विज्ञापन

कॉकटेल पार्टी की डिस्को लाइट्स में दिखना है सबसे जुदा? आज ही खरीदें ये 5 खूबसूरत सीक्विन साड़ियां

शादियों में कॉकटेल नाइट के लिए सीक्विन साड़ियां सबसे ज्‍यादा पसंद की जाती हैं, ये हल्की होने के साथ-साथ काफी शाइन भी करती हैं. यही कारण है कि Myntra आपके लिए Saree mall, Anouk, HERE&NOW, Tikhi Imli और Sangria ब्रांड की साड़ियां लेकर आया है.

कॉकटेल पार्टी की डिस्को लाइट्स में दिखना है सबसे जुदा? आज ही खरीदें ये 5 खूबसूरत सीक्विन साड़ियां
साड़ी है हर फंक्‍शन की जान और शान. फोटो: AI

आजकल ज्यादातर शादियों में मेहंदी और फेरों के बीच कॉकटेल नाइट जरूर होती है. यह पूरी शादी का सबसे मजेदार और रिलैक्स फंक्शन होता है, जहां म्यूजिक, ड्रिंक्स और जमकर डांस होता है. ऐसे में भारी सिल्क की साड़ी थोड़ी ज्यादा लगने लगती है, और सिंपल जॉर्जेट डिस्को लाइट्स में फीकी पड़ जाती है. यहीं काम आती हैं सीक्विन साड़ियां, जो कमरे की रोशनी में 'शाइन करती हैं. Myntra पर Saree mall, Anouk जैसे ब्रांड की ऐसी कई साड़ियां मिल जाएंगी, जो इस रात के लिए एकदम सही हैं.

साड़ी का कपड़ा बहुत मायने रखता है. साटिन और टिशू में अपनी अलग चमक होती है, जिससे सीक्विन और ज्यादा सुंदर दिखते हैं. वहीं नेट और जॉर्जेट काफी हल्के होते हैं, जो घंटों डांस करने के लिए बेस्ट माने जाते हैं. अगर आपको साड़ी की प्लीट्स बनाने की टेंशन रहती है, तो इस लिस्ट में एक रेडी-टू-वियर साड़ी भी है.

यह भी पढ़ें | Chhath Puja 2026: घाट पर पूजा हो या लेनी हो सेल्फी, हर जगह काम आती हैं ये येलो और ऑरेंज साड़ियां

यह भी पढ़ें | फेस्टिव आउटफिट ग्‍लैमर देंगे ये खूबसूरत Clutch Bags, कीमत है ₹1000 से भी कम, आज ही बनाएं इन्‍हें अपना

ये हैं ₹15000 के अंदर आने वाली साड़ी

1. Saree mall Embellished Sequinned Satin Heavy Work Sarees

यह साटिन की ऑफ-व्हाइट साड़ी है, जो वार्म लाइट्स में बहुत खूबसूरत लगती है. इसके बॉर्डर पर डेकोरेशन दी गई है और पूरी साड़ी पर सीक्विन का काम किया गया है. इसके साथ बिना सिला हुआ ब्लाउज पीस भी मिलेगा.

खासियतें:

  • साटिन से बनी
  • बॉर्डर पर काम किया गया है
  • लाइटवेट फील होती है

2. Anouk Embellished Sequinned Net Heavy Work Saree

यह साड़ी लैवेंडर कलर के नेट फैब्रिक में आएगी, जिस पर बॉर्डर और पूरी साड़ी में सीक्विन बिखरे हुए हैं. इसका ब्लाउज पीस भी नेट का है और अनस्टिच्ड है. बाकी साड़ियों की तरह यह भी 5.5 मीटर लंबी है और 0.8 मीटर ब्लाउज के साथ आती है.

खासियतें:

  • लैवेंडर नेट फैब्रिक से बनी
  • पूरी साड़ी पर सीक्विन वर्क किया गया है
  • इसके साथ नेट का ब्लाउज पीस आएगा

3. HERE&NOW Embellished Sequinned Saree

इसमें पॉली जॉर्जेट बेस पर ब्लैक और गोल्ड कलर दिया गया है. इसका बॉर्डर बहुत सुंदर लगता है और पूरी साड़ी पर सीक्विन अलग से शाइन करती है. अच्छी बात यह है कि इसे घर पर हाथ से धोया जा सकता है.

खासियतें:

  • ब्लैक और गोल्डन कलर में आती है
  • पॉली जॉर्जेट बेस से बनी है
  • शादी और पार्टी में पहनी जा सकती है

4. Tikhi Imli Embellished Sequinned Ready-to-Wear Saree

यह साड़ी पिंक कलर के लाइक्रा कपड़े में बनी है और यह रेडी-टू-वियर साड़ी है. इस पर कोई बॉर्डर नहीं है, बस पूरे कपड़े पर सीक्विन लगा है जो बहुत खूबसूरत लगता है.

खासियतें:

  • रेडी-टू-वियर स्टाइल
  • पिंक लाइक्रा फैब्रिक से बनी है
  • हर तरह के इवेंट में पहन सकते हैं

5. Sangria Sequinned Tissue Designer Saree

यह एक डिजाइनर साड़ी है, जिसे गोल्डन-टोन्ड टिशू कपड़े में बनाया गया है. इसके बॉर्डर और सीक्विन की डिटेलिंग इसे और शाइन देती है. लेकिन ध्‍यान रहे, इसे आपको ड्राई क्लीन ही कराना है.

खासियतें:

  • गोल्ड-टोन्ड टिशू कपड़े से बनी है
  • वेडिंग, करवाचौथ के लिए परफेक्‍ट है
  • इसके साथ टिशू का ब्लाउज पीस भी आएगा

अगर आप कॉकटेल नाइट में अलग से शाइन करना चाहती हैं, तो ये पांचों साड़ियां आपका दिल जीत लेंगी. टिशू, लाइक्रा समेत अलग-अलग फैब्रिक से बनी ये साड़ी हर इवेंट में पहनी जा सकती है. सोचे नहीं, अभी Myntra पर जाकर शॉपिंग शुरू करें.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: