कुछ ही दिनों में गर्मी चरम पर आने लगेगी. इस दौरान हम ऐसे खाद्य पदार्थ तलाशते रहते हैं, जिनकी तासीर ठंडी हो, क्योंकि ये पेट की गर्मी को खत्म करने के साथ-साथ शरीर को ठंडक देने का काम करते हैं. गर्मियों में जब तेज धूप और लू शरीर को थका देती है, तब एक पुराना और असरदार घरेलू उपाय खसखस का शरबत याद आता है. छोटे-छोटे सफेद दानों से बना यह पेय न सिर्फ ठंडक पहुंचाता है, बल्कि ताकत और ताजगी भी देता है. दादी-नानी की रसोई में हमेशा मौजूद खसखस वाकई गर्मी के लिए अमृत समान है.
खसखस, जिसे वैज्ञानिक भाषा में पैपावर सोम्नीफेरम कहते हैं, हजारों सालों से हमारे खान-पान और आयुर्वेद में इस्तेमाल होता आ रहा है. आयुर्वेद में इसे पित्त दोष शांत करने वाली जड़ी-बूटी माना गया है. इसकी ठंडी प्रकृति शरीर की अतिरिक्त गर्मी को कम करती है. आयुर्वेदाचार्यों के अनुसार, गर्मी में बढ़े पित्त के कारण होने वाली पेट की जलन, पैरों में जलन और त्वचा की परेशानियों में खसखस का दूध या शरबत तुरंत आराम देता है. यह मन को शांत रखने में भी मदद करता है. खसखस पोषक तत्वों से भरपूर है. इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक और आयरन जैसे पोषक व महत्वपूर्ण तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे गर्मियों में अच्छी नींद आती है. यह मौसमी बीमारियों से बचाव करता है, हृदय के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद और फ्री रैडिकल्स के नुकसान से भी बचाता है.
एसिडिटी रोकता है
गर्मियों में खसखस सबसे ज्यादा उपयोगी इसलिए है, क्योंकि इसकी ठंडी तासीर शरीर का टेमपरेचर कंट्रोल रखती है और डिहाइड्रेशन से बचाती है. खसखस का पानी पेट के एसिड को बैलेस करता है, जिससे एसिडिटी और जलन जैसी समस्याएं कम होती हैं. फाइबर से भरपूर होने के कारण यह डाइजेशन सुधारता है और कब्ज की शिकायत दूर करता है.
एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर
यही नहीं, खसखस का तेल जोड़ों के दर्द और सूजन कम करने में भी कारगर है. इसे दूध के साथ पीसकर लगाने से गर्मी की वजह से होने वाले मुंहासे और जलन में राहत मिलती है. इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा की सूजन को शांत करते हैं. आधुनिक शोध भी खसखस के इन पारंपरिक फायदों की पुष्टि करते हैं. यह शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालने में मदद करता है, रक्त को शुद्ध रखता है और मानसिक तनाव घटाता है.
गर्मियों में रोजाना खसखस का सेवन शरीर को ठंडा, स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखता है. हालांकि, खसखस का सेवन सीमित मात्रा में करें. किसी तरह की एलर्जी की शिकायत हो तो पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
अगर आप भी इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं, तो Flipkart पर खसखस और उससे बनने शर्बत उपलब्ध कराए जा रहे हैं, टॉप ब्रांड और प्रीमियम क्वालिटी के ये खसखस के प्रोडक्ट बिना देरी के आज ही ऑर्डर करें.
FAQ
सवाल 1: खसखस के क्या फायदे हैं?
जवाब: खसखस शरीर को ठंडक देता है, पित्त दोष कम करता है, पेट की जलन और एसिडिटी में राहत देता है, और ऊर्जा बढ़ाता है.
सवाल 2: खसखस का सेवन कैसे करना चाहिए?
जवाब: खसखस का सेवन सीमित मात्रा में करें और एलर्जी हो तो डॉक्टर से सलाह लें.
सवाल 3: खसखस के पोषक तत्व कौन-कौन से हैं?
जवाब: यह प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक और आयरन से भरपूर होता है.
इनपुट: IANS
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील