Muskmelon Seeds: स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए रोजाना के आहार में छोटे-छोटे बदलाव बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट आहार में पोषक तत्वों से भरपूर 'खरबूजे के बीजों' को शामिल करने की सलाह देते हैं, जिसके सेवन से सेहत को एक-दो नहीं कई लाभ मिलते हैं. नेशनल हेल्थ मिशन पोषक तत्वों से भरपूर खरबूजे के बीजों के बारे में जानकारी देते हुए सेवन की सलाह देता है. खरबूजे के बीज प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं. ये बीज इम्युनिटी बढ़ाने, हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में बेहद उपयोगी हैं. स्वस्थ जीवनशैली के लिए इन्हें अपने रोजाना के भोजन में शामिल कर सकते हैं.
प्रोटीन का दमदार सोर्स हैं खरबूजे के बीज
विशेषज्ञों का कहना है कि स्वस्थ रहने के लिए रोजाना थोड़ी मात्रा में खरबूजे के बीज खाना बहुत फायदेमंद हो सकता है. ये प्राकृतिक रूप से उपलब्ध और सस्ता सुपरफूड हैं, जो बिना किसी साइड इफेक्ट के कई स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान देते हैं. आयुर्वेद के अनुसार, खरबूजे के बीज सेहत का प्राकृतिक खजाना माने जाते हैं. इनमें प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है. फाइबर से भरपूर होने के कारण ये पाचन तंत्र को सुधारते हैं और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं. साथ ही, इनमें मौजूद कई विटामिन और खनिज शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने का काम करते हैं.
इम्यूनिटी बूस्टर होते हैं खरबूजे के बीज
खरबूजे के बीजों में मौजूद पोषक तत्व शरीर की रक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं, जिससे सर्दी-जुकाम जैसी आम बीमारियों से बचाव होता है, यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक हैं. ये शरीर में सोडियम के स्तर को संतुलित रखते हैं और ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में मदद करते हैं. इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिसके कारण ये पाचन क्रिया को सुचारू बनाते हैं और कब्ज की समस्या को दूर करते हैं. इसके नियमित सेवन से दिमाग तेज होता है और स्मरण शक्ति बढ़ती है.
बाल और नाखूनों के लिए भी फायदेमंद
खरबूजे के बीज में मौजूद पोषक तत्व बालों को मजबूत बनाते हैं और नाखूनों की सेहत सुधारते हैं. खरबूजे के बीजों को अपने आहार में शामिल करना बहुत आसान है. इन्हें लाइट रोस्ट करके नमक या मसालों के साथ स्नैक्स के रूप में खाया जा सकता है या सलाद, दही या सुबह के नाश्ते में भी मिलाया जा सकता है. कई लोग इन्हें चाय या दूध के साथ भी इस्तेमाल करते हैं.
ये हैं Top Protein Morning Breakfast, देते हैं एनर्जी, रखते हैं आपको हेल्दी और फिट
अगर आप इन्हें अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं, तो Flipkart आपके लिए टॉप ब्रांड और प्रीमियम क्वालिटी के खरबूजे के बीच लेकर आ चुका है. इनकी दमदार और यूनिक क्वालिटी आपको आपको जरूर पसंद आने वाली है.
FAQ
सवाल 1: खरबूजे के बीज में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं?
जवाब: खरबूजे के बीज में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और खनिज होते हैं.
सवाल 2: खरबूजे के बीज खाने से क्या लाभ होते हैं?
जवाब: ये इम्युनिटी बढ़ाते हैं, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करते हैं और कब्ज में राहत देने का काम करते हैं.
सवाल 3: खरबूजे के बीज का सेवन कैसे किया जा सकता है?
जवाब: इन्हें रोस्ट करके, सलाद या दही में मिलाकर या चाय-दूध के साथ खाया जा सकता है.
इनपुट: IANS
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील