मुख्य प्रवेश द्वार का महत्व क्या है?

जवाब: मुख्य प्रवेश द्वार घर की ऊर्जा और माहौल को प्रभावित करता है और जीवन में सुख-शांति लाता है.

सवाल 2: दक्षिण दिशा में मुख्य द्वार के बारे में वास्तु क्या कहता है?

जवाब: दक्षिण दिशा स्थिरता और अनुशासन की दिशा है, सही स्थान पर द्वार धन और सम्मान देता है.

सवाल 3: पूर्व दिशा में प्रवेश द्वार के फायदे क्या हैं?

जवाब: पूर्व दिशा में द्वार बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है.

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: