विज्ञापन

Navratri 2026: Maha Navami पर कन्‍याओं को दें ये unique gifts, बच्‍चों को आएंगे बेहद पसंद

Navratri Gifts for Kanya: Chaitra Navratri का त्‍योहार 19 मार्च से 27 मार्च तक मनाया जाएगा, जिसमें महानवमी को कन्या पूजन का विशेष महत्व है. इस दिन कन्याओं को लाल चुनरी, फल और उपहार दिए जाते हैं. कन्या पूजन में हलवा, पूरी और चने का भोग लगाया जाता है. महानवमी पर कन्याओं के लिए Amazon पर स्पेस थीम स्टेशनरी सेट, गिफ्ट बैग्स, टिन कंटेनर जैसे उपहार उपलब्ध हैं.

Navratri 2026: Maha Navami पर कन्‍याओं को दें ये unique gifts, बच्‍चों को आएंगे बेहद पसंद
कन्‍या पूजन के लिए आ गए हैं यूनिक गिफ्ट.

Kanya Pujan Gifts: चैत्र नवरात्रि का त्योहार आने वाला है, हर साल यह त्‍योहार भारत में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. यह पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का प्रतीक माना जाता है. इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं. और 27 मार्च 2026 तक चलेंगे. 27 मार्च को महानवमी के साथ इसका समापन होगा. इस दिन भक्त कन्या पूजन करते हैं, जिसमें छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का रूप मानकर पूजा जाता है. यह परंपरा धार्मिक आस्था का हिस्सा है. 

महानवमी के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार, कन्याओं को आमंत्रित कर उनके पैर धोना, तिलक लगाना और उन्हें भोग लगाना बेहद शुभ होता है. इस दिन कन्याओं को लाल चुनरी, फल, मेहंदी और अन्य उपहार भी दिए जाते हैं. ऐसा माना जाता है कि इस पूजा से माता दुर्गा की कृपा बनी रहती है और जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है.

ये भी देखें: Navratri Fast में अब नहीं सताएगी बार-बार भूख, Sabudana Snacks करेंगे कमाल

कन्या पूजन के दौरान घर और पूजा स्थल की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए. पूजन में हलवा, पूरी और चने का भोग लगाना पुण्यकारी माना जाता है. इस दिन मन को शुद्ध रखकर, पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा करनी चाहिए.

अगर आप भी इस महानवमी के दिन कन्‍या पूजन करना चाहते हैं, तो Amazon आपके लिए कन्‍याओं को देने के लिए बेस्‍ट गिफ्ट ऑप्‍शन लेकर आया है. कम कीमत में मिल रहे ये गिफ्ट ऑप्‍शन आपको और कन्‍याओं को बेहद पसंद आने वाले हैं.

ये भी देखें: Navratri Vrat में ब्लोटिंग, कमजोरी से बचना है तो जानें कुट्टू, सिंघाड़ा, राजगीरा आटे में से कौन है फायदेमंद

ये हैं महानवमी के टॉप गिफ्ट ऑप्‍शन

1. Toy Imagine Space Theme Stationery Set for Kids

इस किट में बच्‍चों के सबसे ज्‍यादा काम आने वाली चीजें जैसे पेंसिल, इरेज़र, शार्पनर, रूलर आदि शामिल की गई हैं. स्पेस थीम के साथ डिज़ाइन की गई ये स्‍टेशनरी बच्‍चों को काफी कूल लगती है.

खासियतें:

  • स्‍पेस थीम
  • क्रिएटिविटी और सीखने को बढ़ावा देता है
  • स्पेस-थीम वाला डिज़ाइन
  • हाई-क्वालिटी मटीरियल से बना 


2. FINEMOE Pack of 12 Small Return Gift Bags for Kids

कन्‍या पूजन के दौरान बच्‍चों को अकसर कई तरह के गिफ्ट ऑप्‍शन मिलते हैं, ऐसे में सामान को रखने के लिए कन्‍याओं का बार-बार घर जाना संभव नहीं हो पाता. इस लिहाज से ये कैरी बैग बच्‍चों को अपना सामान बेहतर तरीके से कैरी करने में मदद कर सकते हैं.

खासियतें:

  • यूनिकॉर्न और डायनासोर थीम
  • मल्टीकलर
  • इको फ्रेंडली
  • ड्यूरेबल

3. Sanas Tin Container 6Pc Gift boxes

यूनिकॉर्न पिछले लंबे समय से काफी पसंद किया जा रहा है. इस स्‍टोरेज बॉक्‍स पर बना ये प्रिंट बच्‍चों को काफी अट्रेक्‍ट करता है. बच्‍चों के छोटे-छोटे सामान को रखने के लिए ये बॉक्‍स परफेक्‍ट कहे जा सकते हैं.

खासियतें:

  • कॉम्पैक्ट
  • एस्थेटिक डिज़ाइन
  • रस्‍ट रेजिस्‍टैंट
  • ट्रेवल फ्रेंडली

4. Plastic Lock Containers for Kanjak Navratri & Daily use

ये है कन्‍याओं के लिए ऐसा गिफ्ट सेट जो न केवल बच्‍चों के लिए बल्कि उनके परिवार के लिए भी बेहतर साबित होने वाला है. यही कारण है कि इसे परफेक्‍ट कन्‍या पूजन गिफ्ट कहा जाता है. ये बाउल माइक्रोवेव सेफ हैं और खाने को आराम से स्‍टोर कर लेते हैं.

खासियतें:

  • 12 का पैक
  • लीक प्रूफ 
  • डिशवॉशर सेफ
  • लाइटवेट

5. 12pcs Wooden Pen Box Return Gifts Birthday Party for Kids

कन्‍याओं की स्‍टेशनरी को मैनेज करने के लिए बना ये क्‍यूट बॉक्‍स हर किसी को पसंद आता है. इसका डिजाइन और कलर थीम हर किसी का ध्‍यान अपनी ओर खींचने लगती है. इसमें आप पेन, पेंसिल, मार्कर या लिखने के दूसरे टूल्‍स आसानी से रख सकते हैं.

खासियतें:

  • 6-10 साल के बच्चों के लिए बेस्‍ट गिफ्ट 
  • क्यूट एनिमल थीम
  • इको फ्रेंडली
  • इंजीनियरिंग वुड से बना

FAQ

सवाल 1: चैत्र नवरात्रि कब से कब तक मनाया जाता है?
जवाब: चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चलता है.

सवाल 2: महानवमी के दिन कन्या पूजन का क्या महत्व है?
जवाब: महानवमी को कन्या पूजन से माता दुर्गा की कृपा मिलती है और जीवन में सुख-शांति आती है. 

सवाल 3: कन्या पूजन के दौरान कौन-कौन से भोग लगाए जाते हैं?
जवाब: कन्या पूजन में हलवा, पूरी और चने का भोग लगाया जाता है.
 

महानवमी न केवल नवरात्रि का अंतिम, बल्कि सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है. यह मां दुर्गा के महिषासुर वध का भी प्रतीक है. मान्यता है कि इसी दिन देवी दुर्गा ने महिषासुर नामक दैत्य का वध किया था, जिससे बुराई का अंत और अच्छाई का उदय हुआ. इसलिए इस दिन का धार्मिक महत्व बहुत अधिक है. देश भर के मंदिरों और घरों में दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है. इसके साथ ही हवन और कन्या पूजन जैसे अनुष्ठान भी होते हैं, जो नवरात्रि व्रत को पूर्णता प्रदान करते हैं. नवरात्रि के नौ दिनों के व्रत और पूजा में कन्या पूजन एक ऐसा अनुष्ठान है जो भक्तों को मां दुर्गा की शक्तियों से जोड़ता है. अगर आप भी इस कन्‍यापूजन पर बच्‍चों के लिए यूनिक गिफ्ट की तलाश कर रहे हैं, तो Amazon के ये आइटम आपके लिए बेस्‍ट रहने वाले हैं.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: