Quick protein breakfast: मोर्निंग ब्रेकफास्ट पूरे दिन की आपकी एनर्जी को तय करता है. ये सबसे महत्वपूर्ण डाइट मानी जाती है. एक्सपर्ट के अनुसार, अगर ब्रेकफास्ट में प्रोटीन शामिल किया जाए, तो सेहत और एनर्जी दोनों को बड़ा फायदा पहुंचता है. प्रोटीन बेस्ड नाश्ता पूरे दिन आपको फिट, एक्टिव और तरोताजा रखने में मदद करता है.
नेशनल हेल्थ मिशन बताता है कि सुबह के ब्रेकफास्ट में प्रोटीन शमिल करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं. प्रोटीन शरीर की बुनियादी जरूरत है. यह मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, भूख को नियंत्रित रखता है और दिन भर ऊर्जा प्रदान करता है. सुबह प्रोटीन लेने से दिन की शुरुआत अच्छी हो जाती है और दोपहर में अनावश्यक भूख लगने की समस्या भी कम होती है.
भूख कंट्रोल करता है प्रोटीन ब्रेकफास्ट
प्रोटीन युक्त ब्रेकफास्ट के कई फायदे हैं. यह भूख पर नियंत्रण करता है. प्रोटीन खाने से पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है, जिससे बार-बार स्नैक्स खाने की इच्छा नहीं होती. इससे शरीर को स्थिर ऊर्जा मिलती है और थकान महसूस नहीं होती. नियमित प्रोटीन युक्त नाश्ता मांसपेशियों को मजबूत और स्वस्थ रखने में सहायक होता है. मांसपेशियों की वृद्धि होती है. यह वजन नियंत्रण में भी कारगर है, जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए सुबह प्रोटीन लेना बेहद फायदेमंद है.
गर्मियों में जबरदस्त ठंडक देता है 'खसखस', पोषक तत्वों के इस खजाने को आज ही मंगवाएं
अब सवाल है कि सुबह के ब्रेकफास्ट में क्या शामिल करें?
प्रोटीन युक्त नाश्ता बनाना बहुत आसान है. आप अपने ब्रेकफास्ट की प्लेट में पनीर पराठा या पनीर भुर्जी, दही के साथ फल और मुट्ठी भर मूंगफली, दूध के साथ ओट्स या दलिया, छाछ (बटर मिल्क) के साथ स्प्राउट्स, चीला (बेसन का) या मूंग दाल का चीला भी शामिल कर सकते हैं.

ये सभी ऑप्शन आसानी से उपलब्ध हैं और टेस्टी भी होते हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, बैलेंस और प्रोटीन बेस ब्रेकफास्ट न सिर्फ शरीर को मजबूत बनाता है, बल्कि मन को भी प्रसन्न और एक्टिव रखता है. ऐसे में सुझाव है कि सुबह का नाश्ता कभी भी स्किप न करें. अगर समय कम हो तो भी एक गिलास दूध या दही और कुछ मूंगफली जरूर खाएं. इससे दिन भर की कार्यक्षमता बढ़ती है और स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है.
अगर आप भी अपनी सुबह की दिनचर्या को पहले से ज्यादा एक्टिव और असरदार बनाना चाहते हैं, तो Flipkart पर आपके लिए टॉप क्वालिटी के रेडी टू इट ब्रेकफास्ट आपका इंतजार कर रहे हैं.
FAQ
सवाल 1: ब्रेकफास्ट में प्रोटीन शामिल करने के क्या लाभ हैं?
जवाब: प्रोटीन मांसपेशियां मजबूत करता है, भूख कंट्रोल करता है और दिनभर एनर्जी देता है.
सवाल 2: प्रोटीन युक्त ब्रेकफास्ट से भूख कैसे कंट्रोल होती है?
जवाब: प्रोटीन पेट को लंबे समय तक भरा रखता है जिससे बार-बार स्नैक्स खाने की इच्छा कम होती है.
सवाल 3: सुबह के नाश्ते में कौन-कौन से प्रोटीन स्रोत शामिल किए जा सकते हैं?
जवाब: पनीर पराठा, दही के साथ फल, मूंगफली, दूध के साथ ओट्स, स्प्राउट्स, बेसन या मूंग दाल का चीला.
इनपुट: IANS
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील